Home Blog Page 5001

अप्रैल तक ब्याज दरों में 0.50 फीसदी और कटौती की गुंजाइश : बोफा

0
Scope to cut interest rates to 0.50 percent by April by BofA
Scope to cut interest rates to 0.50 percent by April by BofA

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अगले कुछ महीने में नीतिगत दरों में 0.50 फीसदी और कटौती की गुंजाइश है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी और अप्रैल में केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में चौथाई-चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है।

बोफा-एमएल के अनुसंधान नोट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक 7 दिसंबर की मौद्रिक समीक्षा में यथास्थिति कायम रखेगा। वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के पिछले सप्ताह आए मिनट्स से केंद्रीय बैंक के आगामी महीनों में नरम रुख अपनाने का संकेत मिलता है।

नोट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक अप्रैल में नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। उससे पहले वह 7 फरवरी की मौद्रिक बैठक में भी ब्याज दरों में चौथाई फीसद की कटौती कर सकता है। नोट में नीतिगत दरों में आधा प्रतिशत कटौती के लिए पांच वजह गिनाई गई हैं।

मुद्रास्फीति नीचे आने की संभावना है, 2017 की शुरुआत में आधा प्रतिशत की कटौती से बैंकों को यह संकेत जाएगा कि उन्हें अपना कर्ज सस्ता करना है, इससे रुपये को समर्थन मिलेगा और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का प्रवाह बढ़ेगा, दिवाला संहिता तथा जीएसटी कानून से एमपीसी को यह भरोसा होगा कि सरकार सुधारों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है।

कैलिफोर्निया सड़क हादसे में 13 की मौत, 31 घायल

0
California 13 killed in road accident
California 13 killed in road accident

पाम स्प्रिंग्स। दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक हाईवे पर एक पर्यटक बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 31 लोग घायल हो गए। घायल लोगो मे से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल बॉर्डर डिवीजन के प्रमुख जिम एबेल ने संवाददाताओं को बताया कि बस की रफ्तार ट्रक से कहीं ज्यादा थी। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या यह अंतरराज्यीय मार्ग 10 पर चल रही थी जो सहारा रेगिस्तान के उत्तर पाम स्प्रिंग्स शहर में है।

एबेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, बस की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ट्रक 15 फीट अंदर तक बस में धंस गया था। एबेल ने बताया कि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हादसे की वजह शराब, ड्रग्स था या थकान थी. यह घटना लॉस एंजिलिस से 100 मील की दूरी पर हुई है। बस में सवार अमेरिकी यात्री बस पाम स्प्रिंग्स से 25 मील दक्षिण पूर्व में थर्मल में रेड अर्थ कैसिनो देखकर वापस लॉस एंजिलिस लौट रहे थे। बस चालक की मौत हो गई और ट्रक चालक जख्मी हुआ है।

यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर जब यह घटना घटी उस वक्त बस के ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अस्पताल विपणन निदेशक रिच रैमहॉफ ने बताया कि पाम स्प्रिंग्स के डिजर्ट रिजनल मेडिकल सेंटर में 14 मरीज भर्ती कराए गए हैं जिसमें से पांच की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है, तीन लोगों की हालत भी गंभीर हैं और बाकि छह लोगों को मामूली चोट लगी है। 11 घायलों को रैंचों मिराग के एसनहॉवर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के प्रवक्ता एरिक वाइस ने बताया कि बोर्ड ने इस दुर्घटना की जांच के लिए एक टीम को कैलिफोर्निया भेजा है।

जेल में ही मनेगी आसाराम की दीवाली, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत

set-back to asaram bapu
set-back to asaram bapu, supreme court refuses interim bail on medical ground

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोपी आसाराम इस बार भी दिवाली, जेल के अंदर ही मनाएंगे।

सेक्स रिलेशन बनाने से किया इनकार तो प्रेमी ने कर दी हत्या

married woman murdered by lover in katni
married woman murdered by lover in katni

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम जुहली स्थित खेत में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन शतरंज में लगातार दूसरी बार जीता खिताब

0
Abhijeet Gupta won his second consecutive title in chess hoogeveen
Abhijeet Gupta won his second consecutive title in chess hoogeveen

नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर और राष्ट्रमंडल चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया, वह फिडे ओपन में लगातार दो बार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

गत चैम्पियन अभिजीत ने अपने शीर्ष वरीयता के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए नौ में से 7.5 अंक जुटाये जिससे वह दूसरे स्थान पर काबिज ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा पर एकल बढ़त बनाए थे। भारतीयों ने ही तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। ग्रैंडमास्टर एम आर ललित बाबू और ग्रैंडमास्टर एम श्याम सुंदर ने क्रमश: ये स्थान हासिल किये।

अभिजीत गुप्ता ने लगातार चार जीत अपने नाम की थी और फिर ललित बाबू से ड्रॉ खेला। छठे दौर में अभिजीत ने माइकल डि जोंग पर जीत दर्ज की जबकि सातवीं बाजी में उन्होंने हमवतन एस नितिन को आसानी से पराजित कर दिया।

अभिजीत ने फिर संदीपन से ड्रॉ खेलकर अंतिम दौर से पहले आधे अंक की बढ़त बना ली थी। उन्होंने फिर लुकास वान फोरीस्ट से ड्रॉ खेला।

अभिजीत ने कहा कि आमतौर पर बाजियां काफी बेहतर थीं। यह काफी शानदार है और शायद अंतरराष्ट्रीय ओपन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इसमें शुरू से ही भारतीय दबदबा रहा। पहले मैंने और ललित ने और अंत में संदीपन ने कुछ बेहतरीन शतरंज खेली।