Home Blog Page 5000

मोदी बोले, तीन तलाक मामला हिन्दू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं

don't politicise triple talaq, it's not just a hindu-muslim issue : PM Modi

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बुन्देलखण्ड की धरती से मीडिया को सलाह दी कि तीन तलाक के मामले को हिन्दु-मुस्लिम का मुद्दा न बनाएं। उन्होंने हिन्दुओं को भी गर्भ ने पल रही बच्चियों को न मारने की सलाह दी।

दुनिया का सबसे बड़ा पोत INS विराट 55 साल बाद हुआ रिटायर

55 years after the world's largest ship INS Virat retire
55 years after the world’s largest ship INS Virat retire

कोच्चि। इंडियन नेवी ने दुनिया के सबसे पुराने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट को पांच दशक की सेवा के बाद रविवार को भव्य विदाई दी। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे समय को भी याद किया। यहां बात हो रही है विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की, जिसे रविवार को नौसेना ने अपने से अलग कर दिया।

गौरतलब है कि विराट देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है और इसने 55 वर्षों तक नौ सेना में सेवा दी है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इसे अब तीन नौकाओं से बांधा गया है तथा मुंबई ले जाया जायेगा। मुंबई पहुंचने बाद भी बकायदा समारोह का आयोजन किया जायेगा।

अधिकारियों के अनुसार विमानवाहक पोत को आंध्रप्रदेश सरकार को सौंप दिया जायेगा। कोच्चि से विराट की विदाई के समय दक्षिण नौ सैन्य कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी भी विशेष रूप से मौजूद थे।सेना अधिकारियों ने बताया कि इस विमानवाहक पोत विराट ने ब्रिटिश काल के समय भी सेवा दी थी।

सुरक्षाबलों के आपरेशन में 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

anti naxl Operation : 26 Naxal killed by security forces near odisha-chhattisgarh border
anti naxl Operation : 26 Naxal killed by security forces near odisha-chhattisgarh border

जगदलपुर। ओडि़शा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार को सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 26 नक्सली मारे गए।

WWE चैंपियन शेमस ने दिया जॉन अब्राहम को चैलेंज

0
WWE Champion John Abraham gave sheamus Challenge
WWE Champion John Abraham gave sheamus Challenge

नई दिल्ली। WWE के चार बार चैंपियन रहे चुके शेमस ने बॉलीवुड के मसल्समैन जॉन अब्राहम को चैलेंज दिया। मजेदार बात यह है कि जॉन ने उनका चैलेंज स्वीकार भी कर लिया। शेमस भारत के दौरे पर हैं और वह अपने भारतीय फैंस का मनोरंजन करने से चूकना नहीं चाहते हैं।

रेसलिंग स्टार शेमस और जॉन अब्राहम के फैंस के लिए यह चैलेंज किसी मुराद पूरे होने से कम नहीं रहा। शेमस ने ट्विटर पर जॉन को मुंबई में मिलने का चैलेंज दिया था।

उन्होंने लिखा, ‘जॉन, तुम बॉलीवुड के फोर्स हो? रॉ के सुपरस्टार के साथ फोर्स जॉइन करना चाहोगे? चलो, मुबंई में मिलते हैं।’ इसके साथ उन्होंने जॉन की आने वाली फिल्म फोर्स 2 का हैशटैग ट्वीट भी किया।
शेमस के इस ट्वीट पर जॉन ने जवाब दिया, ‘शेमस तुम असली मर्द हो। तुमसे जरूर मिलूंगा दोस्त।’

शेमस ने जयपुर से अपना दौरा शुरू किया था। वह 22 और 23 को मुंबई में थे। वह अपना वीडियो गेम WWE 2K17 का प्रमोशन करने के लिए भारत दौरे पर हैं। भारत में अपने बढ़ते फैंस देखकर WWE यहां अपने कई सुपरस्टार भेज चुका है। हाल ही में WWE के अधिकारियों ने भारतीय रेसलर सुशील कुमार से मुलाकात भी की थी। उम्मीद है कि खली के बाद अब सुशील WWE में भारत का नाम रोशन करेंगे।

दोनों सुपरस्टार की मुलाकात के बाद जॉन ने कहा, ‘तुमसे मिलकर मजा आया शेमस। तुम्हारे फिर से आने का इंतजार रहेगा।’

ललिता सुसाइड केस : पुलिस रिमांड में भेजे गए कबड्डी प्लेयर रोहित चिल्लर

Lalita suicide case
Lalita suicide case : national level kabaddi player Rohit Chillar sent to police remand

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर को दिल्ली की एक अदालत ने पत्नी ललिता की कथित आत्महत्या के संबंध में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।