online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
The bomb disposal squad joined for the first time in Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की 29 वर्षीय राफिया कासिम बेग बम निरोधक दस्ते (बीडीयू) में शामिल होने वाली पहली महिला बन गई हैं। इस प्रांत में निरंतर आतंकी हमले होते हैं। राफिया सात साल पहले बतौर कांस्टेबल पुलिस बल में शामिल हुई थीं।
वह 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद बीडीयू में अपनी सेवा देंगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, राफिया नौशेरा के स्कूल ऑफ एक्सप्लोसिव हैंडलिंग के 31 पुरूषों के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण हासिल करेंगी।
इस वजह से शामिल हुई –
अपने प्रशिक्षण के दौरान वह बमों के प्रकार, उनकी पहचान और उनको निष्क्रिय करने के तरीकों के बारे में सीखेंगी। बेहद शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली राफिया ने कहा कि सात साल पहले एक सत्र अदालत के निकट हुए विस्फोट के बाद उन्होंने बीडीयू में शामिल होने का फैसला किया।
अंतरराष्ट्रीय संबंध में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में भी स्नातकोत्तर किया। उनको कई बड़ी कंपनियों में नौकरी के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने पुलिस बल में शामिल होने का फैसला किया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी अकसर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमले करते हैं। पुलिस बल में नियुक्ति के बाद रफिया को पेशावर के अदेजई, मिचनी और सलमान खेल जैसे इलाकों में ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ा था। ये इलाके रेड जोन घोषित हैं।
साल 2016 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए काफी मिला-जुला रहा। साल की शुरूआत में यहां डीज़ल बैन और 10 साल पुराने डीज़ल वाले के रजिस्ट्रेशन बंद से कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई, लेकिन आधा साल गुजरने के बाद कारों की बिक्री ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ी। इस दौरान हैचबैक सेगमेंट में यहां कई नई कारों की एंट्री भी हुई। इन में रेनो क्विड का 1.0 लीटर और ऑटोमैटिक वर्जन और टाटा की टियागो हैचबैक शामिल है। वहीं कुछ कारें नए सेफ्टी फीचर से लैस होने के कारण भी चर्चा में आई।
यहां हम लाए हैं उन हैचबैक कारों की जानकारी, जो अगले साल भारत में दस्तक देगी। आइए जानते हैं इनके बारे में…
मारूति सुज़ुकी इग्निस
The hatchback cars in India next year will knock
मारूति सुज़ुकी ने इग्निस का प्रोडक्शन वर्जन इसी साल फरवरी में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था। उस दौरान इस छोटी कार को काफी तारीफें मिली। पहले यह इसी साल के त्यौहारी सीज़न में लॉन्च होनी थी, लेकिन अब इसे अगले साल उतारा जाएगा। यह जनवरी 2017 में लॉन्च हो सकती है। इसकी डिजायन काफी शार्प और आकर्षक है। इस में आगे की तरफ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स लगे हैं। एडवांस फीचर के तौर पर इसमें सात इंच का सुज़ुकी स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में मारूति स्विफ्ट और बलेनो वाला 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। डीज़ल में 1.3 लीटर का डीडीआईएस190 इंजन आएगा। इसकी कीमत 5 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है।
हुंडई ग्रैंड आई-10 फेसलिफ्ट
The hatchback cars in India next year will knock
हुंडई ने ग्रैंड आई-10 के फेसलिफ्ट अवतार को इसी साल अगस्त महीने में दुनिया के सामने पेश किया था। संभावना है कि भारत में इसे जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी डिजायन में कुछ बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ नई कास्केडिंग ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है। एडवांस फीचर के तौर पर इसमें सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करेगा। अटकलें हैं इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन आने की चर्चाएं हैं। वहीं, डीज़ल वेरिएंट में 1.1 लीटर का इंजन आ सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलने की चर्चाएं हैं। यह मौजूदा ग्रैंड आई-10 से थोड़ी महंगी होगी। इसकी कीमत 4.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रह सकती है।
टाटा टियागो स्पोर्ट
The hatchback cars in India next year will knock
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टियागो हैचबैक ने टाटा मोटर्स को एक अच्छी पहचान दिलाई है। आकर्षक डिजायन और एडवांस फीचर से लैस इस हैचबैक को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। ज्यादा मांग के चलते इसके कुछ वेरिएंट पर तो ग्राहकों को करीब चार महीने तक का वेटिंग पीरियड भी मिल रहा है। अब टाटा मोटर्स, टियागो का परफॉर्मेंश अवतार टियागो स्पोर्ट लाने वाली है। यह 2017 की शुरूआत में लॉन्च होगी। इसे थोड़े-बहुत बदलाव के साथ मौजूदा टियागो वाला 3-सिलेन्डर ‘रेवोट्रॉन’ पेट्रोल इंजन मिलेगा। अटकलें हैं कि इसे 120 पीएस की पावर वाला एक अतिरिक्त इंजन भी मिल सकता है। इसकी कीमत छह लाख रूपए से सात लाख के बीच रह सकती है।
बलेनो आरएस
The hatchback cars in India next year will knock
यह मारूति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का ही पावरफुल अवतार है। इसमें मारूति सुज़ुकी का पहला बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी ने बलेनो आरएस के प्रोडक्शन वर्जन को इसी साल फरवरी में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। यह बलेनो के टॉप वेरिएंट पर बनी है। इसकी कीमत 9 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। संभावना है कि इसे अगले साल के शुरूआत में उतारा जाएगा।
TMC to preparation no Confidence motion against NDA government
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना चुकी है।
pilot died, 3 injured in helicopter crash in aarey colony area in mumbai
मुंबई के पश्चिमी उपनगर में स्थित आरे कॉलोनी में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट प्रफुल्ल की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए जिसमें महिला की हालत गंभीर है।
टोयोटा ने कैमरी सेडान के फेसलिफ्ट अवतार की टीज़र इमेज़ जारी की है। इसे 2017 डेट्रॉयट मोटर शो के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अमेरिका में इसकी बिक्री जनवरी 2017 में शुरू होगी। भारत में इसे साल 2018 की शुरूआत में उतारा जा सकता है।
Toyota showed a glimpse of the new Camry
कंपनी द्वारा जारी टीज़र इमेज़ पर ‘एक्सएसई’ बैजिंग दी गई है। इस में कार के पिछले हिस्से की झलक दिखाई गई है। तस्वीरों पर गौर करें तो नई कैमरी का डिजायन काफी शार्प और आकर्षक है। इस में पीछे की तरफ दमदार और मजबूत बूट लगा है, जिसमें स्वूपी विंडशेल्ड दिया गया है। साइड में शोल्डर लाइन दी गई है, जो बड़ी साइज की एलईडी टेललाइट में जाकर मिल जाती है। यहां आपको बूट-लिप स्पॉइलर भी दिखाई देगा। संभावना है कि यह पहले से ज्यादा पावरफुल और फर्तीली होगी।
नई टोयोटा कैमरी को कंपनी के टीएनजीए प्लेटफार्म पर तैयार किया है। संभावना है इसमें कई इंजन के विकल्प मिलेंगे। अटकलें हैं कि इसका माइलेज भी पहले से बेहतर होगा।
Toyota showed a glimpse of the new Camry
बात करें मौजूदा टोयोटा कैमरी की तो इसमें 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 605 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। पेट्रोल इंजन की पावर 181 पीएस है, जबकि इनकी संयुक्त पावर 205 पीएस है। इसकी शुरूआती कीमत 30.28 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला होंडा की अकॉर्ड से है।