Home Blog Page 4980

‘द सेलआउट’ के लिए पॉल बीटी को मिला बुकर पुरस्कार

The Sellout paul beatty Booker Prize
The Sellout paul beatty Booker Prize

लंदन। साल 2016 के बहुप्रतिष्ठित व बहुप्रतिक्षित मैन बुकर पुरस्कार घोषित किए जा चुके हैं। ऐसा मैन बुकर पुरस्कार के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी अमेरिकी ने इस पुरस्कार को जीता है। इस वर्ष अमेरिकी लेखक पॉल बीटी ने यह पुरस्कार जीता है। उन्हें उनकी उपन्यास ‘द सेलआउट’ के लिए इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है।

इस उपन्यास में एक अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति की कहानी बयां की गई है। लंदन के गिल्डहॉल में कल रात आयोजित एक समारोह में 54 वर्षीय लेखक को इस साहित्यिक पुरस्कार के तहत 50,000 पाउंड दिए गए।

पुरस्कार स्वीकार करते समय बीटी अत्यंत भावुक हो गए। लॉस एंजिलिस में जन्मे लेखक ने कहा, ‘मुझे लेखन से नफरत है।’ उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल किताब है। मेरे लिए इसे लिखना मुश्किल था, मैं जानता हूं कि इसे पढ़ना मुश्किल है। हर कोई इसे अलग अलग नजरिए से देख रहा है।’ लेखक ने अमेरिकी राजनीतिक की पृष्ठभूमि में जिस तीक्ष्ण समझ, बोध एवं हास्य विनोद का परिचय देते हुए यह पुस्तक लिखी है, उसे निर्णायकों ने खूब सराहा और उनके कार्य की तुलना मार्क ट्वेन तथा जोनाथन स्विफ्ट से की।

न्याय मंडल की अध्यक्ष अमांडा फोरमैन ने कहा कि चार घंटे के विचार विमर्श के बाद इस उपन्यास का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने कहा, ‘व्यंग्य एक मुश्किल विधा है और अमूमन इसके साथ न्याय नहीं हो पाता लेकिन ‘द सेलआउट’ उन अत्यंत दुर्लभ पुस्तकों में शुमार है जिनमें व्यंग्य का बेहतरीन प्रयोग किया गया है और यह पुस्तक समकालीन अमेरिकी समाज के दिल को छू जाती है।

इसमें जिस तीक्ष्ण समझ का परिचय दिया गया है, वह मैंने स्विफ्ट या ट्वेन के बाद किसी में नहीं देखी।’ अमांडा ने कहा कि यह पुस्तक समाज की हर पाबंदी का दम निकाल देती है। ‘यह पुस्तक हमें हंसाने के साथ साथ चौंकाती भी है। यह हास्य से भरपूर होने के साथ साथ दर्द का भी एहसास कराती है और यह वास्तव में हमारे दौर का उपन्यास है।’ मौजूदा समय में न्यूयार्क में रह रहे बीटी ने इससे पहले ‘‘स्लमबरलैंड’, ‘टफ’ और ‘द व्हाइट ब्वॉय शफल’ नामक तीन उपन्यास लिखे हैं।

यह तीसरा वर्ष है जब यह पुरस्कार किसी भी राष्ट्रीयता के उपन्यास लेखक को दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए जिन लेखकों को शॉर्टलिस्ट किया गया था उनमें दो ब्रितानी, दो अमेरिकी, एक कनाडाई और एक ब्रितानी-कनाडाई लेखक शामिल थे।

‘द सेलआउट’ ने मैडेलीन थीन के ‘डू नॉट से वी हैव नथिंग’ समेत पांच उपन्यासों को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अलावा ग्रीम मैक्री बर्नेट का ‘हिज ब्लडी प्रोजेक्ट’, डेबोराह लेवी का ‘हॉट मिल्क’, ओट्टेस्सा मोशफेग का ‘एलीन’ और डेविड स्जालाय का ‘ऑल डेट मैन इस’ इस दौड़ में शामिल थे। शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों को 2,500 पाउंड दिया गया। डचेज़ ऑफ कार्नवॉल कैमिला पार्कर बाउल्स ने बीटी को पुरस्कार प्रदान किया।

अजमेर : स्वदेशी दीपावली के पत्रकों का वितरण, स्टीकर चिपकाए

bharatiya sindhu sabha ajmer branch campaign swadeshi diwali
bharatiya sindhu sabha ajmer branch campaign swadeshi diwali

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा की ईकाई की ओर से स्वदेशी दीपावली व स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए विभिन्न विद्यालयों में पत्रक वितरण कर जन जागरण किया गया।

IND vs NZ 4th ODI : न्यूजीलैंड ने भारत को 19 रन से हराया

live cricket score india vs new zealand 4th odi
live cricket score india vs new zealand 4th odi

रांची। न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय में भारत को 19 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली।

Honda ने लॉन्च की अकॉर्ड हाइब्रिड, कीमत 37 लाख रुपये

Honda launched the Accord Hybri
Honda launched the Accord Hybri

नई दिल्ली। जापान की कार कंपनी होंडा ने मंगलवार को अपने फ्लैगशि‍प मॉडल होंडा एकॉर्ड हाइब्रि‍ड को भारत में लॉन्‍च कि‍या है। नई एकॉर्ड में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही क्रोम फ्रंट ग्रिल और नया बंपर है।

इसके अलावा कार के अंदर 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एप्पल कारप्ले सपोर्ट दिया गया है। होंडा एकॉर्ड हाइब्रि‍ड में 2 लीटर पेट्रोल इंजन है। इसके अलावा, इसमें दो इलेक्‍ट्रि‍क मोटर्स हैं। कंपनी ने 23.1 किलो‍मीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा किया है। होंडा की ये नई एकॉर्ड 37 लाख रुपये में मिलेगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने की सुसाइड

congress leader Shaikh Mustakim pahalwan commits suicide in ujjain

नागदा। उज्जैन जिले के औद्योगिक नगर नागदा में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शेख मुस्तकिम पहलवान (62) ने मंगलवार देर रात रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। उनके शव की शिनाख्त बुधवार सुबह हुई।