Home Blog Page 4865

प्लास्टिक गोदाम में लगी भयावह आग, भारी नुकसान की आशंका

fire broke out at Plastic godown in kolkata

कोलकाता। मंगलवार तड़के गार्डेनरीच इलाके के एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गयी। जिसमें भारी नुकसान की आशंका है।

किरण खेर के पिता कर्नल ठाकर सिंह का निधन

103 year old father of kiran Kher Lieutenant Colonel Thakar Singh died
103 year old father of kiran Kher Lieutenant Colonel Thakar Singh died

चंडीगढ़। चण्डीगढ़ की सांसद किरण खेर के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। कर्नल ठाकर सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे। उनका इलाज चल रहा था। कर्नल ठाकर का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

कांगो में विस्फोट, 32 भारतीय शांति सैनिक घायल

32 indian peacekeepers injured in blast in east congo
32 indian peacekeepers injured in blast in east congo

किन्शासा। लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य के गोमा शहर में हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई और 32 भारतीय शांति सैनिक घायल हो गए । यह विस्फोट मंगलवार को पूर्वी कांगो में हुआ है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इसकी जानकारी दी है।

पश्चिमी गोमा में विस्फोट के समय शांति सैनिक सुबह की परेड पर थे। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के पास की एक मस्जिद के इमाम इस्माइल सलुमु ने कहा है कि विस्फोट में तीन शांति सैनिक मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि धमाके और चिल्लाने की आवाज सुनकर हम देखने के लिए दौड़े। कांगों में 1996 से 2003 के बीच चले क्षेत्रीय संघर्ष में लाखों लोग मारे गए थे। दर्जनों हथियारबंद गिरोह अभी भी संचालित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के करीब 18000 वर्दीधारी शांति सैनिक कांगो में काम कर रहे हैं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में आपसी कलह में 1996 से 2003 के दौरान 10 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। करीब 18 हजार से ज्यादा शांतिरक्षक आपसी संघर्ष को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से तैनात किए गए हैं। यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से है। पीस कीपिंग मिशन में अब तक 3263 सैनिकों की मौत हुई है। इनमें से 157 भारतीय हैं। इसके बाद नाइजीरिया का नंबर है, जिसके 142 सैनिक मारे गए हैं।

कल राजकोट में होगा मैच, SC ने BCCI को दी फंड जारी करने की छूट

0
bcci to SC if fund is not provided there will no match tomorrow
bcci to SC if fund is not provided there will no match tomorrow

नई दिल्ली: लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू करने को लेकर दबाव में बीसीसीआई आज फिर सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी लेकर पहुंची. बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि बुधवार को राजकोट में इंग्लैंड के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए फंड दिया जाए. अपील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को बड़ी राहत दी और राजकोट मैच के लिए फंड जारी करने की छूट दे दी. अब बुधवार से राजकोट में भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टेस्‍ट मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा.

कोर्ट ने मैच के लिए कई खर्चों के लिए 58.66 लाख रुपये के फंड की मंजूरी दी. इस फंड से इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड, थर्ड अंपायर और इंश्योरेंस को दिया जाएगा. सीरिज के दूसरे मैचों के लिए भी फंड को मंजूरी मिली. BCCI को ये अकाउंट जस्टिस लोढा पैनल को देना होगा. ऑडिटर इस खर्चे की पड़ताल करेगा.

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने लोढा पैनल में और लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दी. कोर्ट ने कहा कि BCCI के कांट्रेक्ट को देखने के लिए कमेटी प्रशासनिक और सचिव पदों पर नियुक्तियां कर सकती हैं.

बीसीसीआई ने कहा कि फंड नहीं मिलेगा तो मैच नहीं हो पाएगा. बीसीसीआई के ओर से कोर्ट में अपील करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कहा कि बीसीसीआई को फंड पर रोक से दिक्कत हो रही है.

इस मामले के सुनने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि चीफ जस्टिस से बात करके मामले को तय किया जाएगा. माना जा रहा है कि आज दोपहर में सुनवाई हो सकती है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि अगर बीसीसीआई निर्देशों का पालन नहीं करती तो उनके फंड और बैंक खातों पर रोक लगा दी जाए.

वहीं, बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर BCCI ने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं भी किया है तो भी लोढा पैनल को फंड देना चाहिए था. उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि ये किसके हितों का ध्यान रखा जा रहा है.

हार्ले डेविडसन ने लॉन्च की दो नई बाइक , कीमत 32.81 लाख रुपये तक

Harley Davidson launches two new bikes
Harley Davidson launches two new bikes

नई दिल्ली। अमेरिका की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में दो नए मॉडल रोडस्टर और रोड ग्लाइड स्पेशल लॉन्च किए हैं। इनकी दिल्ली के शोरूम में कीमत क्रमश: 9.7 लाख रुपये और 32.81 लाख रुपये है।

रोड ग्लाइड स्पेशल के साथ ही कंपनी ने अपने नए मिलवाउकी-एट इंजन को भी बाजार में उतारा है। यह उसके बिग ट्विन का नौंवा संस्करण है जो कंपनी के 113 साल के इतिहास में कई मोटरसाइकिलों में प्रयोग किया गया है।

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक विक्रम पावा ने कहा कि यह दोनों नए मॉडल हमारी ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह भारत में हमारे ग्राहकों की मांग को पूरा करेंगे।