Home Blog Page 4509

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिकेटर प्रणव के साथ पुलिस ने की मारपीट

0
cricketer pranav dhanawade suffered humiliation by mumbai police
cricketer pranav dhanawade suffered humiliation by mumbai police

मुंबई। स्कूल क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले क्रिकेटर प्रणव धनावडे के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। प्रणव धनावडे ने एक साल पहले 1009 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सनसनी मचा दी थी।

दरअसल, यह मामला कल्याण के सुभाष मैदान का है जहां पर प्रणव पिछले 10-12 साल से मैच प्रैक्टिस कर रहा है। प्रणव शनिवार शाम को मैदान में प्रैक्टिस के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे थे, इसी दौरान सब इंस्पेक्टर और एक अन्य पुलिसकर्मी ने उन्हें मैदान छोड़ने को कहा।

जब प्रणव अपने साथियों के साथ वहां स्ट्रेचिंग कर रहा था, तभी पुलिसकर्मी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर के हेलिकॉप्टर के लैंड करने की व्यवस्था देखने आए। प्रणव द्वारा मैदान का राजनीतिक कार्य के लिए उपयोग करने का विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने प्रणव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें थप्पड़ मारा।

यह सब देखकर जब प्रणव के पिता प्रशांत ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी प्रणव और उनके पिता को पुलिस जीप में जबरन बिठा कर पुलिस स्टेशन ले गए। प्रणव के गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर स्थानीय शिवसेना नेता पुलिस स्टेशन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने प्रणव के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बहरहाल, कई घंटों के ड्रामें के बाद पुलिस ने प्रणव और उनके पिता को छोड़ दिया।

हालांकि केंद्रीय मानवसंसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री जावडेकर का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हेलीपैड बनाना स्थानीय प्रशासन का काम है। हेलीकॉप्टर नहीं मिलने की वजह से अब मैं सड़क से पुणे जा रहा हूं।

नोटबंदी के बाद लोगों ने हैदराबाद में पुराने नोटों से खरीदा 2700 करोड़ का सोना

after note ban gold worth of 2700 crore purchased in hyderabad
after note ban gold worth of 2700 crore purchased in hyderabad

हैदराबाद। नोटबंदी के बाद लोगों ने घर में रखे पुराने नोटों से जमकर सोना खरीदा। इनमें हैदराबाद के लोग भी शामिल है जिन्‍होंने 8 नवंबर से 30 नवंबर के बीच करीब 2700 करोड़ रुपए का सोना खरीदा डाला।

इतनी बड़ी मात्रा में सोने की खरीद पर प्रवर्तन निदेशालय की निगाहें लगी है। ईडी के मुताबिक यह सोना बिस्किट के रूप में खरीदा गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक हैदराबाद में इस दौरान करीब आठ हजार किग्रा सोना आयात किया गया था।

नोटबंदी के बाद 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक करीब 1500 किग्रा सोना आयात किया गया। इसका इस्‍तेेमाल कालेधन को सफेद बनाने में किया गया। ईडी के मुताबिक नोटबंदी के एलान के बाद सोना खरीद कर कालाधन रखने वाले लोगों ने अपने पैसे को सफेद बनाने का किया है। ईडी के मुताबिक आयकर विभाग इस बात का पता लगाएगा कि कहीं ज्‍वैलर्स ने कालेधन को सफेद बनाने के चक्‍कर में पुरानी करेंसी को तो स्‍वीकार नहीं किया है। अगर ऐसा हुआ है तो यह कानून का उल्‍लंघन है।

हैैदराबाद के ज्‍वैलर ने माना है कि नोटबंदी के बाद उसके पास में सोने की मांग बढ़ी और कुछ ने सोना खरीद को लेकर एडवांस्‍ड पेमेंट तक भी दी थी। इस तरह के करीब 5200 ग्राहकों की बात ज्‍वैलर ने स्‍वीकार की है। उसके मुताबिक 8-9 नवंबर को देर रात तक दुकान खोली गई थी। इसकी जानकारी देने वाले मुसद्दीलाल ज्‍वैलर्स ने इस दौरान करीब सौ करोड़ रुपये बैंक में जमा करवाए और चार अलग अलग ज्‍वैलर्स को यह ट्रांसफर भी किए। ईडी के मुताबिक उन्‍होंने नोटबंदी के एलान के कुछ घंंटोंं के बाद ही 100 करोड़ रुपये का सोना बेच दिया।

इसकी जांच के दौरान ईडी ने यह भी पाया है कि सबूत मिटाने के मकसद से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी डिलीट करने की कोशिश की गई। इस बात का पता तब चला जब ईडी ने पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इस दौरान पता चला कि फुटेज में देर रात तक दुकान खुलने और ग्राहकों के आने जाने जैसी कोई सामग्री इसमें नहीं थी।

गौरतलब है कि हैदराबाद में डायमंड इंडिया, एमएमटीसी, एमडी ओवरसीज लिमिटेड, स्‍टेट ट्रेडिंग कार्पोरेशन जैसे एक्सिस, बैंक ऑफ नोवा स्‍कोटिया, इंडस इंड, यैस बैंक, आईसीआईसीआई, एसबीआई, एचडीएफसी और कोटेक महेंद्रा के माध्‍यम से आयात किया जाता है।

जब्त अमरीकी ड्रोन अपने पास रखे चीन, हमें नहीं चाहिए : ट्रंप

china stole american drone and let them keep it says us president elect trump
china stole american drone and let them keep it says us president elect trump

वाशिंगटन। अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन को जब्त अमरीकी ‘अंडरवाटर ड्रोन’ अपने पास रख लेना चाहिए।

पीएम के भाई ने किया राशन दुकानों पर जबरन स्वाइप मशीने लगाने का विरोध

masio

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई तथा गुजरात में राशन दुकान विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इंडोनेशिया वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 मरे

indonesian air force plane crashes in papua, 13 persons died
indonesian air force plane crashes in papua, 13 persons died

जकार्ता। इंडोनेशिया के दूरदराज के क्षेत्र पापुआ में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान वायुसेना के परिवहन विमान एक पहाड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लिसुवा पहाड़ में हुई है और दुर्घटना स्थल की पहचान कर ली गई है।