Home Blog Page 4866

हिलेरी ने संयुक्त और उदार अमेरिका के लिए वोट मांगे

Hillary joint and generous to the US sought votes
Hillary joint and generous to the US sought votes

फिलाडेल्फिया। अमेरिका को लेकर अपने और डोनाल्ड ट्रंप के विचारों में तीखे विराधाभास को रेखांकित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि इस चुनाव में देश के ‘‘महत्वपूर्ण मूल्य’’ दांव पर लगे हैं। उन्होंने जनता से ‘‘संयुक्त और उदार अमेरिका’’ के लिए मतदान करने की अपील की।

इराक में आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिक के पाकिस्तानी अमेरिकी मूल के पिता खिज्र खान की कहानी बताते हुए हिलेरी ने कहा, ‘‘हमें अमेरिका के लिए नाकारात्मक और विभाजनात्मक विचारों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। कल आप आशावादी, समग्र और उदार अमेरिका के लिए वोट कर सकते हैं। इस चुनाव में हमारे आधारभूत मूल्यों की परख होगी।’’

हिलेरी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कौन है और सवाल क्या है? यह कि हम किस तरह का देश चाहते हैं और अपने बच्चों के लिए कैसा भविष्य बनाना चाहते हैं।’’ जुलाई में हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में प्रभावशाली भाषण देकर खान अमेरिकी जनता खासकर अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन बटोरने का जरिया बन गए थे. भाषण में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और मूल्यों को चुनौती दी थी.

हिलेरी ने कहा, ‘‘कन्वेंशन में मैंने खान को सुना था. कल रात मैंने उनका भाषण फिर सुना और इसने मेरे दिल को छुआ क्योंकि उन्होंने जो कहा उसमें हमारे देश के प्रति प्रेम झलक रहा था.’’ हिलेरी के मुताबिक खान ने अपने आप से पूछा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में मेरे बेटे के लिए क्या कोई जगह होगी? महान राष्ट्र के विचार को हम सिकोड़ना नहीं चाहते बल्कि इसका विस्तार करना चाहते हैं.’’ हिलेरी ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति होंगी चाहे वह डेमोक्रेट हो, रिपब्लिकन हो या निर्दलीय हो.

हिलेरी ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने आधी से ज्यादा आबादी का अपमान किया है. हिलेरी ने कहा, ‘‘चुनाव के परिणाम को स्वीकार करेंगे या नहीं इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार करके उन्होंने हमारे लोकतंत्र पर हमला किया है. हम उन्हें बता देंगे कि चुनाव के परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है.’’

चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या

chhattisgarh : man kills wife  Suspecting Her character in jagdalpur
chhattisgarh : man kills wife Suspecting Her character in jagdalpur

जगदलपुर। चरित्र पर संदेह के चलते शहर के प्रवीर वार्ड निवासी पेशे से ड्राइवर ललित सोरी ने पत्नी जानकी सोरी की रविवार रात गला दबाकर हत्या कर दी।

इंदौर में 11वीं बार बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 30 मिनट के लिए सब कुछ थमा

Indore gears up for 11th green corridor
Indore gears up for 11th green corridor

इंदौर। मंगलवार को सुबह एक बार फिर शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और चोइथराम अस्पताल से एयरपोर्ट और बाम्बे अस्पताल के लिए ब्रेनडेड व्यक्ति के अंग दान के लिए भेजे गए।

मेस्सी ने बार्सिलोना के लिए किया 500वां गोल

The 500th goal for Barcelona Messi
The 500th goal for Barcelona Messi

सेविया (स्पेन)। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में रहते हुए एक और रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेसी ने क्लब के लिए अपना 500वां गोल दागा।

कोल्हापुर में शहीद राजेंद्र तुपारे का संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

last rites martyr Rajendra Narayan Tupare performed in Kolhapur
last rites martyr Rajendra Narayan Tupare performed in Kolhapur

मुंबई। जम्मू स्थित पुंछ में भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के राजेंद्र तुपारे का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार मंगलवार को दिन में 11 बजे कर दिया गया। तुपारे के बेटे आर्यन ने मुखाग्नि दी।