Home Blog Page 5002

अब LPG सिलेंडर भी बेचेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

0
Reliance industries now sell LPG cylinder
Reliance industries now sell LPG cylinder

नई दिल्ली। जियो के जरिये टेलीकॉम क्षेत्र में तूफान मचाने के बाद अब मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज रसोई गैस सिलेंडर के कारोबार में भी उतर आई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने चार किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर लांच किए हैं। कंपनी ने पायलट आधार पर 4 किलोग्राम का एल.पी.जी. सिलैंडर पेश किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के समय निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में कहा, ‘‘4 किलोग्राम का एल.पी.जी. सिलैंडर पायलट आधार पर चार जिलों में पेश किया गया है।’’ एल.पी.जी. की खपत 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। निजी क्षेत्र की रिफाइनरी कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार आयल इसमें अपनी हिस्सेदारी पाना चाहती हैं।

फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र की पैट्रोलियम कंपनियां इंडियन आयल, भारत पैट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पैट्रोलियम की एल.पी.जी. के खुदरा बाजार पर कब्जा है। ये कंपनियां 5 किलोग्राम, 14.2 किलोग्राम तथा 19 किलोग्राम का सिलैंडर बेचती हैं। उपभोक्ताओं को एक साल में 14.2 किलोग्राम के 12 रसोई गैस सिलैंडर सबसिडी वाले मूल्य पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलैंडर के लिए उन्हें बाजार कीमत चुकानी होती है। 19 किलोग्राम का सिलैंडर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए होता है।

निजी कंपनियों को सरकार से सबसिडी नहीं मिलती है लेकिन सरकार द्वारा सबसिडी में कमी करने तथा 10 लाख रुपए से अधिक की सालाना आय वालों के लिए एल.पी.जी. सबसिडी बंद करने से इन निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए बाजार बन गया है। रिलायंस ने अपने 4 किलोग्राम के एल.पी.जी. सिलैंडर के दाम के बारे में नहीं बताया है।

किसी को भी देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं : निहलानी

no need to give proof of patriotism : Pahlaj Nihalani
no need to give proof of patriotism : Pahlaj Nihalani

मुंबई। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा है कि किसी से देशभक्ति का सबूत मांगना गलत है।

‘जोश’ में शाहरुख का किरदार निभाना चाहते थे आमिर : मंसूर खान

Aamir Khan wanted to play shahrukh khan's role in josh : Mansoor Khan
Aamir Khan wanted to play shahrukh khan’s role in josh : Mansoor Khan

मुंबई। निर्देशक मंसूर खान ने खुलासा किया कि वह अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जोश’ में सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान को एक साथ लेना चाहते थे लेकिन ‘थ्री इडियट’ स्टार ने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह शाहरुख का ‘मैक्स’ वाला किरदार वह करना चाहते थे।

काफी रोमांटिक व्यक्ति हैं करण जौहर

i am extremely romantic in my personal space : Karan Johar
i am extremely romantic in my personal space : Karan Johar

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि प्यार की भावना उनके दिल के काफी करीब है और वह काफी रोमांटिक व्यक्ति हैं।

कमल हासन ने अपने प्रशंसकों से उनका बर्थडे नहीं मनाने को कहा

kamal Haasan asks fans Not to celebrate his birthday
kamal Haasan asks fans Not to celebrate his birthday

चेन्नई। तमिल फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे सात नवंबर को आने वाले उनके जन्मदिन को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर नहीं मनाएं।