
सबगुरु न्यूज-सिरोही। विकास के दुंदुभी बजाकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा के पास शहर के विकास के लिए पैसा नहीं है, लेकिन शहर के बीचोंबीच करोडों रुपये की जमीन को भारतीय जनता पार्टी को कोडियों के दाम पर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ने के लिए भाजपा बोर्ड के पास पैसा आ गया। इस पैसे को उन्होंने कलक्टरी में जमा भी करवा दिया है।