Home Blog Page 4725

पानीपत के धागा कारखाने में आग, सात मजदूर जिंदा जले

seven workers burnt to death in haryana yarn factory fire
seven workers burnt to death in haryana yarn factory fire

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में स्थित एक धागा कारखाने में शुक्रवार शाम 5:30 बजे आग लग गई। आग लगने से कारखाने में काम कर रहे सात लोगों की मौत हो गई।

बान की मून ने भारत-पाक से शांति बनाए रखने की अपील की

UN Secretary General Ban Ki-moon offers to act as mediate between India and Pakistan
UN Secretary General Ban Ki-moon offers to act as mediate between India and Pakistan

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील की।

नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर बेहोश हुए बाबा रामदेव, क्या है हकीकत?

baba ramdev
baba ramdev

सबगुरु न्यूज-नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद योग गुरु बाबा रामदेव इसके समर्थन में आए हैं। उन्होंने नोटबंदी के विरोध करने वालों को राष्ट्रद्रोही होने तक का बयान दिया हैं।

अरूणाचल के सीएम सहित 41 विधायकों को हाईकोर्ट का सम्मन

pema khandu Chief Minister of Arunachal Pradesh
pema khandu Chief Minister of Arunachal Pradesh

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश की सत्ताधारी दल पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) नेतृत्व को गुवाहाटी हाईकोर्ट की इटानगर बेंच ने गुरुवार को सम्मन जारी किया है। हाईकोर्ट ने आगामी 7 जनवरी को अदालत में हाजिर होने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुवाहाटी हाईकोर्ट में एक मामला दायर किया गया था, जिस पर सुनवाई करते हुए यह सम्मन जारी किया गया है। सम्मन में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ ही कुल 41 विधायक व विधानसभा के अध्यक्ष व पीपीए नेतृत्व को एक साथ सम्मन जारी किया गया है।

ज्ञात हो कि हाल ही में अरुणाचल कांग्रेस के सभी एक विधायक को छोड़कर सभी विधायक पीपीए में शामिल हो गए थे। जिसके चलते कांग्रेस की सरकार चली गई थी। कांग्रेस ने इसे गैर-संवैधानिक बताते हुए न्यायालय में एक मामला दायर किया है।

गलत मीटर रींडिंग करने पर मीटर रीडर बर्खास्त

ajmer vidyut vitran nigam limited
ajmer vidyut vitran nigam limited

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता (झुंझुनू वृत) डी.एन.जांगिड़ ने एक आदेश जारी कर उनके अधीन सहायक अभियन्ता (वितरण) चिडावा में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत रामकुमार फौगाट को गलत रीडिंग व कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निगम सेवा से बर्खास्त कर दिया है।