Home Blog Page 4822

वेतन के नाम पर सिर्फ एक डॉलर लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

0
Donald Trump will salary only one dollar
Donald Trump will salary only one dollar

वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह देश के राष्ट्रपति को मिलने वाले 400,000 डॉलर के वेतन के बजाय पूरे साल भर में बतौर वेतन केवल एक डॉलर लेंगे और छुट्टियां नहीं लेंगे। वेतन के बारे में पूछे जाने पर 70 वर्षीय ट्रम्प ने बताया ‘नहीं, मैं वेतन नहीं लेने वाला हूं।

मैं यह नहीं ले रहा हूं।’ उन्होंने इसके साथ ही अपने उस वादे की पुष्टि की जो सितंबर माह में चुनाव प्रचार के लिए बनाये गये एक वीडियो में उन्होंने किया था।

उन्होंने कल सीबीएस के कार्यक्रम ‘60 मिनट’ में साक्षात्कार के दौरान कहा ‘मेरे विचार से मुझे एक डॉलर वेतन लेकर नियम का पालन करना है, इसलिए मैं साल में बतौर वेतन एक डॉलर लूंगा। ’ ट्रम्प ने कहा कि वह नहीं जाानते कि अमेरिकी राष्ट्रपति का वेतन कितना है। उन्होंने कहा कि वह छुट्टी भी नहीं लेंगे।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा ‘हमारे पास बहुत काम है। बहुत काम करना है और मैं यह लोगों के लिए करना चाहता हूं।’’ अपने लिए छुट्टियों से इंकार करते हुए उन्होंने कहा ‘मैं यह करना चाहता हूं। हमें करों की दर घटानी है। हम स्वास्थ्य की देखभाल (हेल्थकेयर) के लिए काम करेंगे। मेरा मतलब है कि बहुत कुछ करना है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम लोग ज्यादा छुट्टियों करेंगे।’मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। चुनाव के नतीजों से कई लोग हतप्रभ रह गए क्योंकि रायशुमारियों के परिणाम डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के पक्ष में जाने के बाद उन्हें हिलेरी के जीतने की उम्मीद थी।

इस साल बॉलीवुड के सारे बड़े सितारों की फिल्में पर्दे पर उतरीं

llop.jpg

मुंबई। एेसा बहुत कम होता है, जब एक ही साल के अंदर बॉलीवुड के सारे दिग्गज सितारे अपनी-अपनी फिल्मों के साथ परदे पर नजर आएं।

क्या गारंटी है कि 2000 के नोट पाकिस्तान नहीं छापेगा : अखिलेश

demonetisation of Rs 500 and Rs 1000 notes : Akhilesh yadav Slams Modi Govt
demonetisation of Rs 500 and Rs 1000 notes : Akhilesh yadav Slams Modi Govt

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नोट बंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कहा कि जिन्होंने तकलीफ दी शायद उन्हें पहले से इसका अंदाजा ही नहीं था।

विमुद्रीकरण का फैसला मोदी की असफलताओं को छुपाने के लिए : येचुरी

Sitaram Yechury attacks pm modi over chaos following Demonetization
Sitaram Yechury attacks pm modi over chaos following Demonetization

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बड़े नोटों के अमान्य किये जाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक के अपने ढाई साल के कार्यकाल की असफलताओं से ध्यान बंटाने के लिए किया है।

रामगोपाल यादव हुए भावुक, बोले मैं अभी भी हूं सपा का सदस्य

emotional Ram Gopal Yadav cries foul over ouster from samajwadi party
emotional Ram Gopal Yadav cries foul over ouster from samajwadi party

इटावा। समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान भावुक हो गए और कहा कि मैं अभी भी सपा का सदस्य हूं। अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर वे मीडिया के सामने ही रो पड़े।