online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
मुंबई। ठाणे खारगांव में रहनेवाली शर्मिष्ठा नामक महिला से दोस्ती करके तीन लोगों ने दोस्ती करके उससे 35 हजार रुपए ठग लिए। ठगी की शिकार बनी महिला ने कलवा पुलिस थाने में इस आशय के मामले को दर्ज कराया है।
ठाणे जिले की कलवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोंगलोसा, रालटे और एरिक मायक नामक तीन ठगों ने शर्मिष्ठा नामक महिला से फेसबुक पर दोस्ती करके गिफ्ट देने के बहाने 35 हजार रुपए की ठगी कर ली।
इस ठगी के बाद तीनों ने शर्मिष्ठा से और पैसे मांगे, इस पर उसे शक हो गया और उसने कलवा पुलिस थाने में ठगी की शिकायत का मामला दर्ज करवाया।
महिला ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की गई, उसके बाद वाटसएप पर चैट करते हुए ठगों ने उसका विश्वास अर्जित किया।
इसके बाद मोटी रकम भेजने का लालच देकर पहले उससे 35 हजार रुपए लिया और बाद में एक प्रमाणपत्र देने के नाम पर 93 हजार मांगा गया। इस पर महिला को शक हुआ और उसने कलवा पुलिस थाने में ठगी का मामला दर्ज करवा दिया।
मुंबई। कपूर परिवार करीना कपूर के बेटे के जन्म की खुशियों का जश्न मना रहा है, इसी बीच एक और खबर मिली है जिसमें कहा गया है कि बीते दिनों करिश्मा कपूर की गुपचुप सगाई हो गई।
Gopinath Bardle granddaughter spare Congress councilor
गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तीन बार के विधायक कैप्टन रोबिन बरदलै बीते बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
अटकलें लगाई जा रही थी कि गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) की पार्षद व बरदलै की पुत्री असीमा बरदलै भी भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन गुरुवार को उन्होंने असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर सबको चौका दिया।
उन्होंने राजीव भवन में कहा कि वे कांग्रेस को नहीं छोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की राय उनके पिता की निजी है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे आज भी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पिता ने गुस्से में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही घर में पिता के साथ रहते हुए भी वे कांग्रेस की नीतियों और आदर्श को मानकर काम करेंगी।
असमी बरदलै ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा के उस बयान का विरोध भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कैप्टन रोबिन बरदलै का कांग्रेस में कोई योगदान नहीं था।
उन्होंने कहा कि रोबिन बरदलै का कांग्रेस पार्टी में काफी योगदान है। उसे भुलाया नहीं जा सकता। कुल मिलाकर असीमा अभी तय नहीं कर पा रही हैं कि वे कांग्रेस में रहेंगी या भाजपा में जाएंगी।
इसे पिता-पुत्री के रणनीति का हिस्सा भी कहा जा सकता है। ज्ञात हो कि कैप्टन रोबिन बरदलै असम के पहले मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै के जेष्ठ पुत्र हैं।
Not included in the gang rape of a girl on the Maoist organization
पटना/पश्चिम चम्पारण। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले की एक महिला के साथ नक्सली संगठन में शामिल होने से इंकार करने पर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात को नक्सलियों के एक समूह ने अंजाम दिया।
घटना जिले के कंगली थानाक्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि परशुराम नोकाटोला गांव की निवासी 30 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की रात कुछ नक्सली दरवाजा तोड़कर उसके घर घुस आए और उस पर नक्सली संगठन में शामिल होने का दबाव बनाने लगे।
महिला ने संगठन में शामिल होने से इंकार कर दिया। इस बात से हथियारबंद नक्सली गुस्से में आ गए और महिला को घर से उठाकर पास के खेत में ले गए वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति बाहर रहता है।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही सभी नक्सली मौके से फरार हो गए। बाद में महिला किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस महिला की शिकायत के बाद हरकत में आ गई।
नरकटियागंज के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर कंगली थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Central agencies swift action against those black money
नई दिल्ली। ज्यों-ज्यों 30 दिसम्बर की तारीख नजदीक आ रही है, केंद्रीय एजेंसियां व अन्य सरकारी मशीनरी की ओर से कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।
गुरुवार को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर कालाधन रखने वालों से बड़ी मात्रा में नई करेंसी बरामद की गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों में 31 लाख रुपये जब्त हुए हैं।
इस क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को गुरुवार को ही बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ईडी ने कर्नाटक के व्यवसायी शेखर रेड्डी और दिल्ली के वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को बदलने वाले कोलकाता के मशहूर व्यवसायी पारसमल लोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
पारसमल लोढ़ा पर आरोप है कि उसने करीब 25 करोड़ से ज्यादा के पुराने नोट को नए नोटों में बदला था। पारसमल लोढ़ा विदेश जाने की फिराक में था, तभी ईडी ने कार्रवाई कर उसे मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। उसके बाद पारसमल लोढ़ा को दिल्ली लाया गया।
बता दें कि पारसमल लोढ़ा कोलकाता में अनेक मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है। इससे पहले सीबीआई बुधवार को शेखर रेड्डी को गिरफ्तार कर चुकी है। आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह तमिलनाडु के मुख्य सचिव राममोहन राव के अन्ना नगर स्थित आवास पर छापे मारे।
इन छापों के पीछे के मकसद को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले एजेंसियों द्वारा देशभर में कालेधन और अवैध संपत्ति के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह डीआरआई की कार्रवाई में 1.34 करोड़ रुपए के साथ चेन्नई हवाई अड्डे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उधर, उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के चंदौसी से 20,31,500 रुपए के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई इस राशि में 16 लाख रुपए 2000 के नोट में बरामद हुए हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने केरल के कुन्नूर, कोझिकोड और त्रिशूर के राज्य सहकारी बैंक में संचालन का निरीक्षण किया है।
वही सीबीआई ने कोल्लम और मलप्पुरम में स्थिति का मुआयना किया। जबकि मध्यप्रदेश के छतरपुर में कलर प्रिंटर के माध्यम से 2000 के नकली नोटों की नकल करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में 3.5 लाख रुपए के साथ दो नक्सल समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। कनार्टक के हुबली में पुलिस ने दो लोगों को 29.98 लाख की नई करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, मुंबई एयरपोर्ट पर 28 लाख रुपए की नई करेंसी बरामद की गई है।