Home Blog Page 5010

पोर्न स्टार ने ट्रंप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Porn Star's trump imposed on sexual abuse charges
Porn Star’s trump imposed on sexual abuse charges

क्लीवलैंड (अमेरिका)। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर। पहले से ही कमजोर स्थिति में चल रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान पर एडल्ट फिल्मों की स्टार जेसिका ड्रेक के इन आरोपों के बाद और अधिक असर पड़ने की आशंका है।

लॉस एंजिलिस में एक संवाददाता सम्मेलन में ड्रेक ने कहा कि वह करीब दस साल पहले कैलिफोर्निया के लेक ताहो में ट्रंप से मिली थी। उसे होटल में ट्रंप के कमरे में बुलाया गया, जिसके बाद वह अपनी कुछ मित्रों के साथ वहां गई।

42 साल के ड्रेक का आरोप है कि ट्रंप ने उसे और उसकी दो अन्य मित्रों को (जो ट्रंप के लिए अजनबी थीं) पकड़ लिया और उनकी इजाजत के बिना उनका चुंबन लिया। इसके बाद ड्रेक को कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर की पेशकश की गई। उसका आरोप है कि बाद में एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रंप की ओर से उसे फोन कर फिर से कमरे में आने को कहा लेकिन इस बार उसे अकेले बुलाया गया. ड्रेक ने इनकार कर दिया।

ट्रंप का वर्ष 2005 का वीडियो लीक होने के बाद से अब तक 11 महिलाएं उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। वीडियो में ट्रंप महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां करते देखे गए, जिसके बाद आलोचनाओं में घिरे रिपब्लिकन उम्मीदवार ने माफी मांगी थी।

इस बीच, ट्रंप के प्रचार अभियान ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कहानी पूरी तरह ‘झूठी’ है। रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान दल का कहना है कि न तो ट्रंप इस महिला को जानते हैं और न ही उसे जानने में उनकी पहले कभी दिलचस्पी रही है। अभियान के अनुसार, ‘यह उस रिपब्लिकन उम्मीदवार को बदनाम करने की क्लिंटन खेमे की सिर्फ और सिर्फ एक अन्य कोशिश है जो तीन अलग अलग रायशुमारियों में पहले स्थान पर रहे हैं।’

दीपावली में अर्द्धरात्रि में करें भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा

worship of Goddess Ganesh-Lakshmi on Diwali at midnight
worship of Goddess Ganesh-Lakshmi on Diwali at midnight

गया। शुभ दीपावली पर शुभ-शुभ कार्य के लिए दीपावली की अर्द्धरात्रि में भगवान गणेश-लक्ष्मी का अराधना करें। धन की प्राप्ति होती रहेगी।

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 286 रन का लक्ष्य

0
 England gave Bangladesh a target of 286 runs
England gave Bangladesh a target of 286 runs

चटगांव। इंग्लैंड और बाग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन (85 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने यहां इंग्लैंड की दूसरी पारी को 240 रन पर समेट दी और इस तरह उसे जीत के लिये 286 रनों का लक्ष्य मिला है।

पहली पारी में दो विकेट लेने वाले शाकिब ने दूसरी पारी में 33 ओवर में 85 रन पर पांच विकेट झटके। इंग्लैंड एक समय अपने पांच विकेट मात्र 62 रन पर गंवा चुका था लेकिन बेन स्टोक्स ने 85 और जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन बनाकर इंग्लैंड को संभाल लिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 293 और दूसरी पारी में 240 रन बनाये जबकि बांग्लादेश ने पहली पारी में 248 रन बनाये थे। बांग्लादेश को जीत के लिये 286 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक दोनों पारियों में नाकाम रहे और चार तथा 12 रन ही बना सके।

इससे पहले सुबह कल के नाबाद क्रिस वोक्स ने11 और स्टुअर्ट ब्राड ने 10 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया लेकिन उनका यह संघर्ष मात्र 20 मिनट ही चला। इंग्लैंड की पूरी टीम अपने कल के स्कोर में मात्र 12 रन और जोडक़र आलआउट हो गयी। ब्राड रनआउट हो गये जबकि गेर्थ बैटी तीन रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुये।

कुंवारा होने से बाबा रामदेव को नहीं मिला था अमरीकी वीजा

Baba Ramdev loner US visas were being denied
Baba Ramdev loner US visas were being denied

इंदौर। योग गुरु रामदेव जो 4500 करोड़ रुपए के पतंजलि समूह का प्रमुख चेहरा है, उन्हें एक बार अमरीका ने उनके कुंवारे होने और बैंक खाता नहीं होने की वजह से वीजा देने से मना कर दिया था।

अखिलेश यादव ने शिवपाल समेत चार मंत्रियों को कैबिनेट से निकाला

uttar pradesh : Akhilesh Yadav sacks shivpal yadav, three others from cabinet
uttar pradesh : Akhilesh Yadav sacks shivpal yadav, three others from cabinet

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रहा विवाद रविवार को चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के बाद पार्टी अब दो फाड़ के कगार पर है।