Home Blog Page 4565

Nissan एक जनवरी से वाहनों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाएगी

0
Nissan from January will increase the price of vehicles by up to Rs 30 thousand
Nissan from January will increase the price of vehicles by up to Rs 30 thousand

नई दिल्ली। जापान की कार कंपनी निसान अपने वाहनों के दाम अगले महीने से 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। वाहनों में लगने वाले कल-पुर्जो के दाम में वृद्धि से निपटने के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है। निसान मोटर ने एक बयान में कहा कि देश में निसान तथा डैटसन माडल के दाम में 30,000 रुपए तक की वृद्धि की जाएगी।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने कहा, ‘‘कल-पुर्जों की लागत बढऩे के कारण कीमत बढ़ाई जा रही है। कीमत में वृद्धि से लागत में वृद्धि के प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी और उद्योग में हमारी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।’’

कंपनी निसान और डैटसन ब्रांड के तहत वाहन बेचती है। उसकी छोटी कार डैटसन गो है जिसकी कीमत 3.28 लाख रुपए है। वहीं एसयूवी निसान टेरानो का मूल्य 13.75 लाख रुपए है। टाटा मोटर्स ने भी कल-पुर्जों के दाम में वृद्धि का हवाला देते हुए कल यात्री वाहनों के दाम में जनवरी से 5,000 रुपए से 25,000 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की।

इसके अलावा रेनो इंडिया ने भी इसी कारण अगले महीने से दाम में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी इसी प्रकार का एेलान किया है।

IIT के बाद अन्य परीक्षाओं के लिए भी जरूरी हुआ आधार कार्ड!

0
aadhaar card mandatory soon in all competition exam
aadhaar card mandatory soon in all competition exam

नई दिल्ली। JEE में आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने के बाद सरकार अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसे अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार इस मुद्दे पर बयान दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल IIT JEE में आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है।

एक अंग्रेजी अखबार के साथ बात करते हुए एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह (आधार कार्ड जरुरी) काम प्रगति पर है। इसे जल्द ही अन्य परीक्षा के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा। सरकार का यह कदम परीक्षा में होने वाली धंधली को रोक देगा।

इसके अलावा सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य सुधार करने की योजना बना रही है। केंद्र योजना बना रहा है कि जिन परीक्षाओं को अब तक सीबीएसई करवाता आ रहा है अब उन सभी परीक्षाओं को विशेषतौर पर एक अलग संस्था ‘राष्ट्रीय परीक्षण संस्थान’ करवाएगा।

एचआरडी मंत्री ने बताया कि साल 2017 में होने वाली आईआईटी मेंस और एनआईटी परीक्षा में असम, मेघायल, और जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में जेईई की परीक्षा में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इन तीनों राज्यों में परीक्षार्थी परीक्षा के समय फोटो पहचान पत्र दिखाकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

रोनाल्डो ने चौथी बार जीता बैलन डी’ओर खिताब

0

पेरिस। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के लियोनेल मैसी को पछाड़कर चौथी बार बैलोन डी’ओर खिताब जीत लिया।

रोनाल्डो ने चौथी बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाने वाला यह अवॉर्ड हासिल किया। रीयल मैड्रिड के 31 वर्षीय रोनाल्डो इससे पहले 2008, 2013 और 2014 में यह खिताब जीत चुके हैं। मैसी ने सर्वाधिक पांच यह खिताब जीता है।

रोनाल्डो के लिए यह वर्ष बहुत खास रहा, उन्होंने पुर्तगाल को पहली बार यूरो कप दिलाया और इसके बाद रीयल मैड्रिड को चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ट्रंप ने अमेरिका के विदेश मंत्री पद के लिए रेक्स टेलरसन को चुना

0
donald trump selects rex tillerson as secretary of state
donald trump selects rex tillerson as secretary of state

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के विदेश मंत्री के तौर पर एक्सॉनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना है. अमेरिकी मीडिया ने ऐसे समय में आज यह जानकारी दी जब रेक्स के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंधों के कारण उनके चयन की पुष्टि की संभावनाओं के जटिल होने की आशंका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

ट्रंप ने ट्वीट किया, मैं देश के अगले विदेश मंत्री के संबंध में सुबह घोषणा करूंगा. इसके कुछ ही देर बाद इस पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर मिट रोमनी ने ट्वीट किया कि वह विदेश मंत्री का पदभार नहीं संभालेंगे.

रोमनी ने कहा, हमारे महान देश के विदेश मंत्री के पद के लिए मेरे नाम पर विचार किया जाना सम्मान की बात है. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरी बातचीत मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक रही. मुझे बहुत उम्मीदें है कि नया प्रशासन देश को ताकत, समृद्धि एवं शांति के मार्ग पर लेकर जाएगा. ‘द वाल स्ट्रीट जनरल’ ने कुछ घंटों बाद सत्ता हस्तांतरण दल के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि ट्रंप ने टिलरसन को शीर्ष राजनयिक के रूप में चुना है.

समाचार पत्र ने कहा कि टिलरसन दिग्गज प्रमुख कार्यकारी हैं, जिनका विदेशों में भी व्यापक कारोबार है, लेकिन विदेशी नेताओं से उनके संबंध उनके नाम की पुष्टि की संभावनाओं को जटिल बना सकते हैं.

यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है तो जॉन केरी के जाने के बाद टिलरसन विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे. ट्रंप ने सप्ताहांत में टिलर की प्रशंसा की थी.

ट्रंप ने कहा था, वह एक कारोबारी कार्यकारी से कहीं बढ़कर हैं. वह एक विश्वस्तरीय हस्ती हैं. वह मेरे हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी कंपनी के प्रभारी हैं. ट्रंप ने कहा, मेरे लिए एक बड़ा फायदा यह है कि वह कई दिग्गजों को जानते हैं और वे उन्हें अच्छी तरह जानते हैं. वह रूस में बड़े सौदे करते हैं. वह बड़े सौदे कंपनी के लिए करते हैं. वह यह कंपनी के लिए करते हैं, अपने लिए नहीं. डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने अब तक टिलरसन को विदेश मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है जिसके मद्देनजर टिलरसन को लेकर सीनेट की पुष्टि आसान नहीं होगी.

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा, एक्सॉनमोबिल के मुख्य कार्यकारी रेक्स टिलरसन को नामित किए जाने की पुष्टि सत्ता हस्तांतरण दल में शामिल एक व्यक्ति ने की है. उन्हें सीनेट में कड़ी मशक्कत का सामना करना होगा. सीनेट में कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके संबंधों को लेकर चिंतित हैं. रोमनी के अलावा सीनेट की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख बॉब कोर्कर और पूर्व सीआईए महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डेविड पेट्रायस भी इस पद के दावेदार बताए जा रहे हैं.

ट्रंप के निकटतम मित्रों में शामिल एवं न्यूयार्क के पूर्व मेयर रडी जुलियानी ने ट्रंप प्रशासन में किसी भी पद पर विचार के लिए अपना नाम वापस ले लिया था. उनके भी विदेश मंत्री की दौड़ में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.
टिलरसन को नामित किए जाने का पहले ही कई अमेरिकी सीनेटर खुलकर विरोध कर चुके हैं.

4GB RAM और 64GB मेमोरी के साथ लॉन्च हुआ Moto M

0
4GB RAM and 64GB of memory launched Moto M
4GB RAM and 64GB of memory launched Moto M

नई दिल्ली। नए मेटल डिजाइन और बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आज Moto M को कऊ स्पेशल ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे मुंबई के इवेंट में लॉन्च किया गया है। फिल्पकार्ट पर इसकी सेल 14 दिसंबर 12:00 am से शुरू होगी, इसकी कीमत 15,999 रुपए रखी गई है। Moto M  दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

पहला 3GB RAM/32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB RAM/64GB इंटरनल स्टोरेज। इस फोन के साथ कई एक्‍सक्‍लूसिव ऑफर भी दिए जा रहे हैं। लेकिन ये स्पेशल ऑफर फिल्पकार्ट पर सिर्फ 15 दिसंबर तक ही वैलिड हैं जब तक कि इसकी सेल फिल्पकार्ट पर शुरू नहीं हो जाती है। 4जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 17999 रुपये है।

इसके साथ मोटोरोला ने कई ऑफर भी पेश किए हैं। फ्लिपकार्ट से सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 1000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को बदलकर इसपर 2000 रुपये तक की छूट ली जा सकती है।

अगर Moto M के साथ आप Pulse 2 हेडसेट लेंगे तो सिर्फ 499 रुपये में दिया जाएगा, जबकि इसकी कीमत 1000 रुपये है।

इस स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, यानी यह पहली बार है जब कंपनी ने रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इससे पहले तक फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट में देती थी।

5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 2.5D कर्व्ड है। इसमें मीडियाटेक हीलियो P15 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। अगर आपाने ध्यान दिया होगा तो मोटोरोला ने Moto E3 Power में भी मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है, क्योंकि आमतौर पर इसमें क्वॉल्कॉम के ही प्रोसेसर दिए जाते रहे हैं। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी को बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश और फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 3,050mAh की है जिसमें टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें Android N का अपडेट भी मिलेगा। यह फोन वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंड भी है और बेहतर साउंड क्वॉलिटी के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें हाईब्रिड डुअल सिम का सपोर्ट है यानी एक स्लॉट में सिम जबकि दूसरे में मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं।

Motorola Moto m Features-

NETWORK Technology GSM / CDMA / HSPA / LTE
LAUNCH Announced 2016, November
Stats Available. Released 2016, November
BODY Dimensions 151.4 x 75.4 x 7.9 mm (5.96 x 2.97 x 0.31 in)
Weight 163 g (5.75 oz)
SIM Dual SIM (Nano-SIM, dual stand-by)
DISPLAY Type IPS LCD capacitive touchscreen, 16M colors
Siz 5.5 inches (~73.1% screen-to-body ratio)
Resolution 1080 x 1920 pixels (~401 ppi pixel density)
Multitouch Yes
PLATFORM OS Android OS, v6.0.1 (Marshmallow)
Chipset Mediatek Helio P10
Mediatek Helio P15 – India
CPU Octa-core 1.8 GHz Cortex-A53
Octa-core 2.2 GHz Cortex-A53 – India
GPU Mali-T860MP2
MEMORY Card slot microSD, up to 256 GB (uses SIM 2 slot)
Internal 32 GB, 3 RAM or 64 GB, 4 GB RAM
CAMERA Primary 16 MP, f/2.0, phase detection autofocus, LED flash
Features 1 µm pixel size, geo-tagging, touch focus, face detection, Auto-HDR, panorama
Video 1080p@30fps
Secondary 8 MP, 1/4″ sensor size, 1.12 µm pixel size
SOUND Alert types Vibration; MP3, WAV ringtones
Loudspeaker Yes
3.5mm jack Yes
– Dolby Atmos audio enhancement
– Active noise cancellation with dedicated mic
COMMS WLAN Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, WiFi Direct, hotspot
Bluetooth v4.1, A2DP, LE
GPS Yes, with A-GPS, GLONASS, BDS
Radio To be confirmed
USB Type-C 1.0 reversible connector, USB On-The-Go
FEATURES Sensors Fingerprint (rear-mounted), accelerometer, gyro, proximity, compass
Messaging SMS(threaded view), MMS, Email, Push Email, IM
Browser HTML5
Java No
– Fast battery charging
– MP3/AAC+/WAV/Flac player
– MP4/H.264 player
– Photo/video editor
– Document viewer
BATTERY Non-removable Li-Po 3050 mAh battery
MISC Colors Gold, Gray, Silver