Home Blog Page 4575

अब पेट्रोल पंप पर कैशलेस ट्रांजेक्शन में मिलेगी 0.75% की छूट

discount on cashless transactions at petrol pumps from midnight tonight
discount on cashless transactions at petrol pumps from midnight tonight

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक महीने बाद सरकार ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कुछ बेहद खास ऐलान किए थे। इन्हीं में एक था कि अगर आप पेट्रोल पंप पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेट्रोल या डीजल खरीदते हैं तो आपको कीमत में 0.75% छूट मिलेगी।

कभी भी गिर सकता है दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर

Dilip Kumar ancestral home in pakistan could fall anytime
Dilip Kumar ancestral home in pakistan could fall anytime

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर जर्जर हो चुका है और गिरने की कगार पर है। संघीय सरकार ने इमारत को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया हुआ है, इसके बावजूद खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने अब तक इमारत का अधिग्रहण नहीं किया है।

यह इमारत पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा ने अब तक उसके स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद का हल नहीं किया है। इमारत एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है जहां जाने का रास्ता छह फुट चौड़ा और 33 फुट लंबा है जिससे लोगों को वहां जाने में दिक्कतें आती हैं।

स्थानीय लोगों ने दिलीप कुमार का 94वां जन्मदिन मनाते हुए कहा कि घर के मालिक एवं पिछली प्रांतीय सरकार के बीच पैसों के लेन देने को लेकर विवाद चल रहा है। जबकि मौजूदा सरकार ने घर की खरीद के लिए कोई धनराशि मुहैया नहीं करायी है।

पेशावर प्रेस क्लब में मना दिलीप साहब के बर्थडे का जश्न
स्थानीय लोगों ने केक काटकर और अभिनेता के स्वास्थ्य के लिए दुआ कर उनका जन्मदिन मनाया। यह समारोह पेशावर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया था जहां अभिनेता के प्रशंसक एवं राजनीतिक कार्यकतार् जमा हुए थे। कल्चरल हेरीटेज काउंसिल नाम के एक गैर सरकारी संगठन ने समारोह का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि घर की हालत बेहद जर्जर है और वह कभी भी गिर सकता है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित की जा चुकी संपत्तियों की देखभाल के लिए एक अधिनियम पारित किया है। लेकिन उस कानून के तहत अभिनेता के घर का अधिग्रहण नहीं किया गया है।

दिलीप साहब का घर है पाक की राष्ट्रीय धरोहर

दोनों देशों के लोकप्रिय दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में हुआ था। ट्रैजिडी किंग के नाम से मशहूर 94 साल के अभिनेता को पाकिस्तान ने अपना सवोर्च्च नागरिक सम्मान ‘निशान ए इम्तियाज’ से सम्मानित किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले साल उनके घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

हावडा स्टेशन को उड़ाने की जैश-ए-मोहम्मद की धमकी

letter naming jaish e mohammad threatening to blow up howrah railway station
letter naming jaish e mohammad threatening to blow up howrah railway station

हावडा। हावडा के डीआरएम को एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें लिखा हुआ था कि हावडा स्टेशन को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।

ब्लैक मनी रखने वालों को सरकार इसी हफ्ते देगी एक और मौका

black money holders will get another chance this week
black money holders will get another chance this week

नई दिल्ली। कालाधन रखने वालों को सरकार इसी हफ्ते दूसरा मौका दे सकती है। अधिकारियों की मानें तो सरकार इस हफ्ते के अंत तक पीएमजीकेवाई-2016 को अधिसूचित कर देगी। इसके तहत नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा अघोषित धन पर 50 फीसदी कर और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है। जबकि 25 फीसदी धन चार साल के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) में जमा करना होगा। हालांकि इस पर ब्याज नहीं मिलेगा।

राजस्व विभाग इस सप्ताह के अंत तक पीएमजीकेवाई 2016 को अधिसूचित करेगा, जो कराधान कानून (दूसरा संशोधन) विधेयक 2016 का हिस्सा है। सरकार ने 29 नवंबर को इसे धन विधेयक के तौर पर लोकसभा में पारित कराया था। नियमों के तहत अगर राज्यसभा 14 दिन में ऐसे विधेयकों को परित नहीं करती, तो उसे उच्च सदन से पारित मान लिया जाता है। इस प्रकार यह अवधि 14 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा, अधिसूचना में इस बात का ब्योरा होगा कि किस प्रारूप में घोषणा की जानी है। कर भुगतान के तरीकों यानी इसे किस्तों में देना है या एक बार में पूरा भुगतान करना है, का जिक्र होगा। इसमें पीएमजीकेवाई योजना के समाप्त होने की तारीख भी होगी।

अधिसूचना में यह भी जिक्र हो सकता है कि पीएमजीकेवाई में घोषणा करने पर कोष के स्रोत के बारे में नहीं पूछा जाएगा और संपत्ति कर, दिवाली कानून तथा अन्य कराधान कानून से छूट होगी। लेकिन फेमा, पीएमएलए, नारकोटिक्स और विदेशी कालाधन कानून के तहत कोई छूट नहीं होगी। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले अघोषित आय को 45 फीसदी कर व जुर्माना देकर वैध करने की योजना लागू की थी, जिसकी मियाद 30 सितंबर को खत्म हुई थी।

अगले 5 साल में बंद हो जाएंगे 2000 रुपए के नोट

Rs 2,000 notes will stop in the next 5 years
Rs 2,000 notes will stop in the next 5 years

नई दिल्ली। 8 नबंवर से जारी नोटबंदी के बाद जारी उथलपुथल के बीच एक खबर ये आ रही है कि सरकार अगले 5 सालों में 2000 का नोट बंद कर देगी, मीडिया सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक संघ से जुड़े अर्थिक मामलों के विचारक एस गुरुमूर्ति ने एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में ये बात कही है, उन्होंने इसके पीछे छिपे कारणों के बारे में भी बताया है।

मोदी सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे।गुरुमूर्ति ने कहा कि भविष्य में 500 का नोट ही सबसे बड़ी करंसी होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भले ही 2000 रुपए के नोट बंद कर दे लेकिन छोटी करेंसी जारी रहेगी।

गुरुमूर्ति के अनुसार कुछ साल में दो हजार के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि दो हजार के नोट सरकार ने इसलिए छापे हैं, ताकि नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था में नोटों के गैप को जल्द से जल्द भरा जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार छोटे नोटों पर ज्यादा भरोसा करती है और इसीलिए बड़े नोटों को अगले पांच साल में चलन से बाहर कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये के नोट को बाजार में लाने की जमकर आलोचना हो रही है।

उन्होंने ये भी कहा कि सरकार छोटे नोटों पर ज्यादा भरोसा करती है। संघ के विवेकानंद फांउडेशन में गुरुमूर्ति अहम स्थान रखते है, इसलिए, 2000 रुपए के नोट बंद होने को लेकर दिया गया उनका बयान काफी मायने रखता है।

मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद किए जाने पर कहा था कि इससे भ्रष्टाचार से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मार्केट में 2000 रुपए के नोट से छोटी खरीददारी करने वाले लोगों को भी कैश की समस्या आ रही है।