online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नोटबंदी भी एक प्रमुख mudda रहेगी जिसे लेकर समाजवादी पार्टी जनता बीच जाएगी। वो लखनऊ में नोटबंदी के बाद Atm ओर बैंक की क़तारों में जान गवाँ चुके लोगों तथा शहीदों के परिजनों को सहायता राशि का चेक वितरण समारोह में बोल थे।
Five including two women arrested for blackmailing, extortion in bikaner
बीकानेर। बीकानेर जिले की खाजूवाला पुलिस ने श्रीगंगानगर जिले की दो महिलाओं और तीन पुरुषों के एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जिन पर लोगों को कॉल करके मीठी-मीठी बातें कर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप था।
इस्तांबुल। सीरिया के उत्तरी भाग में तुर्की समर्थित विद्रोहियों और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के बीच शुक्रवार रात भर चले संघर्ष में आईएस के 68 आतंकवादी मारे गए। तुर्किश स्टेट मीडिया के अनुसार अल बाब कस्बे तथा उसके आसपास शनिवार को भी संघर्ष जारी है।
तुर्की की सेना समर्थित सीरियाई विद्रोही इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले शहर की घेराबंदी कई सप्ताह से जारी रखे हुये हैं। तुर्की की सेना अपनी सीमा के निकट स्थित सीरिया के उत्तरी भाग से इस्लामिक स्टेट को खदेडने के लिये कई सप्ताह से अभियान चला रही है।
अल बाब स्टेट के आसपास लड़ाई में इस सप्ताह से तेजी आई है यहां तुर्किश सेना के साथ बुधवार को हुए संघर्ष में इस्लामिक स्टेट के 138 जेहादी मारे गये थे।
PM Modi also launched projects 1.06 lakh crore for Mumbai
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें देश का सबसे बड़ा समुद्र पर पुल तथा शहर में दो मेट्रो लाइनों का निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं में 1.06 लाख करोड़ रपये का निवेश होगा।
मोदी ने बांद्रा कुर्ला परिसर में एमएमआरडीए मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक शहर में एक ही कार्यक्रम में 1.06 लाख करोड़ रपये के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। यह शहर के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कई देरी से चल रही तथा महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को शहर के स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले शुरू किया। इन परियोजनाओं में 22.5 किलोमीटर की मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना भी शामिल है। इस 17,843 करोड़ रपये की परियोजना में कई कंपनियों ने रचि दिखाई है।
मोदी ने दो नई मेट्रो परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं 23.5 किलोमीटर की डीएन नगर-बांद्रा-मानखुर्द मेट्रो-2बी कोरिडोर तथा 32 किलोमीटर की वडाला-घाटकोपर-ठाणे-कसरवडावली मेट्रो-4 गलियारा है। मोदी ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन रिमोट कंट्रोल के जरिये किया। ये दोनों मेट्रो परियोजनायें शहर की 200 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क का हिस्सा हैं।