online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
गिल्डरलैंड/अमेरिका। एप्पल के रिटेल स्टोर में गोलीबारी होने की खबरों के बाद न्यूयार्क के मॉल में सैकड़ों दुकानदारों के बाहर निकलने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी।
पुलिस अधिकारी करोल लॉलर ने बताया कि बहरहाल, क्रासगेट मॉल में कल हुयी भगदड़ और हाथापाई में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है और न ही कोई संदिग्ध पकड़ में आया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दो लोगों के बीच झगड़े में गोली चलने की खबर दी थी। जिसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कल गुएलडरलैंड के क्रासगेट मॉल को खाली करने के निर्देश दिये। पुलिस ने गोलीबारी के करीब छह घंटे बाद बताया कि गोली चलाने वाले के अभी भी मॉल में छुपे होने का संदेह है। यह स्थान अल्बानी के उत्तरपूर्व में करीब 12 मील दूर स्थित है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया कि उन्होंने एप्पल के स्टोर के पास करीब ढाई बजे शाम को संभवत एक या दो गोली चलने की आवाज सुनीं।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल रात में भी गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की तलाश करने में जुटे रहे। पुलिस ने न्यूयार्क के सबसे बड़े मॉल को बंद कर दिया है। इसमें करीब 250 दुकानें और रेस्त्रां हैं। दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को पहले ही अंदर छुपने के निर्देश दिये गये थे।
पुलिस ने हेलीकाप्टर से मॉल की सुरक्षा जांच और कैमरों का जायजा लिया। उन्हें संदिग्ध के बारे में कुछ जानकारी मिली थी। पुलिस गोलीबारी वाले स्थान में मौजूद सफेद शर्ट पहने एक संदिग्ध और एक अश्वेत व्यक्ति की तलाश करने के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारी मेजर बिल कीलर ने अल्बानी टाइम्स-यूनियन को बताया कि शाम करीब ढाई बजे दो लोगों के बीच गोली चलने की खबर आयी। हालांकि वह दोनो भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि मॉल के प्रबंधक पुलिस अधिकारियों की जांच में सहयोग कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।
Djokovic reached the second round of the ATP World Tour Finals
लंदन। पांच बार के चैम्पियन सर्बिया को नोवाक जोकोविक यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविक ने लंदन के एरेना ओ-2 में पहली बार क्वालीफाई करने वाले आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को कड़े संघर्ष के बाद 6-7(10), 6-0, 6-2 से हराया।
बीते सप्ताह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसके जोकोविक लगातार पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम करने के लिए प्रयासरत हैं। अगर वह ऐसा कर सके तो यह एक रिकार्ड होगा।
जोकोविक अगर एक और ग्रुप मैच जीतने में सफल रहे और साथ ही साथ खिताब भी बचा सके तो वह ब्रिटेन के एंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए फिर से विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।
नई दिल्ली। पिछले साल लॉन्चिंग के बाद से भारतीय बाजार में धमाल मचा चुकी Renault Kwid अब नए अंदाज में सामने आई है। रेनो ने क्विड के ऑटोमैटिक अवतार को लॉन्च कर दिया है। Kwid एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपए है।
रेनो ने Kwid के एएमटी वेरिएंट को सिर्फ 1.0 लीटर इंजन वाले आरएक्सटी (ओ) के साथ पेश किया है। Renault Kwid एएमटी अपने पुराने स्टैंडर्ड मैनुअल मॉडल से करीब 30,000 रुपये ज्यादा महंगी है।
ऑटोमैटिक Kwid का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला मारुति सुज़ुकी की ऑल्टो के10 एजीएस (ऑटो गियरशिफ्ट) से होगी। ऑल्टो के10 एजीएस की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.05 लाख रुपए है।
नई दिल्ली। इस्राइल के राष्ट्रपति र्यूवेन रिवलिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत एवं इस्राइल की मित्रता लम्बे समय से सतत रूप से चल रही है तथा यह ऐसा सम्बन्ध नहीं है जिसे हमें छिपाने की जरूरत पड़े।
रिवलिन आठ दिनों की भारत यात्रा पर आज यहां पहुंचे. पिछले करीब 20 साल में किसी इस्राइली राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है।
इस्राइली राष्ट्रपति ने दिए साक्षात्कार में विभिन्न मुद्दों पर बोलते हुए स्वीकार किया कि फलस्तीन मुद्दे पर भारत के साथ मतभेद हैं। किन्तु उन्होंने भारत इस्राइल के बढ़ते संबंधों के बारे में गर्मजोशी से बोला क्योंकि दोनों देश अगले वर्ष उनके राजनयिक संबंध कायम होने के 25 वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताते हुए रिवलिन ने कहा कि उनके देशों को लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा में भारत के साथ खड़ा होने पर गर्व है।
उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद आतंकवाद होता है, भले ही इसे कोई भी अंजाम दे या कोई भी इसका पीड़ित बने। इस भयानक बुराई के खिलाफ अपने वचनों से इसकी भर्त्सना करना और अपने कमों से इसके विरुद्ध लड़ना, हम सबका दायित्व है।’’ भारत में रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े देशों में इस्राइल शामिल है तथा आतंकवाद से निबटने में वह व्यापक स्तर पर भारत का सहयोग कर रहा है।
उनसे यह सवाल किया गया कि क्या इस्राइल में यह बात दबे छिपे स्वरों में कही जाती है कि भारत अरब के साथ अपने करीबी संबंधों एवं घरेलू राजनीतिक सरोकारों के कारण उसके साथ अपने संबंधों की अधिक चर्चा करना पसंद नहीं करता। इस पर रिवलिन ने कहा, ‘‘इस्राइल को भारत के साथ उसकी मित्रता पर गर्व है तथा मेरा मानना है कि भारत को भी इस्राइल के साथ उसकी मित्रता पर गर्व है।’’
रिवलिन ने कहा कि इसके अलावा यह केवल नेताओं एवं सरकारों की मित्रता नहीं है। यह समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच मित्रता है। यह ऐसी मित्रता नहीं है कि जिसे हमें छिपाना चाहिए. यह ऐसी मित्रता है जो हमें सतत रूप से दिखाई पड़ती है। यह किसी इमारत के उस प्रवेश स्थल की तरह है जिसमें इस्राइलियों, भारतीयों एवं सभी लोगों के लिए बेहतर विश्व हो. स्वतंत्र फलस्तीन और पूर्वी यरूशल में उसकी राजधानी को भारत का समर्थन जारी रहने के बारे में पूछे गये प्रश्न पर इस्राइली राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं है कि मित्र हर बात में आंख से आंख मिलाकर देखें। मित्रों के रूप में हम सम्मान एवं समझ के साथ असहमत होने के लिए सहमत हो सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस्राइल समझता है और भारत की इस इच्छा को साझा करता है कि हमारे एवं फलस्तीन के बीच न्यायोचित एवं स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। किन्तु ऐसे किसी समाधान के सफल होने की गुंजाइश नहीं है जब तक कि हम लोगों के बीच अभी से विश्वास बहाली के लिए काम नही करें।’’ उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस्राइल एवं फलस्तीन को प्रत्यक्ष बातचीत करने के लिए काम करना चाहिए।
रिवलीन के साथ व्यवसायियों का एक बड़ा शिष्टमंडल भी आया है। इस्राइली राष्ट्रपति कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
भारत एवं इस्राइल के बीच बहुत से लम्बित मुक्त व्यापार समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से भारी प्रभाव पड़ेगा और भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बढ़ती हुई भागीदारी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, इस बात को लेकर जरूरत है कि आकषर्क माहौल में साथ मिलकर काम करने के लिए व्यापार क्षेत्र की मदद की जाए।
इस्राइली राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमें उन्हें ऐसे माध्यम देने होंगे जिनसे उनके रास्ते आसान हो सकें और उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। एफटीए इसी प्रकार का माध्यम है जिसका बड़ा प्रभाव होगा और भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।’’
साओ पाउलो। लुईस हेमिल्टन ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्राजीलियन ग्रां प्री का खिताब जीत लिया। मर्सिडीज टीम के इस ब्रिटिश चालक ने इस जीत के साथ चालकों की सूची में पहले स्थान पर चल रहे अपनी ही टीम के निको रोसबर्ग और अपने बीच का फासला कम कर लिया है।
इस साल यह हेमिल्टन की नौवीं जीत है। हेमिल्टन ने यह रेस ऐसे वक्त में जीती है जब उनकी इसकी सबसे अधिक जरूरत थी। ब्राजीलियन ग्रां प्री में रविवार का दिन काफी रोचक रहा। कुछ हाई स्पीड एक्सीडेंट हुए। इनमें से कुछ एक्सीडेंट सेफ्टी कारों का भी हुआ।
रोसबर्ग दूसरे स्थान पर रहे। रोसबर्ग ने अगर 27 नवम्बर को आयोजित होने वाले अबू धाबी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर लिया तो वह 2016 वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत लेंगे।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि हेमिल्टन को पहला स्थान आता है या नहीं। वह पहले स्थान पर भी आए तो रोसबर्ग की जीत होगी लेकिन अगर रोसबर्ग चौथे स्थान पर रहे तो फिर किस्मत हेमिल्टन के साथ हो जाएगी।
हेमिल्टन की यह करियर की 52वीं जीत है। वह एलेन प्रोस्ट (51) के बाद दूसरे सबसे सफल चालक बन गए हैं। हालांकि वह माइकल शूमाकर (91) से अभी काफी पीछे हैं।