Home Blog Page 4504

पढ़े कैसे रोके बालो का झड़ना

hairfall sabguru.com
hairfall sabguru.com

पुरुष और कभी-कभी महिलायें भी, नोटिस करते हैं कि कई विभिन्न कारणों से उनके बाल समय से पहले ही पतले हो रहे हैं। उम्र के साथ, मीनोपॉज, प्रेगनेंसी, जेनेटिक्स, बीमारी और अन्य कई कारण बाल झड़ने में अहम भूमिका अदा करते हैं। निश्चय ही आप रोगेन (Rogaine) जैसी दवा (जो कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए दी जाती है) का प्रयोग कर सकते हैं, या हेयर ट्रांसप्लांट या फ्यूज़न करवा सकते हैं, परन्तु कभी-कभी सिर्फ नेचुरल तरीके (baal jhadne se rokne ke natural tarike) ही जो कि न केवल आसान होते हैं बल्कि सस्ते भी होते हैं, आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे बहुत से नेचुरल तरीके हैं जिनसे, बिना केमिकल्स के प्रयोग के, बालों को तेजी से बढ़ाया जा सकता है और साथ ही चमकीला और चमचमाता हुआ बनाया जा सकता है। जाने कैसे रोके झड़ते हुए बाल।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ उपाय:

hairfall sabguru.com
hairfall sabguru.com

 1 .गंजेपन पर लहसुन, प्याज या अदरक का रस आजमायें:ये सुनिश्चित करें कि इनको आपस में ना मिलाएं बल्कि          किसी एक ही का प्रयोग करें। रातभर रस को स्कैल्प पर लगा रहने दें और सुबह उसे धो डालें।

 2 . अपने बालों में मेहंदी लगाए :मेहंदी से बालों की जड़ें मजबूत होती हे क्योकि यह हेयर क्यूटिकिल्स को सील कर देती       हे।

 3 . बालों को झड़ने से बचाने के लिए आपको अपने बालों को धूप से बचाना चाहिए। जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो         अपने साथ छाता लेकर जाएं या फिर अपने बालों को कपड़े से पूरी तरह ढक लें।

 4. अपने बालों में ग्रीन टी का इस्तेमाल करें क्योकि चाय में एंटी-ओक्सिडेन्ट्स होते हैं जोकि बालों कि जड़ों को मजबूत        करता हे।

 5 . बहुत गर्म पानी से बाल ना धोएं, वरना आपके बाल अधिक खराब हो जाएंगे और जल्दी टूटने लगेंगे।

  6. मेथी के दानों का प्रयोग करें इसके नियमित प्रयोग से बाल मजबूत, चमकीले और सही-सलामत बने रहेंगे। सबसे          पहले मेथी के दानो को पीस कर उसका पेस्ट बना लीजिये और अब उस पेस्ट को ऍंजे गंजेपन पर लगाएं और उसे          सूखने दे और आधे घण्टे बाद इसे धो लीजिये।

  7. अपने बालों में अंडे का नियमित रूप से मालिश करे क्योकि इसमें प्रोटीन होता हे जो की बालों के लिए लाभदायक           हे।

  8. अपने खाने में अधिक प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन करें। कम चर्बी वाला मांस, मछली, सोया एवं अन्य प्रोटीन खाने       से बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है|

  9. बालों में हेयर आयल का निरंतर रूप से मालिश करें।

  10. बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की जड़ों में               आंवला, बादाम, ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसो का तेल इत्यादि में से कोई एक लगाना चाहिए। इससे             बालों का झड़ना, बाल पतले होना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल व उम्र से पहले बालों का सफेद होने जैसी प्रॉब्लम्स से निपटा         जा सकता है।

 

 

जगदलपुर : मेडिकल छात्रा के मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें वायरल

pporna.jpg

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक मेडिकल छात्रा का मोबाइल किसी ने पार किया और उसी मोबाइल के जरिए मोबाइल में छात्रा और उसके साथियों की तस्वीरों के साथ किसी एप के सहारे छेडख़ानी करते अश्लील तस्वीरें बनाईं। इसके बाद आरोपी ने मेडिकल छात्रा के वाट्स एप के जरिए सभी ग्रुप में इन अश्लील तस्वीरों को वायरल किया।

BSNL लाया जबरदस्त प्लान, 99 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3G डेटा

bsnl unlimited calling and 3g data for rs 99 only
bsnl unlimited calling and 3g data for rs 99 only

नई दिल्ली। Airtel और Vodafone के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है।

इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को सिर्फ 99 रुपए में 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एमबी 3जी डेटा मिलेगा। हालांकि इस अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा बीएसएनएल टू बीएसएनएल ही होंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान की सुविधा अभी बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों में ही मिल पाएगी।

दूसरे नेटवर्क के लिए है प्लान 339

जो ग्राहक दूसरे नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए कंपनी ने 339 रुपए का प्लान लांच किया है। इस प्लान में लोग 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।

339 रुपए के प्लान में 1 GB डेटा भी मिलेगा

गौरतलब है कि इससे पहले एअरटेल ने 549 में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का प्लान लांच किया था। एअरटेल का यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

देवी मां के मदिर की आड़ में चल रहा थी मधुशाला, मूर्ति के नीचे था गुप्त तहखाना

illegal liquor recovered from temple campus from munger
illegal liquor recovered from temple campus from munger

पटना/मुंगेर। बिहार के मुंगेर पुलिस ने मंदिर की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर रविवार को एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे का ऑफर: कोच के डिजाइन पर मांगे सुझाव, विजेताओं को 12 लाख इनाम

railways seeks innovative ideas from public on coach design
railways seeks innovative ideas from public on coach design

नई दिल्ली। रेलवे ने कोच की यात्री क्षमता बढ़ाने, स्टेशनों पर नई डिजिटल क्षमता के विकास तथा कम ऊचाई वाले प्लेटफार्म से ट्रेनों में आसानी से चढ़ने-उतरने के बारे में लोगों से अपने विचार देने को कहा है।

विभाग ने प्रभावी तरीके से माल लादने और माल की ढुलाई के लिए वैगनों की नई डिजाइन समेत विभिन्न पहलुओं पर बेहतरीन अनूठे विचार के लिए नकद इनाम की भी घोषणा की है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में रेलवे ने एक अभियान शुरु किया है जिसमें देश के सभी नागरिकों और तबकों से सुझाव मांगे गए हैं। देश के लगभग सभी नागरिकों के रेलवे के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव हैं। इसीलिए उम्मीद है कि वे पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इस अभियान में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे ने 12 लाख रुपये के छह पुरस्कारों की पेशकश की है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बजट में घोषणा की थी कि इस संदर्भ में अभियान शुरु किया जाएगा। रेलवे के अनुसार इसमें भाग लेने की प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, योग्यता, दिशानिर्देश के बारे में वेबसाइट ‘इनोवेट डॉट माईगॉव डॉट इन’ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि आज की पीढ़ी बहुत इनवैटिव है और टेक्नॉलजी सैवी है साथ ही आने वाला समय पूरी तरह डिजिटल होगा। इसीलिए जनता से मांगे गए आइडियाज में से चुने गए इनवैटिव आइडियाज लागू हो जाएंगे तो रेलवे को बहुत फायदा हो सकता है।