
शिरोमणि अकाली दल ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शीना वोरा हत्याकांड : पीटर की जमानत याचिका को कोर्ट ने ठुकराया

मुंबई। बहुचर्चित शीना वोरा हत्या मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने आरोपी पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका को ठुकरा दिया है। जमानत पाने के लिए पीटर मुखर्जी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विजय माल्या का कर्ज माफ नहीं, कार्रवाई जारी : जेटली

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में स्पष्ट किया कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के कर्ज को माफ नहीं किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है, केवल उनके बैंक खाते में ऋण को बिना वसूली वाले खाते में डाला गया है।
बदरीनाथ धाम के कपाट वेद मंत्रों के साथ हुए बंद

गोपेश्वर। हिन्दुओं की आस्था के धाम श्री बदरीनाथ के कपाट बुधवार को शीतकाल के लिए धार्मिक रीति रिवाजों और वेदमंत्रोच्चारण के बाद बंद हो गए हैं।
नासिक प्रिटिंग प्रेस से 7 करोड़ 40 लाख नोट पहुंचे रिजर्व बैंक

मुंबई। देश में नोटबंदी की समस्या से निजात पाने के लिए रिजर्व बैंक दिन-रात प्रिंटिंग प्रेस में नोटों की छपाई करा रहा है।
इसके चलते नाशिक सिक्युरिटी प्रिंटिंग प्रेस से एक हजार करोड़ रुपए के 7 करोड़ 40 लाख नोट रिजर्व बैंक तक पहुंचा दिए गए हैं। इसलिए बहुत जल्द देश की जनता को नोट की कमी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार देश में 9 सिक्युरिटी प्रिंटिंग प्रेस में नोटों की छपाई की जाती है। नाशिक सिक्युरिटी प्रिंटिंग प्रेस में इस समय 500, 100 व 20 रुपए के नोट युद्धस्तर पर छापे जा रहे हैं।
नाशिक प्रिंटिंग प्रेस से 500 रुपए के 1 करोड़ तीस लाख नोट 650 करोड़ रुपए, सौ रुपए के 3 करोड़ 10 लाख नोट 310 करोड़ रुपए व 20 रुपए के 3 करोड़ नोट 60 करोड़ रुपए के भेज दिए गए हैं।
इस तरह कुल 1 हजार 20 करोड़ रुपए कीमत के 7 करोड़ 40 लाख नोट रिजर्व बैंक पहुंच चुके हैं। यह नोट बहुत जल्द देश के सभी बैंकों तक पहुंचाए जाने के बाद आम जनता को होने वाली परेशानी कम हो सकेगी।