Home Blog Page 4562

एकतरफा प्यार में मिला इनकार तो युवक ने कर दिया हमला

jilted lover attacks his girlfriend in latehar
jilted lover attacks his girlfriend in latehar

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को एकतरफा प्यार में उसके प्रेमी कपिलदेव सिंह ने टांगी से मार कर घायल कर दिया।

सुषमा स्वरराज के स्वास्थ्य में सुधार, आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट

Sushma Swaraj out of ICU, to be discharged in 7-100 days : AIIMS
Sushma Swaraj out of ICU, to be discharged in 7-100 days : AIIMS

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) से कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

जेटली ने दिया संकेत, नोटबंदी से घट सकती है टैक्स दरें

arun jaitley hints at low tax rates due to note ban
arun jaitley hints at low tax rates due to note ban

नई दिल्ली। कालेधन और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए बंद किए गए 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट से लोगों को भले ही तकलीफ हो रही हो लेकिन सरकार का यह निर्णय और डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ाने की कवायद करदाताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वित्त मत्री अरुण जेटली ने संकेत दिया है कि विमुद्रीकरण के बाद अघोषित संपत्ति के सिस्टम में आने से सरकार का कर राजस्व बढ़ेगा जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष करों की दरें नीचे आ सकती हैं। जेटली ने गैर कानूनी तौर पर भारी मात्रा में नकदी जमा कर रहे लोगों को चेतावनी भी दी है। वित्त मंत्री का कहना है कि सरकारी एजेंसियां नकदी जमा करने वालों पर नजर रख रहीं हैं और पकड़े जाने पर ऐसे लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जेटली ने कहा कि बड़ी धनराशि सिस्टम से बाहर थी। जब यह राशि बैंकों में जमा होगी तो इसका हिसाब लिया जाएगा। जिन लोगों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उनसे टैक्स वसूला जाएगा। इसके साथ ही सरकार नकदी से लेन-देन कम करने के लिए डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा दे रही है। ऐसा होने पर भविष्य में डिजिटल माध्यम से भुगतानों की तादाद बढ़ेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि जब डिजिटल पेमेंट्स की तादाद बढ़ेगी तो वे भी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। ऐसे में भविष्य में सरकार को आज की तुलना में काफी अधिक राजस्व मिलेगा। इससे सरकार को प्रत्यक्ष और परोक्ष करों की दरों को तर्कसंगत बनाने में मदद मिलेगी। जेटली ने कहा कि विमुद्रीकरण के साथ-साथ सरकार वस्तु एवं सेवा कर सहित अन्य सुधारों को भी लागू कर रही है।

एक निश्चित सीमा से अधिक नकदी से लेन-देन के लिए पैन की अनिवार्यता से भी समाज में भ्रष्टाचार के स्तर में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे समाज में नकदी के लेन-देन में कमी आएगी जिससे टैक्स की चोरी भी रुकेगी। जेटली ने आगाह किया कि सरकार को पता चला है कि कुछ लोग बैंकिंग सिस्टम तथा अन्य जगहों पर धांधली कर बड़ी मात्रा में गैर कानूनी ढंग से नकदी जमा कर रहे हैं। कानून का उल्लंघन हो रहा है जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। सरकारी एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

VIM की टिकिया वाला हिंदुस्तान यूनिलीवर का विज्ञापन भ्रामक

Vim bar of the Hindustan Unilever misleading advertising
Vim bar of the Hindustan Unilever misleading advertising

नई दिल्ली। विज्ञापन नियामक एएससीआई ने हिंदुस्तार यूनिलीवर के बर्तन धोने के साबुन विम की टिकिया वाले टीवी विग्यापन को गुमराह करने वाला बताते हुए कंपनी की खिंचाई की है।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद :एएससीआई: की राय में विम की टिकिया वाले इस विज्ञापन में प्रतिद्वंद्वी ज्योति लैबोरेटरीज के एक्सो को एक साधारण या कमतर किस्म का उत्पाद बताने की कोशिश की गयी है। एएससीआई ने कहा कि उसकी उपभोक्ता शिकायत परिषद :सीसीसी: ने एचयूएल के खिलाफ शिकायत को सही माना है।

एएससीआई ने एक बयान में कहा, किसी उत्पाद को साधारण बताने के लिये कोई अन्य मानदंउ नहीं है। सीसीसी मानती है कि विग्यापन गुमराह करने वाला है और बर्तन धोने के एक्सो साबुन को बदनाम करता है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर एचयूएल ने कहा, एक जिम्मेदार कंपनी तथा एएससीआई के सदस्य होने के नाते हमने हमेशा एएससीआई के दिशानिर्देशों और सिफारिशों का अनुपालन किया है। हम एएससीआई की सिफारिशों के अनुरूप विज्ञापन में उपयुक्त संशोधन करेंगे।

एएससीआई ने एचयूएल से विग्यापन में यह भी संशोधन करने को कहा जिसमें दावा किया गया है कि विम ग्रीस को तेजी से हटाता है। एजेंसी का मानना है कि दावा और उसकी घोषणा में अंतर है। कंपनी जो ग्रीस का दावा करती है, वह वास्तव में तेल के धब्बे है।

चीन में बेटे ने किया पिता का 92 अरब अमेरिकी डॉलर का साम्राज्य लेने से इन्कार

0
chinas richest man looking for successor after son refuses to takeover
chinas richest man looking for successor after son refuses to takeover

बीजिंग। चीन में 92 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबारी साम्राज्य के मालिक और देश के सबसे बड़े रईस वांग जियानलिन ने कहा है कि उनके बेटे ने उनका उत्तराधिकारी बनने से इन्कार कर दिया है। उन्हें अब अपने उत्तराधिकारी की तलाश करनी पड़ रही है। प्रोफेशनल मैंनेजरों के ग्रुप में से उत्तराधिकारी चुना जा सकता है। चुना गया उत्तराधिकारी ही उनके कारोबार को संभालेगा।

कुछ समय पहले वांग जियानलिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने हरियाणा में एक चीनी मिल परियोजना में 10 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने का वादा किया था।

शॉपिंग मॉल, थीम पार्क, स्पोर्ट्स क्लब तथा सिनेमा घरों के स्वामित्व वाले डालियान वांडा ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन 62-वर्षीय वांग जियानलिन ने कहा कि वह प्रोफेशनल मैनेजरों के ग्रुप में से किसी को उत्तराधिकारी चुनेंगे।

मीडिया से जियानलिन ने कहा, ‘मैंने अपने बेटे से बातचीत की तो उसने कहा कि वह वैसी जिंदगी नहीं जीना चाहता, जैसी मैंने जी है। शायद युवा लोगों की अपनी जद्दोजहद और प्राथमिकताएं होती हैं। कारोबार को प्रोफेशनल मैनेजरों के हवाले कर देना शायद बेहतर रहेगा।’

बंदरगाह वाले डालियान शहर में 1988 में स्थापित डालियान वांडा ग्रुप की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी है। छोटे-मोटे डेवलपर के रूप में ग्रुप की शुरुआत हुई थी। अब इस ग्रुप के पास शॉपिंग मॉल, होटल, थीम पार्क के साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा सिनेमा हॉल हैं।