Home Blog Page 4446

नोटबंदी पर जयपुर में आमसभा : मोदी पर बरसे केजरीवाल

Arvind Kejriwal to address rally against demonetisation in jaipur
Arvind Kejriwal to address rally against demonetisation in jaipur

जयपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जयपुर में नोटबंदी पर आमसभा की।

एयरपोर्ट पर बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली जल्‍द संभव

0
Biometric security system as soon as possible at the airport
Biometric security system as soon as possible at the airport

नई दिल्ली। एयरपोर्ट पर जाने के लिए जो जरूरी कागजी कार्रवाई होती है, उसे जल्‍द ही आप महज अपने अंगूठे की मदद से पूरा कर सकेंगे। देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली जल्द अपनाने की तैयारी है।

नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इसका संकेत दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर इसे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आजमाया गया है।

हवाई अड्डे पर मौजूदा टैगिंग व्यवस्था के बजाय ज्यादा सुरक्षित सुरक्षा प्रणाली अपनाने की कवायद के बीच विमानन मंत्री ने बायोमीट्रिक सुरक्षा व्यवस्था अपनाने के संकेत दिए हैं। राजू ने बताया कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर प्रयोग के तौर पर इसे आजमाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होने के अलावा इसका फीडबैक भी अच्छा रहा है।

उनके मुताबिक, संबंधित प्राधिकरणों को नीतियों की रूपरेखा सौंप दी गई है। अब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इस पर विचार करना है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने बीईसीआइएल को 43 हवाई अड्डों पर बायोमीट्रिक सुरक्षा प्रणाली लगाने के लिए 110 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। शुरुआत में यह सिर्फ कर्मचारियों के लिए होगा। साइबर सिक्योरिटी को दुरुस्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

हमीदिया के डीन और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा पर गिरी गाज

hamma.jpg

भोपाल। विगत दिवस प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया में हुई गरीब महिला की मौत और उसके शव को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने के मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

राहुल नाॅन सीरियस, नजीब जंग पर कोई दबाव नहीं : मनोज सिन्हा

Rahul gandhi Non Sirius, no pressure on Najeeb Jung : Manoj Sinha
Rahul gandhi Non Sirius, no pressure on Najeeb Jung : Manoj Sinha

बाराबंकी। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाती रही है। राहुल गांधी के मोदी पर आरोपों पर जवाब न दिए जाने को लेकर सिन्हा ने कहा कि यहां नाॅन सीरियस लोगों की नहीं, सीरियस लोगों की बात करिए।

मार्च 2017 तक 10 करोड़ हो जाएगी जियो के ग्राहक की संख्या

0
reliance jio will be 10 million by March 2017 number of subscribers
reliance jio will be 10 million by March 2017 number of subscribers

नई दिल्ली। मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग-4G इंटरनेट डाटा-एसएमएस की सुविधा देने वाली रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग से पहले ही धमाका कर दिया था। रिलायंस इंफोकॉम के मार्च 2017 तक 10 करोड़ ग्राहक हो सकते हैं। फिंच रेटिंग के निदेशक नितिन सोनी का कहना है कि जब रिलायंस अपने ग्राहकों से शुल्क लेने लग जाएगा तो इसके कस्टमर्स की संख्या घटने लगेगी।

हाल में दिए एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में फिंच रेटिंग के निदेशक नितिन सोनी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि जियो ने फ्री वॉइस और डेटा सर्विस देकर बेहद सटीक रणनीति अपनाई है। मौजूदा समय में उनके 5.2 करोड़ से लेकर 5.5 करोड़ तक ग्राहक हैं और अगले वर्ष मार्च महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ हो सकती है।

लेकिन हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि फिलहाल ये सभी सर्विसेज फ्री हैं। जब तक रिलायंस की ये सेवाएं फ्री हैं तब तक भारती एयरटेल, वोडाफोन या अन्य टेलिकॉम ऑपरेटों के ग्राहक भी फ्री में जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि जब जियो एक अप्रैल के बाद से अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेने लगेगी तो कई ग्राहक इसका इस्तेमाल करना बंद कर देंगे। इससे रिलायंस जियो के ग्राहकों में 5 से 10 फीसदी तक की कमी हो सकते है।’

आपको बता दें कि सितंबर महीने में जियो ने अपनी सर्विसेज की शुरुआत की थी और शुरू में 31 दिसंबर तक इसकी वॉइस और डेटा सेवाएं मुफ्त थीं। बाद में इसे 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दिया गया है।