
कोकराझार : डायन के संदेह में महिला की हत्या, दो अरेस्ट

कोकराझार। निचले असम के कोकराझार जिलांतर्गत गोसाईगांव महकुमा के पखिहागा गांव में डायन के संदेह में एक महिला का शव बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंत्रालयों के 5000 रु. से ज्यादा का पेमेंट कैश में करने पर जेटली ने लगाई रोक

नई दिल्ली। सरकार ने कैशलेस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अपने एक बयान में सभी मंत्रालयों को 5000 रुपए से ज्यादा का भुगतान डिजिटल मोड में करने का निर्देश दिया। वित्त मंत्रालय के इस निर्देश के बाद अलग-अलग सरकारी विभागों को 5000 रुपए से अधिक की खरीदारी का भुगतान ई-पेमेंट से करना होगा।
वित्त मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है, ‘सभी मंत्रालय व सरकार के सभी विभाग तत्काल प्रभाव से यह सुनिश्चित करें कि सप्लायर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, ग्रांटी/कर्ज संस्थाएं इत्यादि को 5,000 रुपए से ज्यादा के भुगतान के लिए भुगतान सलाह का प्रयोग हो।’
सरकार का मनना है कि कैश में लेन-देन जितना कम होगा उससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कैशलेस सोसायटी के संकल्प को व्यक्त कर चुके हैं।
गौरव गिल ने इंडियन रैली जीत रचा इतिहास

चिकमंगलूर, (कर्नाटक)। भारतीय रेसर गौरव गिल ने सोमवार को एफआइए एशिया पैसिफिक रैली चैंपियनशिप (एपीआरसी) के अंतिम राउंड इंडिया रैली का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
गुरुत्व तरंगों का पता लगाने में एक बार फिर जुटे वैज्ञानिक

बोस्टन। सुदूर ब्रह्माांड में उत्पन्न होने वाले गुरुत्व तरंग का पता लगाने की कोशिशें फिर शुरू कर दी गई हैं।