Home Blog Page 4576

सरकार एक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं करेगी

reserve bank of india says no to  Axis Bank  license cancel rumour
reserve bank of india says no to Axis Bank license cancel rumour

मुंबई। एक्सिस बैंक में बड़े पैमाने पर नोट बदलने में गड़बड़ी पाए जाने की खबरों के चलते कयास लगाया जा रहा था कि सरकार एक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द कर देगी। लेकिन सरकार के पास एक्सिस बैंक का लाइसेंस रद्द करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बने बिल इंग्लिश

New Zealand new Prime Minister Bill English
New Zealand new Prime Minister Bill English

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में सोमवार को बिल इंग्लिश (54) ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने पिछले हफ्ते अचानक पद छोड़ने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री जॉन की का स्थान लिया है। जॉन की आठ साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे। बिल इंग्लिश, जॉन की मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री थे।

सत्तारूढ़ दल नेशनल पार्टी के सांसदों की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद इंग्लिश ने प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। राजकीय सेवाओं की मंत्री पाउला बेनेट को सरकार का उप प्रमुख बनाया गया है।

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इंग्लिश ने कहा, वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सभी साथियों का आभार जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक तरक्की की रफ्तार को बरकरार रखा जाएगा। नेशनल पार्टी के अध्यक्ष पीटर गुडफेलो ने कहा कि इंग्लिश और बेनेट अनुभव और ताजा सोच का मिला-जुला शानदार मिश्रण हैं। उनके नेतृत्व से देश को लाभ मिलेगा। इंग्लिश मूल रूप से किसान हैं और वाणिज्य में स्नातक हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दावा, सरकार ने तीन साल में 72 फीसदी घोषणाएं पूरी की

bjp prepare for celebration of raje government to complete three years in office
bjp prepare for celebration of raje government to complete three years in office

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार की 13 दिसम्बर को तीसरी वर्षगांठ है। सरकार जिला स्तर पर तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारी में जुटी है।

पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख पति ने आपा खोया और…

man attacked wife over suspect illicit relationship in varanasi
man attacked wife over suspect illicit relationship in varanasi

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर खोरी स्थित कांशीराम आवास कालोनी में सोमवार की सुबह अपनी पत्नि के अवैध सम्बन्ध से क्षुब्ध क्रोधित पति ने उसके गर्दन पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।

सिडकुल की फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान

an industrial unit in Sidcul at haridwar gutted by fire
an industrial unit in Sidcul at haridwar gutted by fire

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से भारी नुकसान की खबर है। हालांकि फायर ब्रिगेड और सीआइएसएफ की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।