Home Blog Page 4814

जाकिर नाईक की आईआरएफ पर पांच साल के लिए प्रतिबंध

controversial Islamic preacher Zakir Naik
controversial Islamic preacher Zakir Naik

सबगुरु न्यूज-नई दिल्ली। इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक की एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउण्डेषन को केन्द्र सरकार ने  पांच साल के लिए बैन कर दिया है।

यूनियन केबिनेट ने मंगलवार की बैठक में इसका फैंसला किया है। उनकी एनजीओ को अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंषन एक्ट के तहत प्रतिबंधित किया गया है। जहां आईआएफ ने इस तरह की किसी सूचना मिलने से इनकार किया है, वहीं महाराश्ट्र के गृहमंत्री का प्रभार संभाले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मुंबई पुलिस कमिष्नर को जाकिर नाइक के संगठन से जुडी समस्त सूचनाओं की जांच करने के निर्देष दिए हैं।

related news…

https://www.sabguru.com/zakir-naiks-aid-arrested-over-alleged-terror-links/

https://www.sabguru.com/home-ministry-strict-controversial-islamic-preacher-zakir-naik/

https://www.sabguru.com/muslim-cleric-zakir-naik-news/

ब्रेकिंगःसहकारी उपभोक्ता संघ बंद नोट लेकर देगा खाद्य समाग्री

0

सबगुरु न्यूज-जयपुर। प्रबंधक संचालक राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि. (कॉनफैड) उत्तम चन्द तोषावड़ा ने मंगलवार को बताया कि भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मद्देनजर कॉनफैड आम नागरिकों को दैनिक जीवन के लिए आवश्यक खाद्य वस्तुएं 500 एवं 1000 रुपए के पुराने नोटों के आधार पर 24 नवम्बर, 2016 तक उपलब्ध करा रहा है।

नोटबंदी : बैंकों की कतार में थककर आहत हुए लोगों का पहुंचाई राहत

congress office bearers serves refreshment to the persons standing in queue at bank in sirohi
congress office bearers serves refreshment to the persons standing in queue at bank in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। नोटबंदी के बाद बैंकों में भूखे-प्यासे कतार लगाकर खडे लोगों को मंगलवार को सिरोही नगर परिषद की पूर्व सभापति जयश्री राठौड के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चाय-नाष्ता की व्यवस्था करके उन्हें राहत पहुंचाई।

US में भारतीय मूल के सिख की गोली मारकर हत्या

0
Sikh Indians shot dead in US
Sikh Indians shot dead in US

सान फ्रांसिस्को। अमेरिका में 17 वर्षीय एक भारतीय मूल के सिख लडक़े की तब गोली मार कर हत्या कर दी गई जब वह अपने काम पर से लौट रहा था। वारदात के बाद पुलिस को मामले की जांच शुरू करनी पड़ी।

वारदात पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया के कैंडिस्की वे के उसके घर के गैराज में हुई। हाई स्कूल छात्र गुरनूर सिंह नाहल के परिवार वालों ने कहा कि वह जब काम पर से लौट रहा था तब उसे गोली मारी गई।

सीबीएस लोकल न्यूज ने उनके चाचा तेजिंदरजीत सिंह के हवाले से कहा कि हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हम गमगीन हैं। नाहल की दादी ने उसे गैराज में पड़ा देखा था। वह मदद के लिए चिल्लाईं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घंटों जांच की और चश्मदीदों से मदद मांगी। वे अभी हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं कर पाएं।

‘ADHM’ में ऐश्वर्या के हॉट सीन्स को लेकर अमिताभ ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा…

amitabh bachchan finally comments on aishwarya hot scenes ADHM
amitabh bachchan finally comments on aishwarya hot scenes ADHM

मुम्बई। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के हॉट सीन्स काफी चर्चा में थे। दोनों के हॉट सीन्स को लेकर ये खबर आ रही थी कि बच्चन परिवार इन सीन्स से काफी दुखी हैं और उन्होंने फिल्म भी नहीं देखी है।

लेकिन अब फाइनली ऐश्वर्या की फिल्म को लेकर अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल 2016 में अमिताभ ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या के सीन्स को लेकर उनकी तारीफ की है।

अमिताभ ने कहा, ‘फिल्म में ऐश्वर्या ने सबा का किरदार निभाया है। सबा एक तलाकशुदा कवियत्री है जो विदेश में अकेले रहती है। ये उसकी हिम्मत है जो अपने लवर से कहती है कि मैं किसी की जरूरत नहीं ख्वाहिश बनना चाहती हूं।’

अमिताभ ने ना सिर्फ अपनी बहू की परफॉमेंस की तारीफ की बल्कि ‘की एंड का’ में करीना कपूर की एक्टिंग को भी खूब सराहा। बता दें कि फिल्म में करीना पैसे कमाने के लिए काम करती है और उनके पति अर्जुन कपूर घर संभालते हैं।

अमिताभ ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ आज के समय ही प्रोग्रेसीव महिलाओं के रोल पर फोकस किया जाता है। बॉलीवुड के शुरुआती दौर में भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं। फिल्म ‘गाइड’ में वहीदा रहमान इसका पर्फेक्ट उदाहरण है। जो समाज के लिए अपने सपनों को नहीं छोड़ती।’