Home Blog Page 4449

भारत की वृद्धि दर अगले साल में 7.1 फीसदी रहने का अनुमान: नोमुरा

0
nomura lowers india gdp growth to 7 7 for 2017
nomura lowers india gdp growth to 7 7 for 2017

नई दिल्ली। देश की वृद्धि दर आने वाले वर्ष में 7.1 फीसदी पर अपरिवर्तित रहेगी और 2018 में तीव्र गति से बढ़कर 7.7 फीसदी रहेगी।

जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा के अनुसार, हालांकि सरकार की तरफ से सुधार की दिशा में उठाये गये कदम से निकट भविष्य में वृद्धि प्रभावित होगी लेकिन 2018 में तीव्र वृद्धि के लिए आधार बन रहा है। नोमुरा ने एक शोध रिपोर्ट में कहा, ‘हमारा अनुमान है कि वृद्धि 2017 में 7.1 फीसदी पर अपरिवर्तित रहेगी लेकिन 2018 में तीव्र गति से बढ़कर 7.7 फीसदी हो जाएगी।’

सरकार ने सुधार की दिशा में जो कदम उठाये हैं, उससे निकट भविष्य में वृद्धि प्रभावित हो सकती है लेकिन मध्यम से दीर्घकालीन अवधि में यह सकारात्मक रहेगा। इसमें नोटबंदी तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का क्रियान्वयन शामिल हैं।
नोमुरा की कार्यकारी निदेशक तथा अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा, ‘हम भारत की बुनियाद को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं क्योंकि वृहत आर्थिक नीतियां दूरदर्शी बनी हुई है तथा सरकार का सुधारों की दिशा में ठोस कदम को देखते हुए हमारा मानना है कि यह भविष्य के लिये मजबूत आधार बन रहा है।’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नोटबंदी से नकदी समस्या के कारण अल्पकाल में वृद्धि प्रभावित होगी।

नौकर के खाते में 13 करोड़ तो कैब ड्राइवर के पास मिले 7 करोड़

unaccounted income worth Rs 13 crore seized from servant account, Rs 7 crore from cab driver in hyderabad
unaccounted income worth Rs 13 crore seized from servant account, Rs 7 crore from cab driver in hyderabad

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश के अलग-अलग इलाकों में आयकर विभाग के छापों में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने का सिलसिला जारी है।

हिना खान को लेकर कलर्स के साथ सोनी भी सक्रिय

Akshara aka Hina Khan
Akshara aka Hina Khan

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है से अलग होने के बाद हिना खान के नए शो को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

महज 99 रुपए खर्च कर ऐसे कमाएं लाखों रुपए!

millions rupee with investment of 99 rupees in this online business
millions rupee with investment of 99 rupees in this online business

नई दिल्ली। आजकल इंटरनेट कौन इस्तेमाल नहीं करता लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 99 रुपए खर्च कर आप इसी इंटरनेट सर्फिंग के जरिए लाखों कमा सकते हैं। जी हां! यह बिल्कुल सच है लेकिन इस बिजनेस के लिए आपका दिमाग थोड़ा सा तेज काम करना चाहिए और आपके पास आयडिया होने चाहिए। हालांकि ये कोई हार्डकोर बिजनेस नहीं है लेकिन इसके जरिए कई लोग सिर्फ सिर्फ 99 रुपए खर्च कर लाखों कमा चुके हैं।

क्या है डोमेन खरीदने का बिजनेस
इसे सिधी भाषा में वेबसाइट का नाम रजिस्टर्ड कराने से भी समझ सकते हैं। इंटरनेट जब से लोगों की पर्सनल लाइफ में दाखिल हो गया है हर तरह की लाखों वेबसाइट्स रोज बाजार में आ रही हैं। इन वेबसाइट्स को अपने लिए यूनीक नामों की आवश्यकता होती है। आजकल हर छोटा-बड़ा कारोबारी अपनी वेबसाइट बनवाना चाहता है। वेबसाइट बनवाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता और सुविधाएं अच्छी मिल जाती है।

वेबसाइट के लिए डोमेन बुक करें
वेबसाइट बनवाने के लिए पहले डोमेन बुक करना होता है। बस यहीं से आपका बिजनेस शुरू होता है। कई लोग अंदाजा लगाकर या फिर मार्किट की गतिविधियों के अनुसार डोमेन बुक कराते हैं और फिर कई बड़ी कंपनियां आपसे वो डोमेन खरीदने के लिए मजबूर हो जाती हैं। डोमेन नेम एक तरह का ऐसा रजिस्ट्रेशन है, जिसके बाद दुनिया भर में आपके नाम की कोई और वेबसाइट नहीं बन सकती। डोमेन बुक कराने का कम से कम खर्च 99 रुपए आता है।

डोमेन बुक कराने के लिए है कई वेबसाइट
डोमेन बुक कराने के लिए आपको डोमेन अवेलेबल वेबसाइट पर जाना होगा। डोमेन बुक कराना बेहत ही आसान है। कई वेबसाइट्स जैस in।godaddy.com, bigrock.in, domain.com, registerdomainsindia.com पर जाकर आप अपना मनपसंद डोमेन ढूंढकर उसे अपने लिए बुक करा सकते हैं। आपको बस जो नाम आप चाहते हैं वो उपलब्ध है या नहीं ये सर्च करना होता है और जैसे ही आपको वो मिल जाता है बुकिंग करने के लिए बस आपको 99 रुपए से लेकर 599 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। इस भुगतान पर टैक्स या अन्य चार्जेस के साथ 125 रुपए से 900 रुपए तक का खर्चा आ जाता है।

यह है दुनिया का सबसे महंगा डोमेन
दुनिया का सबसे महंगा डोमेन नेम एक पोर्न साइट का है। gay.xxx नाम का ये डोमेन करीब 500,000 डॉलर में बेचा गया है। gay.xxx को लॉस एंजिल्स की एक गे फिल्म कंपनी के संचालक कॉर्बिन फिशर ने खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगे डोमेन नेम का खिताब सेक्‍स।कॉम के नाम दर्ज था जो 13 मिलियन डॉलर में बेचा गया था। हालांकि भारत में इस तरह के डोमेन नेम पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

हवाई सफर महंगा, पसंदीदा सीट चाहिए तो देना होगा ज्यादा किराया

seat selection indian airlines will then overcharging
seat selection indian airlines will then overcharging

नई दिल्ली। आप अपने परिवार के साथ या दोस्तों के पास वाली सीट पर बैठकर यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसा चुकाना होगा।