
मुम्बई पोर्ट में 259 पदों पर निकली रिक्तियां

पूजा हेगड़े के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं शाहरुख खान

मुंबई। अभी हाल ही में फिल्म मोहेनजोदारो में काम कर चुकी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान काम करना चाहते हैं।
ऑरेंज केक इस क्रिसमस खास
दिसम्बर का महीना मतलब क्रिसमस और नई ईयर। इसको लेकर हर कोई एक्ससिटेड रहता है वही सभी अपनी किचन में कुछ ना कुछ नया बनाने की कोशिश करते है। इस बार क्रिसमस पर ऑरेंज केक है खास। आपको बताते है कैसे बनाये ऑरेंज केक।
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
175 ग्राम गाजर कसा हुआ, 1 बड़े संतरे का जूस और ऑरेंज जेस्ट (संतरे के छिलके का ऊपरी हिस्सा कसा हुआ), 100 ग्राम अखरोट के टुकड़े, 225 मिली ऑलिव ऑयल, 4 बड़े अंडे, 175 ग्राम साबुत गेहूं का आटा, 2 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर, 175 ग्राम आटा, 175 ग्राम मसक्वैडो चीनी, 1 टीस्पून जायफल कसा हुआ, 1 टीस्पून पिसी हुई दालचीनी
फ्रॉस्टिंग : 300 ग्राम फुल फैट क्रीम ची़ज, 100 ग्राम आइसिंग शुगर, 1 बड़े संतरे का छिलका कसा हुआ
आवश्यक : 20 सेंमी राउंड डीप केक टिन (चिकनाई लगी और सतह पर बेकिंग शीट लगी
विधि :
1. अवन को 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म कर लें। अब एक बड़े मिक्सिंग बोल में सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। केक टिन में केक मिश्रण डालकर फैलाएं। इसे एक घंटा 10 मिनट तक बेक करें। 5 मिनट तक ठंडा करें फिर वायर रैक पर निकालकर अच्छी तरह ठंडा करें।
2. फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम ची़ज, आइसिंग शुगर और ऑरेंज ़जेस्ट को एक साथ मिलाकर केक के ऊपर फैलाएं। श्रेडेड ऑरेंज ़जेस्ट डालकर सर्व करें।
स्वाइप नें पेश किया स्मार्टफोन Elite Max, 10,999 रुपए कीमत

नई दिल्ली। स्वाइप नें अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम एलीट मैक्स रखा गया है। इसे 10,999 रुपए की कीमत में बाजार में पेश किया है। यह ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फीचर्स:-
- 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले
- स्नेपड्रैगन ओक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर
- एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर कार्य करता है।
- 4 जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज (32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।)
- 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ दिया जा रहा है।
- 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
- फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
