Home Blog Page 4585

भारतीय टीम जीत के करीब, दूसरी पारी में इंग्लैंड के 6 विकेट गिरे

india vs england 4th test day 4 in mumbai
india vs england 4th test day 4 in mumbai

नई दिल्ली। भारत ने चौथे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। जॉनी बैरेस्टो 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

नाइजीरिया: चर्च की छत गिरने से 160 की मौत

Nigeria Church of the roof collapsed killing 160
Nigeria Church of the roof collapsed killing 160

नाइजीरिया। दक्षिणी नाइजीरिया में एक गिरजाघर की छत गिरने से 160 लोगों की मौत हो गई। जिस समय छत गिरी उस समय वहां प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। एक अस्पताल के निदेशक ने मृतकों की संख्या बतायी।

यूनिवर्सिटी ऑफ उयो टीचिंग हॉस्पिटल के निदेशक ईटेटे पीटर्स ने बताया कि मुर्दाघरों में क्षमता से अधिक शव भरे हुए हैं और मृतकों की अंतिम संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है। युवा नेता एडीकन पीटर्स ने कहा कि बहुत सारे पीड़ितों का शव उयो शहर के निजी मुर्दाघरों में रखा हुआ है।

प्रार्थना के लिए गिरजाघर में एकत्र लोगों में से एक ने बताया कि अकवा इबोम राज्य की राजधानी उयो में स्थित रिग्नर्स बाइबिल चर्च इंटरनेशनल निर्माणाधीन है और कल इसे समय पर पूरा करने के लिए काम चल रहा था क्योंकि इस गिरजाघर में इसके संस्थापक अकान वीक्स को बिशप की उपाधि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाना था।

तभी धातु के बने गर्डर वहां मौजूद लोगों पर गिरे और फिर छत गिर गई। राज्य सरकार ने कहा कि वह जांच कर पता लगाएगी कि कहीं इमारत निर्माण में मानकों से तो समझौता नहीं किया गया।

विवाहिता ने पति और ससुर पर लगाया रेप का आरोप

Married woman accuses husband and father in law of rape, torture
Married woman accuses husband and father in law of rape, torture

कानपुर। बर्रा इलाके में एक विवाहिता ने पति और ससुर पर आप्रकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक इस वारदात में पति और ससुर के साथ अन्य पांच लोग भी शामिल है।

उत्तरप्रदेश का हर व्यक्ति गुण्डागर्दी से परेशान : प्रधानमंत्री मोदी

uttar pradesh : pm modi address parivartan yatra rally in bahraich
uttar pradesh : pm modi address parivartan yatra rally in bahraich

बहराइच। उत्तर प्रदेश में पहली बार मोबाइल से सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश सरकार तीखा हमला करते हुए कहा कि यूपी का हर व्यक्ति गुण्डागर्दी से परेशान है।

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को सरकार देगी यह ईनाम

0
Government will lucky draw those digital payment
Government will lucky draw those digital payment

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के फैसले के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इन्‍हीं कदमों में से एक है ‘इन्‍सेन्टिव स्‍कीम’ के जरिए डिजिटल पेमेंट को प्रोत्‍साहित करना। इस प्रस्‍तावित स्‍कीम के तहत लोगों को कई तरह के पुरस्‍कार दिए जाएंगे। हर हफ्ते जहां लकी ड्रॉ निकाला जाएगा वहीं हर 3 महीने पर यूजर्स को ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा।

नीति आयोग ने शनिवार को इस प्रस्‍तावित स्‍कीम से जुड़ी बातों की जानकारी दी। आयोग ने कहा कि उसने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से अनुरोध किया है कि वह डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना जल्‍द लागू करें। NPCI एक गैर-लाभकारी कंपनी है जो भारत को कैशलेस समाज की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है।

इस प्रस्‍तावित इन्‍सेन्टिव स्‍कीम की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं
– जो भी ग्राहक और विक्रेता ड‍िजिटल पेमेंट करते हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
– इस स्‍कीम के तहत 2 स्‍तर पर इन्‍सेन्टिव की रकम मिलेगी। पहला, हर हफ्ते भाग्यशाली विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाने के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। ऐसा उस हफ्ते जेनरेट हुए ट्रांजैक्‍शन आईडी के जरिए किया जाएगा। दूसरा, हर तीन महीने में उपभोक्ताओं में से कुछ को एक ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा।
– योजना में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि गरीबों, लोअर मिडल क्‍लास और छोटे व्‍यापारियों को प्राथमिकता मिले।
– इस योजना में निम्‍न प्रकार के डिजिटल पेमेंट मान्‍य होंगे- USSD, AEPS,UPI और RuPay Card
– विक्रेताओं के लिए उनके द्वारा स्थापित POS मशीन पर किए गए ट्रांजैक्‍शन इस योजना के लिए मान्‍य होंगे।
– योजना की रूपरेखा जल्‍द ही पेश की जाएगी। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 8 नवंबर के बाद जितने लोगों ने ड‍िजिटल पेमेंट प्रणाली का इस्‍तेमाल किया है, वे इस योजना का फायदा उठाने के हकदार होगें।
– वर्तमान में 2 प्रकार के सुझाव चल रहे हैं। वे यह हैं कि इन्‍सेन्टिव स्‍कीम 6 महीने के लिए चलाई जाए या फिर एक साल के लिए।
– इस योजना के तहत राज्य सरकारों, उनके उपक्रमों, जिलों, महानगर निगमों एवं पंचायतों में जहां भी कैशलेस ट्रांजैक्‍शन को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया गया है, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा।