
PayPal ने Paytm के खिलाफ ट्रेडमार्क चोरी का मामला दर्ज कराया

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पे-पाल ने पेटीएम के खिलाफ ट्रेडमार्क चोरी का केस दर्ज कराया है। इसको लेकर पेटीएम को एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें पे-पाल ने पेटीएम में उसके जैसा ही निशान और रंग देने का आरोप लगाया है।
कंपनी का कहना है कि ऐसा कर पेटीएम ने ग्राहकों को बहकाने का काम किया है। आरोपों के अनुसार पे-पाल के निशान में जहां डार्क और लाइट ब्ल्यू कलर का इस्तेमाल किया गया है, ठीक ऐसा ही कलर और स्टाइल का इस्तेमाल पेटीएम ने भी किया है। इसको लेकर उनके ग्राहकों के मन में उलझन पैदा हुई है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार जब इस बाबत दोनों कंपनियों से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने ही इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। गौरतलब है कि नोएडा आधारित कंपनी पेटीएम ने जुलाई में ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस पर किसी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए चार माह का समय होता है।
इस बाबत टेक कोर्प लीगल के पार्टनर राहुल देव ने कहा है कि इस बाबत अंतिम दिन आपत्ति दर्ज करवाई गई है। यह बेहद दिलचस्प है। दिलचस्प इसलिए भी है कि नोटबंदी के बाद से ही पेटीएम के नए ग्राहकों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पे-पाल ने अपने नोटिस में कहा है कि 1999 में कंपनी रजिस्टर्ड हुई थी।
हावड़ा स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी भयावह आग

हावडा। शुक्रवार तड़के हावड़ा स्टेशन के फूड प्लाजा में भयावह आग लग गई। आग की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच इंजनों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गृह मंत्रालय का स्टीकर लगी कार में लिफ्ट देने के बहाने रेप

नई दिल्ली। निर्भया के साथ दिल दहला देने की वारदात के बाद भी दिल्ली महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन देने में नाकामयाब रही है।
इंस्टेंट ब्रेड पुडिंग केक

न्यू ईयर पर बनाये झटपट ब्रेड पुडिंग केक
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
6 स्लाइस ब्रेड, 100 ग्राम मक्खन, 1/2 लीटर दूध, 125 ग्राम चीनी, 2-3 छोटी इलायची पाउडर, 10 ग्राम किशमिश, 1 अंडा 100 ग्राम डबल क्रीम।
विधि :
1. सभी स्लाइस पर अच्छी तरह से मक्खन लगाएं। उसे ट्रे में सजा कर रखें। दूध को धीमी आंच पर आधा होने तक पकाएं। डबल क्रीम, चीनी और किशमिश मिलाकर अच्छी तरह चलाते हुए कुछ देर पकाएं।
2. जब उबलने लगे तो अंडे को फेंटकर मिलाएं। लगातार चलाती रहें ताकि गुठली न बनें।
3.अब दूध मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर उडेले। उसके बाद उसे फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। एक घंटा फ्रिज में रखकर सर्व करें।