Home Blog Page 4460

कितनी महंगी होने वाली हैं किस कंपनी की कारें, जानिये यहां

0

दिसंबर कार महीना गुज़र रहा है और नया साल पास आ रहा है, ऑफरों की बहार के बाद अब वक्त है कीमतों में बढ़ोतरी का, नया साल आते ही छोटी से लेकर बड़ी हर कार के दाम बढ़ना तय है। कुछ कंपनियां दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं और कुछ जल्द ही इस ओर कदम उठाएंगी।
अगर आप भी नए साल में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम लाए हैं ये खास रिपोर्ट, जहां आप एक ही जगह जान सकते हैं कि किस कंपनी कारें कितनी महंगी होने वाली हैं।

cardekho sabguru.com
cardekho sabguru.com

हुंडई

देश की दूसरी बड़ी पैसेंजर कार कंपनी हुंडई भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने वाली है। एक जनवरी से हुंडई की कारें एक लाख रूपए तक महंगी हो जाएंगी। हुंडई ने भी दाम बढ़ाने की वजह लागत और कच्चे माल की कीमतों का बढ़ना बताय है।

huindai sabguru.com
huindai sabguru.com

टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स भी लागत और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से दाम बढ़ाने वाली है। टाटा की कारें 01 जनवरी 2017 से महंगी हो जाएंगी। इन के दाम 5000 रूपए से 25,000 रूपए तक बढ़ेंगे।

tata motors sabguru.com
tata motors sabguru.com

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर
टोयोटा भी कारों के दाम बढ़ाने वाली है। कंपनी की घोषणा के मुताबिक भारत में मौजूद टोयोटा कारें 01 जनवरी से तीन फीसदी तक महंगी हो जाएंगी। दिसंबर में बिक्री के अच्छे आंकड़े पाने के लिए कंपनी ने रिमेंमबर दिसंबर कैंपेन भी चलाया हुआ है। इस में इनोवा क्रिस्टा पर अच्छे ऑफर्स मिलेंगे।

cars sabguru.com
cars sabguru.com

फॉक्सवेगन इंडिया
जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन की कारें भी नए साल में महंगी तीन फीसदी महंगी होने वाली हैं। इन में कॉम्पैक्ट सेडान एमियो के अलावा पोलो जीटीआई भी शामिल है। कीमतों में इजाफा मॉडल और वेरिएंट के अनुसार होगा।

cars sabguru.com
cars sabguru.com

निसान ग्रुप इंडिया
भारत में निसान समूह निसान और डैटसन ब्रांड के तहत कारें बेचता है। नए साल में निसान की कारें 30 हजार रूपए तक महंगी होने की संभावना है।

nissan sabguru.com
nissan sabguru.com

मर्सिडीज़ इंडिया
जर्मन लग्ज़री कार कंपनी मर्सिडीज़ की सभी कारें नए साल में महंगी होने जा रही हैं। कंपनी की योजना कारों के दाम मॉडल और वेरिएंट के अनुसार दो फीसदी तक बढ़ाने की है।

cars sabguru.com
cars sabguru.com

 

अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, भूचाल तो दूर तिनका भी नहीं हिला

Anil Vij attacked on Rahul Gandhi
Anil Vij attacked on Rahul Gandhi

चंडीगढ़। हरियाणा में अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले कद्दावर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी बोले तो भूचाल तो दूर, तिनका भी नहीं हिला।

अनिल विज ने यह बयान गुरूवार की सुबह ट्वीट करके दिया। यही नहीं अनिल विज ने राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल को संता-बंता की उपाधि से नवाजा है।

दरअसल राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मेरे पास प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं। जिन्हें मैं संसद में रखना चाहता हूं। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर मैं बोलूंगा, तो भूचाल आ जाएगा।

राहुल गांधी ने संसद में तो कुछ नहीं कहा। लेकिन बुधवार को गुजरात की एक सभा में प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। जिसका भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार की रात्रि में ही जोरदार तरीके से खंडन किया था।

इसके बाद अनिल विज ने यह ट्वीट किया है। अनिल विज अक्सर अपने तीखे बयानों व ट्वीट केे माध्यम से विपक्ष को घेरते रहते हैं।

लोढा ने कहा, धनसंग्रह की क्षमता के आधार पर राजस्थान में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

0
Sanyam lodha addressing congress meeting in dak bungalow
Sanyam lodha addressing congress meeting in dak bungalow

सिरोही । पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री मण्डल के पुर्नगठन से न केवल आम जनता बल्कि भाजपा में भारी असंतोष है। यह सामने भी आने लगा। इसका भी खामियाजा भाजपा को भुगतना पडेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि विभागो को बंटवारा भी 2018 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए धनसंग्रह करने की क्षमता को देखते हुए किया गया है।

मारूति सुज़ुकी इग्निस से जुड़ी 10 खास और अनजान बातें…

0

मारूति सुज़ुकी की छोटी क्रॉसओवर कार इग्निस लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस कार में कई ऐसे फीचर होंगे जो पहली बार कंपनी देने वाली है। इग्निस ना सिर्फ अभी तक आई मारूति कारों से अलग होगी, बल्कि यह भविष्य में आने वाली मारूति कारों में होने वाले बदलाव की झलक भी देगी।

अगर आपके मन में भी इग्निस खरीदने का विचार चल रहा है तो यहां हम लाए हैं इस कार से जुड़ी ऐसे 10 बातें जिनसे शायद आप अभी तक अनजान होंगे… तो बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इस नई कार के बारे में…

maruti sabguru.com
maruti sabguru.com

नया और कम वज़नी प्लेटफॉर्म

इग्निस कंपनी का पहला प्रोडक्ट है, जिसे एकदम नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। स्विफ्ट वाले प्लेटफॉर्म के मुकाबले यह कम वजनी लेकिन काफी मजबूत है। स्विफ्ट वाले प्लेटफॉर्म पर ही डिजायर और अर्टिगा बनी है। कम वजनी प्लेटफॉर्म से ज्यादा माइलेज़ तो मिलेगा ही, साथ ही साथ ये काफी लचीला भी है, इस पर भविष्य में दूसरी कारें भी तैयार हो सकती हैं।

सेफ्टी

मारूति अपनी कारों को जल्द लागू होने वाले कड़े सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार कर रही है। इग्निस इस मामले में काफी आगे है। इसे ऐसे डिजायन किया गया है कि टक्कर होने पर पैदल यात्री को कम नुकसान हो। इग्निस में ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस और आईसोफिक्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।

maruti sabguru.com
maruti sabguru.com

फुल एलईडी हैडलैंप्स

इग्निस में फुल एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे। प्रोजेक्टर लैंप्स, लो और हाई दोनों बीम पर काम करेंगे, इन में एलईडी लाइटों से रोशनी आएगी। खास बात ये है कि इस सेगमेंट और इस से दो सेगमेंट ऊपर की किसी कार में यह फीचर उपलब्ध नहीं है। इन के अलावा इग्निस में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें भी मिलेंगी। फॉग लैंप्स तो होंगे ही।

maruti sabguru.com
maruti sabguru.com

बूट स्पेस

इग्निस में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, पिछली सीटों 60:40 के अनुपात में फोल्ड कर बूट स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस का बूट स्पेस थोड़ा गहराई वाला है।

maruti sabguru.com
maruti sabguru.com

प्रीमियम फीचर्स

कंपनी इग्निस को प्रीमियम कार के तौर पेश करेगी, इस के टॉप वेरिएंट में ये फीचर मिल सकते हैं।

  • एलईडी हैडलैंप्स
  •  एलईडी डीआरएलएस
  • क्रोम फिनिशिंग वाले फॉगलैंप्स
  • फ्रंट ग्रिल पर क्रोम फिनिशिंग
  • बॉडी पर ब्लैक क्लैडिंग
  • टर्न इंडीकेचर वाले बाहरी शीशे
  • ब्लैक ए और बी पिलर
  • की-लैस एंट्री और पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • रियर डिफॉगर, वाइपर और वॉशर
  • इंटीरियर में ब्लैक आईवरी ट्रिम्स
  • एसी वेंट्स पर कार्बन फाइबर जैसा ट्रीटमेंट
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • अंदर से ही फोल्ड और सेट होने वाली बाहरी शीशे
  • म्यूजिक और टेलीफोन कंट्रोल वाला नया स्टीयरिंग व्हील
  • क्लाइमेट कंट्रोल एसी
  • 7- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, मिररलिंक, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन सपोर्ट के साथ
  • मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, जिस में बाहर के तापमान, समय, ट्रिपमीटर, लो फ्यूल वार्निंग इंडीकेटर, फ्यूल लेवल और
  • इंस्टेंट फ्यूल इकोनॉमी की जानकारी मिलेगी
maruti sabguru.com
maruti sabguru.com

ये फीचर नहीं मिलेंगे

रियर पार्किंग कैमरा, बलेनो जैसे यूवी कट ग्लास और लैदर अपहोल्स्ट्री।

maruki sabguru.com
maruki sabguru.com

 

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने सौंपा इस्तीफा

Delhi Government Appoints Tihar Director General, LG najib jung terms it null and void
Delhi lg nahin jang give resignation

नयी दिल्ली। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने गुरुवार शाम को केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा भेज कर नया राजनितिक भूचाल पैदा कर दिया।