Home Blog Page 4999

भोपाल में कबाड़खाने में लगी भीषण आग

 bhopal fire in plastic storehouse
bhopal fire in plastic storehouse

भोपाल। राजधानी में एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई है। प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने आसपास के कई गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। देर रात करीब 2 बजे ये आग लगी, लेकिन अभी तक इसपर काबू नहीं पाया जा सका है।

दमकल की 40 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई हैं, आग से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले कबाड़खाने में एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई और फिर एक-एक कर आसपास की सभी दुकानें और गोदाम इसकी चपेट में आ गए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम 2 घंटे की देरी से पहुंची।

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से धोया

0
asian champions trophy hockey india beat arch rival pakistan 3-2
asian champions trophy hockey india beat arch rival pakistan 3-2

कुआंटन (मलेशिया)। भारत ने चौथी एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी चैम्पियनशिप के लीग मैच में आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी और गत चैम्पियन पाकिस्तान को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। पाकिस्तान के शुरुआती हमलों के बीच भारतीय डिफेंस ने धैर्य बरकरार रखा।

युवा स्ट्राइकर प्रदीप मोर ने अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय मैच में पहला गोल दागते हुए 11वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान सीनियर (31वें मिनट) और मोहम्मद इरफान जूनियर (39वें) के गोल की मदद से जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। रूपिंदर पाल सिंह ने ४३वें मिनट में भारत के एकमात्र पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि रमनदीप ने तलविंदर सिंह के क्रास पर अगले ही मिनट गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत से भारत के तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं। भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 10-2 से हराया जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ कल 1-1 से ड्रा खेला। दो बार के गत चैम्पियन पाकिस्तान को मेजबान मलेशिया के खिलाफ पहले मैच में 2-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में उसने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। राउंड रोबिन चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

पाकिस्तान को पहले ही मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने विरोधी टीम को गोल से महरूम रखा। श्रीजेश ने पहले मोहम्मद अलीम बिलाल की ड्रैग फ्लिक को पैड से रोका और फिर अपनी दायीं ओर गोता लगाते हुए रिबाउंड प्रयास को भी नाकाम किया। पाकिस्तान ने चौथे ही मिनट में एक और शानदार मूव बनाया लेकिन मोहम्मद रिजवान जूनियर सर्कल के उपर मिले शाट को गोल में डालने में नाकाम रहे। भारत ने भी इस बीच कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। भारत की ओर से गोल करने का सबसे पहला मौका तलविंदर सिंह को मिला लेकिन दायें छोर से मिले पास पर वह रिवर्स हिट से गोल नहीं दाग सके।

प्रदीप ने 22वें मिनट में पाकिस्तानी डिफेंडर से टकराकर आई गेंद को गोल में डालकर भारत को बढ़त दिलाई। प्रदीप के शाट का पाकिस्तानी गोलकीपर इमरान बट के पास कोई जवाब नहीं था। अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रहे 24 साल के प्रदीप का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। गोल से सकते में आए पाकिस्तान ने इसके बाद लगातार हमले किए लेकिन भारतीय डिफेंडर ने कुछ समय तक विरोधी टीम के स्ट्राइकरों को गोल से महरूम रखा।

पाकिस्तान ने मध्यांतर के बाद पहले ही मिनट में बराबरी हासिल कर ली जब रिजवान सीनियर ने लंबे पास पर बायें ओर से गेंद को गोल में डाल दिया। पाकिस्तान ने इसके बाद 39वें मिनट में बढ़त बनाई जब मोहम्मद इरफान जूनियर ने बायीं छोर से गोल दागते हुए टीम को 2-1 से आगे कर दिया। भारत को मैच के 43वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जब गेंद पाकिस्तान के डिफेंडर के पैर में लगी।

रूपिंदर ने दमदार ड्रैग फ्लिक पर गोल दागकर भारत को बराबरी दिलाई। भारत ने अगले ही मिनट में स्कोर 3-2 कर दिया जब तलविंदर सिंह ने रमनदीप के पास पर गोल दागा। मैच के तीसरे क्वार्टर में चार गोल हुए लेकिन अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल करने में नाकाम रही।

नए मॉडल उतारेगी टाटा मोटर्स, तीसरी बड़ी कंपनी बनने का लक्ष्य

tata motors lines up new models
tata motors lines up new models

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने 2019-20 तक मारुति सुजुकी और हुंदै के बाद तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है और इसके लिये उसने काम्पैक्ट एसयूवी, प्रीमियम हैचबैक तथा एक्जक्यूटिव सेडान समेत नये वाहन उतारने की योजना बनायी है।

फिलहाल कंपनी मात्रा के हिसाब से 5वें पायदान पर है और वह अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में अंतर को पाटने पर गौर कर रही है क्योंकि उसके पास जो मॉडल उपलब्ध है, वह यात्री वाहन खंड में केवल 60% को कवर करता है। इसके अलावा कंपनी लागत में कमी लाने पर भी ध्यान दे रही है।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन, व्यापार इकाई) मयंक पारीक ने कहा, ‘हमने अगले 5 साल के लिये उत्पाद योजना को अंतिम रूप दे दिया है। आज टोटा मोटर्स कुल बाजार के 60% से कम को कवर करती है और हमने उत्पाद रणनीति में जिस एक चीज पर ध्यान दिया है, उसमें 100% बाजार में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना है।’ उन्होंने कहा कि इस कदम से कंपनी को अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह पूछे जाने पर कि कंपनी किस खंड में प्रवेश करना चाहेगी, उन्होंने कहा, ‘जिस 40 प्रतिशत खंड में हमारी उपस्थिति नहीं है, उस पर हमारा ध्यान होगा। उदाहरण के लिये प्रीमियम हैचबैक खंड है, जहां हम नहीं है। इसीलिए हमारे लिये स्पष्ट रूप से एक व्यापक खंड है। इसी प्रकार, एक्जक्यूटिव सेडान और काम्पैक्ट एसयूवी खंड में हम नहीं हैं।’

मयंक पारीक ने कहा कि अगले साल जनवरी में हेक्सा एसयूवी पेश करने के साथ कंपनी तेजी से वृद्धि कर रहे खंड में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। उन्होंने कहा, ‘हमने 2019-20 तक तीसरे नंबर पर आने का लक्ष्य रखा है।’ पारीक ने यह भी कहा कि हमारे कई मॉडल विकास के विभिन्न चरणों में है।

कंपनी ने कहा, ‘योजना पर काम हो रहा है और कई विकास की अग्रिम अवस्था में पहुंच गयी हैं हमने पहले ही काफी निवेश किया है।’ कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अनुसंधान एवं विकास पर 3,500 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये का निर्धारण किया है। टाटा मोटर्स हर साल अनुसंधान एवं विकास पर खर्च करती है।

समाजवादी पार्टी का सियासी ड्रामा, पर्दा गिरते ही मंच पर तू तू मैं मैं

SP feud :  open spat Between akhilesh and mulayam, inconclusive meeting
SP feud : open spat Between akhilesh and mulayam, inconclusive meeting

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। सपा मुखिया मुलायम सिंह के सामने मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल ने अपनी-अपनी भड़ास निकाली।

PM नवाज की बेटी ने लीक की थी हाईलेवल मीटिंग की जानकारी: इमरान

0
Nawaz daughter had leaked highlevel meeting informatio
Nawaz daughter had leaked highlevel meeting information

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने ही सेना प्रमुख और पीएम के बीच पिछले दिनों हुई बैठक की जानकारी लीक की थी।

उन्होंने कहा कि यह काम किसी और का नहीं बल्कि नवाज की बेटी मरियम का ही है। खान ने यहां तक कहा कि देश में यदि कोई भी तीसरी ताकत सत्ता पर काबिज होती है तो उसके लिए सिर्फ नवाज शरीफ ही जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि खान की पार्टी पीटीआई ने 2 नवंबर को सरकार के खिलाफ एक विशाल रैली का अाह्वान किया है। इसमें वह एक बार फिर से नवाज से इस्तीफा और या फिर पनामागेट कांड में उनकी जिम्मेदारी मांगने की बात करेंगे। राजधानी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक के पीछे मरियम
इमरान खान ने कहा कि यदि उनके विरोध प्रदर्शन को रोका गया तो इसका अंजाम सरकार को भुगतना होगा। हाई-लेवल मीटिंग की जानकारी लीक होने पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि नवाज का ही परिवार है। पाक के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक उन्होंने कहा कि इसमें उन्होंने कोई शक नहीं है कि मरयम की मीडिया सेल ने हाई-लेवल मीटिंग की जानकारी लीक की थी। नवाज पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यही वजह है कि इस बाबत कोई जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने इसको सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है। इमरान ने कहा कि इसका पता लगाना बेहद आसान है, लेकिन यदि किसी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है तो यह साफ संकेत है कि इसमें नवाज की रॉयल फैमिली का ही हाथ है।

लोकतंत्र के बेपटरी होने के पीछे नवाज
इमरान खान ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान में लोकतंत्र बेपटरी होता है तो उसके लिए भी नवाज ही जिम्मेदारी होंंगे। हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि आखिर किस वजह से देश में से लोकतंत्र पटरी से उतर रहा है। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में ‘थर्ड फोर्स’ कौन सा है इसको भी साफ नहीं किया है।

क्या था इंफोर्मेशन लीक का मामला
गौरतलब है कि पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहिल शरीफ के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी। जिसके बाद पाक के अखबार ‘द डॉन’ ने दोनों में ही दूरी और खटास की खबर प्रकाशित की थी। इस मीटिंग की सूचना लीक होने के बाद अखबार के पत्रकार को गिरफ्तार किया गया और कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए गए थे। इसके बाद सेना ने इसकी जवाबदेही तय करने को लेकर भी एक बैठक की थी जिसमें दस दिनों के अंदर उस भेदिए का नाम बताने की बात कही गई थी जिसने यह खबर लीक की थी।

सेना और सरकार में दूरियां
इस खबर के बाद भी सेना और सरकार के बीच दूरियों के बढ़ने की खबर लगातार आ रही है। वहीं सेना प्रमुख राहिल शरीफ इस माह के अंत में रिटायर भी होने वालेे हैं। दूसरी ओर सरकार ने भी साफ कर दिया है कि वह दस दिनों के अंदर नए सेना प्रमुख का नाम तय कर देगी।