
महिला हॉकी : भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया

नए साल में दें अपने घर को नया लुक

नया साल के दस्तक देने के साथ ही अपने घर का इंटीरियर भी कुछ नए अंदाज़ में करने के लिए आप कुछ तकनिकी अपना सकते है। यह समय रहन-सहन में बदलाव का है। नए साल 2017 में रचनात्मक चीजों और अलग डिजाइनों से घर को सजाने का समय आ गया है, ताकि घर आकर्षक लगे। घर के हर कमरे का रंग और सजावट स्वतः ही उसमें एक ऐसा माहौल बना देता है, जहां बैठकर आप खुद को सुकून और तनावरहित महसूस कर सकते हैं. घर के कमरे किसी न किसी रूप में आपको भी परिलक्षित करते हैं. अगर आप चाहें तो अपने घर के पुराने और बेकार सामान से भी घर को नया लुक दे सकते हैं. बढ़ती महंगाई में हर बार कुछ नया खरीद पाना संभव नहीं होता है. बेंट चेयर की सह-संस्थापक नताशा जैन ने नए साल पर घर को सजाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं…
1. घर को प्राचीन कलाकृतियों से सजा कर ऐतिहासिक व भव्य लुक दिया जा सकता है. यह आपकी असाधारण शैली को पारंपरिकता के पुट के साथ परिलक्षित करती है.
2. मैटेलिक (धातु) की बनी हुई चीजें, कलाकृतियां कमरे की सजावट में और चार चांद लगा सकते हैं. रंगों का भी ध्यान रखें.
3. अपने घर को बोल्ड रंगों से सजाकर ज्यादा स्टाइलिश, जीवंत और खूबसूरत बनाएं.
4. नए साल में त्रिकोण, षट्भुज, वर्ग के आकार के तकिए, पैटर्न, कंबल बेशक आपको बेहद पसंद आएंगे. ये डिजाइनें घर आए मेहमानों, रिश्तेदारों को भी आकर्षित करेंगी.
5. घर में आपका दिल बसता है, यहां आप अपनी अपनी अनूठी शैली, और व्यक्तित्व को दर्शा सकती हैं. घर में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी घर को नया रंग-रूप प्रदान कर सकते हैं.
होम रेमेडी करें यूज, ऑयली स्किन को कहें बाय बाय

तैलीय त्वचा की केयर करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। आजकल बाजार में ऑयली स्किन के लिए बहुत तरह की क्रीम मिलती हैं पर वह सभी बेकार होती हैं या फिर मेहगीं होती हैं। क्या आपको पता है कि आपकी खुद की रसोईं में ही इतनी सारी चीजे छुपी हुई हैं कि आपको बाजार जा कर क्रीम खरीदने की जरूरत ही नहीं है। अगर आप अपनी त्वचा से परेशान हो चुकी हैं तो अपनाएं यह उपाय
1. सेब और नींबू का रस एक मात्रा में मिलाएं और इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाएं। यह आपकी त्वचा को बिल्कुल निखार देगा।
2. चेहरे पर अंडे का सफेद भाग लगाएं और थोड़ी देर के बाद जब वह सूख जाए तो उसे बेसन के आंटे से साफ कर लें।
3. चेहरे से अधिक तेल को कम करने के लिए गुलाब जल और पुदीने का रस मिला कर लगाएं।
4. खीरे के रस में कुछ बूंदे नींबू की मिला कर चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और उसे ठंडे पानी से धो लें।
5. चेहरे पर तेल रहित मॉस्चोराइजर लगाएं यह अधिक साबुन और एस्ट्रिजेंट का असर कम करने में सहायक है। वरना चेहरा रुखा लगने लगेगा। जब चेहरे पर मॉस्चोराइजर लगाएं तो बचा हुआ मॉस्चोराइजर टिशू पेपर से पोंछ दें।
6. चेहरे की सफाई करने के लिए एस्ट्रिजेंट लोशन का उपयोग करें। रुई को उसमें डुबो कर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
सर्दियों में बनाए अपने आप को HOT एंड SMART

सर्दियों में हाथ व पैरों का ख्याल रखने के लिए जूते और दस्ताने जरूर पहनें, इससे ठंड भी नहीं लगेगी और आपका व्यक्तित्व भी आकर्षक लगेगा। सर्दियों में किस तरह के कपडे पहने आइये आपको बताते है।
* आप सर्दियों में कई परतों वाले स्कॉर्फ या जैकेट पहनकर अपने बोरिंग स्टाइल स्टेटमेंट को रोचक बना सकती हैं और सबसे अलग नजर आ सकती हैं।
* सर्दियों में गर्माहट के लिए ट्वीड्स से बेहतर और कोई विकल्प नहीं। ये फैशन के मामले में भी बढिय़ा है। इस कपड़े के स्कर्ट,जैकेट आदि सर्दियों में स्टाइलिश लगते हैं।
* सर्दियों में शॉल सदाबहार है। पारंपरिक कश्मीरी शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर बेहद जंचता है और आप फैशनेबल भी नजर आ सकती हैं।
* शर्ट या ट्राउजर के ऊपर लंबा जैकेट पहनने से अच्छा लुक आता है। इसे साड़ी या लहंगा पर भी पहना जा सकता है। ट्रेल के साथ लांग जैकेट और अच्छे लगते हैं।
* सर्दियों में बिना हील के मखमल या चमड़े से बने घुटनों तक लंबे, कॉफ लेंथ और थाई लेंथ आदि जूते महिलाओं के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। इन जूतों को पहनकर आप ग्लैमरस लग सकती हैं।
* रंग-बिरंगे कई लेयर वाले स्कार्फ को लपेटकर आप सर्दियों में स्टाइलिश और आकर्षक नजर आ सकती हैं।
* इवनिंग ड्रेस के साथ दस्ताने पहनकर आप राजकुमारी जैसा आकर्षक लुक पा सकती हैं। साटन के कपड़े वाले अच्छी तरह से फिट कोहनी तक लंबे दस्ताने गर्माहट देने के साथ आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकते हैं।
भाजपा अपना विजन अपने पास रखे : उद्धव ठाकरे
