online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
मुंबई। कई सालों के बाद भी जिया खान की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। दूसरी ओर, आदित्य पंचोली ने जिया खान की मां राबिया खान के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
मुंबई। दंगल की रिलीज से ठीक पहले एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी-2 का ट्रेलर जोड़ा जाएगा।
AgustaWestland scam : Court reserves order on bail plea of former air chief S.P. Tyagi for December 26
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोप में गिरफ्तार पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की जमानत अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। तब तक त्यागी समेत तीनों आरोपी जेल में ही रहेंगे।
नई दिल्ली। साल 2016 खत्म होने को चला और घरेलू शेयर बाजार निवेशकों के लिए कुछ खास नहीं रहा। वैश्विक घटनाक्रम और 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नोटबंदी की वजह से यह ऐसा साल रहा जिससे शेयर बाजार निवेशकों को कोई रिटर्न नहीं मिला।
विश्लेषकों का मानना है कि कम से कम अगले छह महीने तक बाजार में सुधार की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं दिखाई देती।
पूरे साल के दौरान कभी उपर तो कभी नीचे होने के बाद शेयर बाजार अंतत: लगभग पिछले साल के स्तर पर ही पहुंच गया।
यह लगातार दूसरा साल है जब शेयर बाजार निवेशकों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया। पिछले वर्ष 2015 में तो बंबई शेयर बाजार सेंसेक्स ने निवेशकों को पांच प्रतिशत नुकसान में रखा, इस लिहाज से इस साल को कुछ बेहतर माना जा सकता है।
साल 2016 के पहले दिन यानी एक जनवरी को सेंसेक्स 26,307 अंक पर बंद हुआ था, वहीं 21 दिसंबर को सेंसेक्स 26,242 अंक पर बंद हुआ। इस लिहाज से देखा जाए, तो 2016 का साल ऐसा रहा जबकि सेंसेक्स लगभग फ्लैट रहा है।
ग्लोब कैपिटल मार्किट लि. के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस साल वैसे तो बाजार पूरे साल उपर नीचे होता रहा, लेकिन सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से यह लगातार नीचे आ रहा है। अग्रवाल का मानना है कि अभी कम से कम छह महीने तक सेंसेक्स में बहुत अधिक सुधार की उम्मीद नहीं दिखती।
हालांकि, अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार बजट में करों के मोर्चे पर कुछ राहत दे सकती है, साथ ही ब्याज दरों में भी कमी आने की संभावना है। इसके बाद बाजार में कुछ तेजी आएगी।
हालांकि, इसके साथ ही वह मानते हैं कि यदि विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाली करते हैं, तो आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति सुधर सकती है। ऐसा भी नहीं है कि बाजार में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आए, यह सीमित दायरे में ही रहेगा।