Home Blog Page 4570

नई शेवरले क्रूज़ में मिलेगा 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

9-speed automatic gearbox will be available in the new Chevrolet Cruz sabgurunews
9-speed automatic gearbox will be available in the new Chevrolet Cruz sabgurunews

अमेरिका की कार कंपनी शेवरले ने 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ‘हाइड्रा-मैटिक 9टी50 9-स्पीड’ से पर्दा उठाया है। यह जनरल मोटर्स का पहला 9-स्पीड गियरबॉक्स है। इसे शेवरले की जल्द आने वाली नई क्रूज़ डीज़ल में दिया जाएगा।

जनरल मोटर्स द्वारा तैयार किए गए इस नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की खासियत इसका साइज़ में छोटा होना है। 9-स्पीड गियरबॉक्स होने के बावजूद यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के ही बराबर है। इस वजह से बेहतर माइलेज, अच्छी परफॉर्मेंस और ज्यादा पिक-अप मिलता है।

कंपनी का दावा है कि अच्छी परफॉर्मेंस देने के अलावा यह इस्तेमाल में काफी स्मूद होगा, ग्राहक हर स्पीड पर इसे महसूस भी कर पाएंगे। सिटी और हाइवे दोनों ड्राइविंग में अच्छा माइलेज़ मिलेगा। साल 2017 के अंत से यह नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शेवरले ब्रांड के चार मॉडलों में उपलब्ध होगा।

9-speed automatic gearbox will be available in the new Chevrolet Cruz sabgurunews
9-speed automatic gearbox will be available in the new Chevrolet Cruz sabgurunews

बात करें दूसरी जनरेशन की शेवरले क्रूज़ की तो इसका पेट्रोल वर्जन अमेरिका में पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेरिका में इसका डीज़ल वर्जन अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगा। भारत को लेकर अटकलें हैं कि यहां नई क्रूज़ को साल 2017 के अंत तक उतारा जा सकता है। यहां इसमें 1.6 लीटर डीज़ल इंजन के साथ 9टी50 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। जबकि पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का टर्बो इंजन मिलने की संभावना है।

ट्रैफिक सिग्नल से बात करेंगी ऑडी कारें, पहले ही बता देंगी कब ग्रीन होगी रेड लाइट

सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें, सामने खड़े एक खंभे को निहारती निगाहें… और सभी लोगों की एक सी बेचैनी… यार… कब ये रेड लाइट, हरी होगी और हमें आगे बढ़ने का ग्रीन सिग्नल मिलेगा। दुनिया भर के व्यस्तम शहरों की सड़कों का यह आम नज़ारा है लेकिन अब जर्मन कार कंपनी ऑडी की नई टेक्नोलॉज़ी इस स्थिति को बदलने वाली है…

new features of audi sabgurunews
new features of audi sabgurunews

अब ऑडी कारें ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचने से पहले ही ड्राइवर को बता देंगी कि ट्रैफिक को थामकर रखने वाली रेड लाइट कब ग्रीन होने वाली है। दरअसल ऑडी अपनी कारों में इसी महीने से ट्रैफिक लाइट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल करने वाली है। इस टेक्नोलॉज़ी के जरिये ऑडी की कारें ट्रैफिक सिग्नलों से संपर्क कर सकेंगी और ड्राइवर को ट्रैफिक लाइट के रेड या ग्रीन होने की जानकारी पहले ही दे पाएंगी।

new features of audi sabgurunews
new features of audi sabgurunews

हालांकि इस टेक्नोलॉज़ी को फिलहाल अमेरिका के लॉस वेगास में इस्तेमाल किया जाएगा, अगले साल तक यह सुविधा कई और अमेरिकी शहरों में उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए वहां के ट्रैफिक सिग्नलों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

अमेरिका में ये टेक्नोलॉज़ी 01 जून 2016 के बाद बनी ऑडी ए4, ए4 ऑलरोड और क्यू7 में मिलेगी। इन कारों में 4जी एलटीई डाटा कनेक्शन वाली डिवाइस लगी होगी। ऑडी ओनर्स को इसके लिए स्ट्रीमिंग सर्विस पैकेज़ लेना होगा, इस के जरिये कंपनी सीधे उनके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या हैड-अप डिस्प्ले यूनिट पर आगे आने वाले ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी भेजेगी। ऑडी की यह टेक्नोलॉज़ी एडवांस ट्रैफिक मैनेज़मेंट सिस्टम के साथ मिलकर मॉनिटरिंग करेगी।

new features of audi sabgurunews
new features of audi sabgurunews

इस टेक्नोलॉज़ी के अलावा ऑडी की योजना भविष्य में एडवांस ट्रैफिक मैनेज़मेंट सिस्टम को नेविगेशन सिस्टम से जोड़ने की भी है। इस का फायदा ये होगा कि नेविगेशन आपको ज्यादा से ज्यादा ग्रीन लाइट वाले रास्तों पर लेकर जाएगा। कार को कम से कम रुकना पड़ेगा।

इस इंटरेक्टिव टेक्नोलॉज़ी का श्रेय लॉस वेगास में इस्तेमाल होने वाले व्हीकल टू इंफ्रास्ट्रक्चर (वी2आई) सिस्टम को भी जाता है। वी2आई सिस्टम किसी भी वाहन को आस-पास के इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने और उसकी जानकारी देने में मदद करता है। ऑडी पहली कार कंपनी है जो वी2आई टेक्नोलॉज़ी को पब्लिक इस्तेमाल के लिए ला रही है। भारत की बात करें तो यहां अभी इस तरह की टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल आसान नहीं है, इसके लिए बड़े स्तर पर बदलाव की जरुरत है।

ये रही अगले साल आने वाली नई मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट

upcoming maruti suzuki sabgurunews
upcoming maruti suzuki sabgurunews

नई मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट की तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। फेसबुक पेज़ फर्ड पर नई स्विफ्ट देखने को मिली हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई स्विफ्ट का प्रोडक्शन वर्जन कैसा होगा। इससे पहले मार्च 2016 में भी नई स्विफ्ट की तस्वीरें सामने आईं थी।

तस्वीरों पर गौर करें तो नई स्विफ्ट में मौजूदा वर्जन की छवि बरकरार है। इसका डिजायन पहले से ज्यादा आकर्षक है। नई स्विफ्ट को मारूति बलेनो के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसमें नए अलॉय व्हील, बड़ी हैक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, नया स्पोर्टी फ्रंट बंपर और स्टाइलिश फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसकी हैडलाइट में बलेनो की तरह क्रोम लाइनिंग दी गई है।

upcoming maruti suzuki sabgurunews
upcoming maruti suzuki sabgurunews

अब आते हैं केबिन की तरफ… यहां भी कई बदलाव हुए हैं। तस्वीरों के मुताबिक इसका डैशबोर्ड पूरी तरह से नया है। संभावना है कि इसमें क्रोम फिनिशिंग और माउंटेड कंट्रोल स्विच वाला फ्लैट-बॉटम थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल एमआईडी के साथ नया ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सेंट्रल एसी वेंट्स को राउंड शेप में रखा गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ रोटरी डायल्स से ऑपरेट होने वाला क्लाइमेट कंट्रोल एसी दिया जा सकता है। नई स्विफ्ट के अधिकांश फीचर बलेनो हैचबैक जैसे होंगे।

इंजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अटकलें हैं कि नई स्विफ्ट में मौजूदा स्विफ्ट वाले 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल और 1.3 लीटर डीडीआईएस डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प आ सकता है। चर्चाएं हैं कि नई स्विफ्ट में बलेनो आरएस वाला 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई स्विफ्ट को साल 2017 के मध्य तक पेश करने की संभावना है। बाद में इसे भारत में भी उतारा जाएगा।

नेक्सा डीलरशिप के जरिये बिकेगी फेसलिफ्ट सियाज़

Facelift Siajh sabgurunews
Facelift Siajh sabgurunews

मारूति सुज़ुकी सियाज़ का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे अगले साल की शुरूआत में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों से पता चला है कि बलेनो और एस-क्रॉस की तरह नई सियाज़ को भी मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा। इसी डीलरशिप के जरिये मारूति की जल्द आने वाली इग्निस और बलेनो आएस को भी बेचा जाएगा।

Facelift Siajh sabgurunews
Facelift Siajh sabgurunews

सूत्रों का कहना है कि होंडा सिटी को टक्कर देने के लिए इसमें एस-क्रॉस वाला 1.6 लीटर का डीडीआईएस320 डीज़ल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इस इंजन की पावर 120 पीएस और टार्क 320 एनएम है। एस-क्रॉस की तरह सियाज़ में भी यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। अटकलें हैं कि नई वरना को टक्कर देने के लिए मारूति इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।

नई मारूति सियाज़ में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी नज़र आएंगे। इसमें मारूति इग्निस की तरह एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, बाय-जेनन हैडलैंप्स और एलईडी हैडलैंप्स समेत कई फीचर देखने को मिलेंगे।

ये खासियतें समाई होंगी भारत आने वाली नई निसान एक्स-ट्रेल में

x-trail sabgurunews
x-trail sabgurunews

नए साल में निसान नई एक्स-ट्रेल को भारतीय बाज़ार में उतारेगी। यह भारत की पहली फुल हाइब्रिड एसयूवी होगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी, हुंडई ट्यूसॉन और स्कोडा येती से होगा, वहीं कीमत के लिए लिहाज से इसकी टक्कर टोयोटा की फॉर्च्यूनर से भी होगी। इसकी संभावित कीमत 30 लाख रूपए के आसपास रह सकती है। भारत में इसे 2017 की पहली तिमाही में लॉन्च करने की संभावना है।

x-trail sabgurunews
x-trail sabgurunews

नई एक्स-ट्रेल में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 144 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होगा। इसमें लगी लिथियम-आयन बैटरी 41 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क देगी। पावर सप्लाई के लिए इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा।

कद-काठी की बात करें तो नई निसान एक्स-ट्रेल की लम्बाई 4,650 एमएम, चौड़ाई 1820 एमएम और ऊंचाई 1710 एमएम है। इसका व्हीलबेस बढ़ाकर 2705 एमएम किया गया है, जिससे केबिन में पहले की तुलना में ज्यादा जगह मिलेगी। नई एक्स-ट्रेल का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एमएम का है। इस मामले में यह मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से आगे है।

x-trail sabgurunews
x-trail sabgurunews

नई एक्स-ट्रेल में आगे की तरफ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, साइड में 225/65 आर17 साइज के टायर, पीछे की तरफ 80 डिग्री तक ओपन होने वाला इलेक्ट्रिक ऑटो टेल-गेट, केबिन में लैदर अपहोल्स्ट्री, ब्लूटूथ सपोर्ट करने वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम, सुरक्षा के लिए एबीएस के साथ ईबीडी और छह एयरबैग मिलेंगे।

निसान इस में अराउंड व्यू मॉनीटर भी दे सकती है। इस फीचर में कार के बाहर चार कैमरे इंस्टाल किए गए हैं। जो तंग जगहों पर कार को पार्क करने या चलाने में मददगार साबित होंगे।

पैसेंजर को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए इसमें एक्टिव इंजन ब्रेकिंग, एक्टिव ट्रेस कंट्रोल, एक्टिव राइड कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, एक्टिव ब्रेक लिमिटेड स्लिप और व्हीकल डायनामिक कंट्रोल भी मिलेगा।