Home Blog Page 4448

एक बार फिर साथ काम करेंगे अली फजल और डायना पेंटी

Ali Fazal and Diana Penty will be seen yet again
Ali Fazal and Diana Penty will be seen yet again

मुंबई। इस साल 2016 में फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में पहली बार एक साथ काम करने वाले अली फजल और डायना पेंटी की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करेगी। लेकिन फर्क ये था कि इस बार दोनों एक वीडियो के लिए शूटिंग कर रहे थे।

ISIS ने तुर्की के 2 सैनिकों को जिंदा जलाया, वीडियो जारी

Turkish 2 soldiers burned alive ISIS
Turkish 2 soldiers burned alive ISIS

बैरूत। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने बार फिर जिन्दा लोगो को जलाने का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उत्तरी सीरिया में तुर्की के दो सैनिकों को जिंदा जलाते हुए दिखाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें दोनों पीड़ित और IS आतंकवादी तुर्की भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, 19 मिनट के इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘जेहादी गठबंधन’ में तुर्की की भागीदारी की आलोचना करते हुए, आतंकवादियों ने तुकीर् के राष्ट्रपति रेसेप तईप एदोर्गन के खिलाफ प्रतिशोध की धमकी दी है।

तुर्की के सैनिक हाल ही में IS के गढ़ अल-बाब में उसके खिलाफ अभियान में उत्तरी सीरिया के गैर-इस्लामिक गुटों के साथ शामिल हुए।

वीडियो में एदोर्गन की निंदा सुनी जा रही है। तुर्की के दोनों सैनिक ‘खिलाफत के सैनिकों’ (आईएस अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों को यह नाम देता है) के खिलाफ लड़ाई की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें अलेप्पो के पास पकड़ा गया था।

उसके बाद वीडियो में तुर्की सैनिकों की यूनिफॉर्म पहने दोनों व्यक्तियों को जिंदा जलाते दिखाया गया है।

IT से बचने को देश से बाहर तस्करी तो नहीं किए जा रहे नए नोट

Arrested person with bsf team
Arrested person with bsf team

मेघालय। पूर्वोत्तर में इनकम टैक्स विभाग की रेड से बचने के लिए नोटबंदी के बाद जारी हुए नए नोटों के रूप में काले धन को बांग्लादेश के बाहर तस्करी किये जाने की आशंका बढ़ती जा रही है। बीएसएफ द्वारा गुरूवार को 2 युवकों के पास से 29.70 लाख रूपये बरामद होने के बाद से ये कयास लगाये जा रहे हैं। मेघालय के दक्षिणी गारो हिल जिले के बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित नाकोची बॉर्डर से बीएसएफ ने ये राशि जब्त की है।

शाहिद कपूर ने किए पांच घंटे में 44 बार चेंज की ड्रेस

Shahid Kapoor made 44 changes in five hours for a brand photoshoot
Shahid Kapoor made 44 changes in five hours for a brand photoshoot

मुंबई। जब वक्त की कमी होती है, तो कैसे फटाफट काम किया जाता है, ये कोई शाहिद कपूर से सीखे।

नवाजुद्दीन की हरामखोर का रास्ता साफ

nawazuddin siddiqui starrer haramkhor gets u/a certificate
nawazuddin siddiqui starrer haramkhor gets u/a certificate

मुंबई। सेंसर में फंसी नवाजुद्दीन की फिल्म हरामखोर का रास्ता साफ हो गया है। एपीलेट ट्रिब्यूनल की ओर से इस फिल्म को हरी झंडी दे दी गई है। साथ ही एपीलेट की ओर से इस फिल्म को एयू सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है।