Home Blog Page 4458

क्रिकेटर हरभजन के कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से चुनाव लड़ने की शुरूआत

Cricketer Harbhajan singh started on a Congress ticket to Jalandhar
Cricketer Harbhajan singh started on a Congress ticket to Jalandhar

चंडीगढ़। सिद्धू की विधायक पत्नी डॉ नवजोत कौर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद कांग्रेस की नजर टर्बिनेटर पर लगी हुई है।

सूत्रों के अनुसार हरभजन सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच एक मुलाकात हो चुकी है।

कांग्रेस व हरभजन सिंह के बीच अंदर खाने में कई बार बात हुई है। अगर सब ठीक रहा, तो हरभजन सिंह की जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात होने वाली है।

इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू व हरभजन सिंह को एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। कांग्रेस सिद्धू को अमृतसर तथा हरभजन को जालंधर से चुनावी रण में उतारने की तैयारी कर रही है।

प्रियंका चौपडा बनीं ब्यूटी प्रोडेक्ट की इंटरनेशनल ब्रैंड अंबेसडर

priyanka Chopra becomes global ambassador of popular beauty brand
priyanka Chopra becomes global ambassador of popular beauty brand

मुंबई। लंबे समय बाद हॉलीवुड से बॉलीवुड की दुनिया में लौटी प्रियंका के मुंबई लौटते ही उनको नए प्रस्तावों की लाइन लग गई है।

नासिक में कुकर्मी अध्यापक को पांच साल की सजा

0
Evildoers teacher sentenced to five years in Nashik
Evildoers teacher sentenced to five years in Nashik

मुंबई। नासिक के सुरगाणा स्थित प्राथमिक स्कूल में 6 वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जिला परिषद के प्राथमिक आध्यापक को जिला न्यायालय ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।

गौरतलब है कि सुरगणा स्थित जिला परिषद के प्राथमिक स्कूल के आध्यापक मनोज चहांदे ने 21 अगस्त 2015 को स्कूल के कमरे में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कुकर्म किया था।

मामले की शिकायत पीड़ित बच्ची के परिवार द्वारा सुरगाणा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई जिला व सत्र न्यायाधीश एमएच मोरे की अदालत में हुई। सरकार की ओर से गायत्री पटनाला ने न्यायालय में 5 गवाहों के बयान दर्ज कराए।

न्यायालय ने कुकर्म एवं बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून के अंतर्गत गवाह एवं सबूत के आधार पर अध्यापक चहांदे को 5 साल के कारावास के साथ 1 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है।

पाकिस्तानी गायक ताहिर शाह ने छोड़ा देश

angel singer Tahir Shah leaves Pakistan after life threat
angel singer Tahir Shah leaves Pakistan after life threat

मुंबई। अपने पहले एलबम एंजल से चर्चा में आए पाकिस्तानी गायक ताहिर शाह ने अपने वतन को अलविदा कह दिया है।

लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए टॉकबैक प्रणाली होगी शुरू

0
Talkback system for the safety of women in local trains will start
Talkback system for the safety of women in local trains will start

मुंबई। मुंबई के लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा तैयार की गई टॉकबैक प्रणाली अब प्रत्यक्ष में कारगर होने को तैयार है।

इस प्रणाली के शुरू होने के बाद रेलवे में यात्रा कर रही महिलाएं संकट के समय गार्ड से संपर्क कर सकती हैं और उन्हें तत्काल मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे प्रायोगिक तत्वों पर दो लोकल ट्रेनों में टॉकबैक प्रणाली को बैठाने की ओर अग्रसर हो चुकी है। मार्च महीने तक पश्चिम रेलवे की दो लोकल गाड़ियों में महिलाओं के प्रत्येक तीन डिब्बों में टॉकबैक प्रणाली क्रियान्वित हो जाएगी।

इसके लिए तकरीबन 25 लाख रुपए खर्च होंगे। इसको क्रियान्वित करने का काम महालक्ष्मी कारशेड में किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं के डिब्बों में माइक्रोफोन लगाया जाएगा और संकट के समय जब महिला यात्री इस बटन को दबाएंगी तो सीधे गार्ड से वॉकी-टॉकी की तरह बात होगी।

गार्ड से संपर्क होने के बाद इस सूचना को मोटरमैन के साथ साझा किया जाएगा और कार्रवाई शुरू हो सकेगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य लोकलों में भी शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मध्य रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रायोगिक तत्व पर पैनिक बटन का प्रयोग शुरू किया गया था। शुरूआती दौर में दो बार इसका दुरूपयोग होने का मामला सामने आया था और रेलवे ने पैनिक बटन पर पुनर्विचार करने की भूमिका अपनायी है।