online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
iraq army main christian town near mosul as carter arrives in baghdad
बगदाद। इराक में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के गढ़ कहे जाने वाले मोसुल में कब्जे को लेकर भीषण जंग जारी है। इराकी फौज इस लड़ाई में लगातार आतंकियों पर भारी पड़ रही है। अमेरिकी सेना केे समर्थन से इराकी फौज ने शहर के मुख्य द्वार पर कब्जा कर इसको आतंकियों से मुक्त भी करा लिया है।
इस बीच इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी लेने अमेरिका के रक्षा सचिव एश्टन कार्टर बगदाद पहुंचे हैं। वह यहां पर इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी से मुलाकात कर इस पूरे अभियान की जानकारी लेंगे। अमेरिकी सेना की एक टुकड़ी यहां पर इराकी फौज को ग्राउंड और एयर सपोर्ट दे रही है।
इराक की स्पेशल यूनिट ने पिछले सप्ताह बारतेला पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी। कराकश के उत्तर में यह इसाईयाें का एक गांव है। इराकी फौज द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इराकी आर्मी यूनिट मोसुल में अंदर घुस गई है और उसका शहर के मुख्य द्वार पर कब्जा हो गया है। इराके के शहर मोसुल में वर्ष 2003 के बाद यह सबसे बड़ी जंग हो रही है। आईएस ने यहां के अलावा सीरिया के भी कुछ भागों पर कब्जा जमा रखा है।
इराकी सेना जहां दक्षिण और पूर्व की तरफ आगे बढ़ रही है वहीं कुर्दिश लड़ाके भी उत्तर पूर्व की तरफ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यहां पर मौजूद सल्फर फेक्टरी से धुआं निकलता हुआ देखा जा रहा है। यह जगह पहले पूरी तरह से आतंकी संगठन के कब्जे में थी। हालांकि यहां पर आग लगने से जहरीला धुंआ भी चारों ओर फैल रहा है। आर्मी से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर लड़ाई छिड़ने के बाद से ही सरकारी फौज सोमवार को 50 गांवों से आईएस को बाहर खदेड़ दिया था।
South Asian Games India won seven gold medals shivani kataria
नई दिल्ली। श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में गुड़गांव की तैराक शिवानी कटारिया ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। शिवानी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल, 400 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 4 अलग-अलग रिले में देश को स्वर्ण पदक दिलाए हैं।
19 अक्टूबर से शुरू हुई चैंपियनशिप में शिवानी जैसे कई खिलाड़ीयों के प्रदर्शन के चलते भारत पदक तालिका में काफी आगे चल रहा है। यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक चलेगी।
हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री का कहना है कि शिवानी ने काफी अच्छा खेला है। आगे भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। हरियाणा से प्रतियोगिता में 2 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रियो ओलंपिक के बाद शिवानी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
उधर, शिवानी के पिता हरबीर कटारिया का कहना है कि रियो ओलंपिक के लिए शिवानी ने स्कूल से भी एक साल का ब्रेक लिया है। अब वह 12वीं की पढ़ाई भी पूरी करेंगी। वह साउथ एशियन गेम्स में भी सिलेबस की किताबें भी साथ लेकर गई हैं।
तीन दिनों का खेल खत्म होने तक भारत के पास तक 90 स्वर्ण, 60 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 164 पदक हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के 19 स्वर्ण, 46 रजत और 73 कांस्य समेत कुल 136 पदक हैं। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है, जिसने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 8 पदक जीते हैं। इस समय पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की हालत काफी बुरी है और उसके खाते में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 4 पदक हैं। मलदीव्स के पास 2 रजत और 12 कांस्य समेत 14 पदक हैं। तालिका में अंतिम स्थान पर नेपाल है, जिसके पास केवल एक कांस्य पदक है। खेल का एक दिन और बचा है और सूची में ज्यादा उलटफेर होने की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली। देश में सामने आई सबसे बड़ी डेबिट कार्ड डाटा चोरी की घटना में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। डाटा चोरी का शिकार 19 बैंकों के 65 लाख बैंक खाता धारक 3 महीने तक लुटते रहे और हमारा पूरा सिस्टम कुछ नहीं कर पाया। अब अफरातफरी मची है। सरकार बैंकों से रिपोर्ट मांग रही है। बैंक सफाई दे रहे हैं। ग्राहक एटीएम मशीन से लेकर बैंक और फिर थाने के चक्कर लगा रहे हैं। सवाल ये है कि किसकी गलती है? कौन भरेगा पैसा? आगे ऐसा न हो इसके लिए क्या किया जा रहा है? और सबसे बड़ी बात, आम आदमी ऐसी हैकिंग से बचने के लिए क्या कर सकता है?
एटीएम डेबिट कार्ड फ्रॉड का मामला और बड़ा होने का खतरा है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट को आशंका है कि 65 लाख से ज्यादा डेबिड कार्ड का डेटा चोरी हुआ है। हालांकि अभी 32 लाख डेबिट कार्ड के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
इधर महाराष्ट्र साइबर क्राइम सेल ने पूरे मामले में जांच तेज कर दी है और उसने बैंकों से रिपोर्ट मांगी है। खबर ये भी है कि आईटी मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाले संगठन सर्ट इन ने साढ़े तीन महीने पहले आरबीआई और बैंकों को साइबर अटैक के खतरे के बारे में बता दिया था। सरकार भी पूरे एक्शन में है। सरकार ने बैंकों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी शक्ति कांत दास ने कहा है कि पूरे मामले में सरकार की नजर है।
डेबिट कार्ड्स पर साइबर हमले ने सबको चिंता में डाल दिया है, जाहिर है आप भी परेशान होंगे। तो हम आपको बताते हैं कि इस काम को कैसे अंजाम दिया गया और आप जालसाजों से कैसे बच सकते हैं।
बिना वक्त गंवाए पहले ये चेक करें कि कहीं आप भी तो इस डाटा चोरी का शिकार नहीं हो गए। इसके लिए अपने बैंक खाते के ट्रांजैक्शन चेक करें। ट्रांजैक्शन के मैसेज चेक करें, ई-मेल देखें और अगर किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। अगर आपको अब तक किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है तो भी आप कुछ सावधानियां जरूर बरतें।
जैसे कि तुरंत पिन नंबर बदलें और समय-समय पर पिन बदलने की आदत डालें। किसी के साथ पिन नंबर शेयर न करें और एटीएम छोड़ते वक्त कैंसिल बटन जरूर दबाएं। अपने मोबाइल फोन में पिन सेव करके न रखें और एक से ज्यादा अकाउंट्स के लिए एक ही पिन न रखें। अपने बैंक से न्यूनतम निकासी की लिमिट लगवाएं। एसएमएस और मेल पर अलर्ट पाने के लिए रजिस्टर करें।
खबरों के मुताबिक बैंकिंग सुरक्षा में सेंध लगाने की ये वारदात मई से जुलाई के बीच हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बैंकों का एटीएम ट्रांजैक्शन मेंटेन करनेवाली एक कंपनी के सिस्टम में मालवेयर प्रवेश कराया गया होगा। और इस तरह उस सिस्टम से जुड़े तमाम एटीएम मशीनों में स्वाइप किए गए कार्ड्स का डाटा चोरी किया गया होगा। और उनका क्लोन बनाकर पैसे निकाले जा रहे हैं।
प्रभावित कार्ड्स के माध्यम से चीन में गलत तरीके से ट्रांजैक्शन की शिकायतें भी मिली हैं। कुल 30-32 लाख कार्ड्स मालवेयर की चपेट में आए हैं। जितनी तेज गति से हम ऑनलाइन होते जा रहे हैं उसी गति से साइबर सुरक्षा के उपाय भी करने होंगे, लेकिन हर हाल में बीजमंत्र रहेगा – दुर्घटना से भली सावधानी।
अगर आपसे फोन पर या ई-मेल के जरिए या किसी और माध्यम से आपके बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी मांगे तो कतई ना दें। और अगर कहीं आप इसका शिकार हो भी जाते हैं तो घबराने की बात नहीं, बैंक आपका पैसा लौटाने के लिए कानूनन बाध्य है। बैंक आनाकानी करे तो आप बैंकिंग लोकपाल के पास भी जा सकते हैं। अपने क्षेत्र के लोकपाल के बारे में जानने के लिए आप रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट RBI.ORG.IN पर जा सकते हैं।
Will soon announce the name of Pakistan’s new Army Chief
इस्लामाबाद। साल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की जगह कौन लेगा, इसकी घोषणा पाकिस्तान सरकार अगले 7 से 10 दिनों के भीतर कर देगी, इसकी जानकारी एक वरिष्ठ मंत्री ने दी।
पाकिस्तान के एक समचार एजंसी के अनुसार पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री के हवाले से बताया गया कि सरकार अगले 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल के नाम की घोषण कर देगी, हालांकि अभी किसी खास नाम पर कोई चर्चा नही है।
समाचार एजेंसी से प्राप्त हो रही जानकारियों के अनुसार पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ का कार्यकाल इस साल के अंत में हो जाएगा, इसको लेकर सरकार पहले से ही नए आर्मी चीफ की घोषण कर देगा, साथ ही आपको यह भी बता दें कि निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उन्हे दूसरा कार्यकाल नहीं चाहिए। आपको बताएं कि इससे पहले आर्मी चीफ रहे अशफाक परवेज कयानी ने भी अपना दूसरा कार्यकाल लेने से मना कर दिया था।
आपको बता दें कि भारत के साथ चल रहे गरमागर्मी के बीच पाकिस्तान सरकार के ऊपर दबाव है कि राहील के बाद के किसे उनका उत्तराधिकार दिया जाना है, इसकी घोषण करे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को उनके कानून के अनुसार नए सेना प्रमुख के नियुक्ति का अधिकार प्राप्त है।
Younis Khan Sachin and Dravid broke the record of the most special
नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के ‘ओल्डमैन’ बल्लेबाज यूनिस खान इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अबु धाबी के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर अपने नाम एक और रेकॉर्ड बना लिया। यह 35 वर्ष की आयु के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका 13वां शतक था। इस लिस्ट में अब वह सबसे आगे हैं। चोट के कारण ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच से बाहर रहने के बाद यूनिस ने इस मैच में शानदास अंदाज में वापसी की।
यूनिस इंग्लैंड में भी अच्छी फॉर्म में थे और यहां भी उन्होंने इसे जारी रखा। इंग्लैंड में उन्होंने चौथे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाया था। अपनी इस सेंचुरी के साथ ही वह पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 40वां शतक था।
38 वर्षीय यूनिस के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 33 शतक हो गए हैं और वह अब वह सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की फेरहिस्त में 9वें पायदान पर आ गए हैं। सुनील गावसकर, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने के नाम 34 शतक हैं और यूनिस अब उनसे केवल एक कदम दूर हैं। उनकी सेंचुरी का अर्थ यह भी है पिछली 31 बार जब भी वह 90 के पार पहुंचे हैं तो उन्होंने शतक लगाया है, जो सर डॉन ब्रेडमैन से 2 ज्यादा हैं जिनके नाम कुल 29 टेस्ट शतक हैं।
इसके साथ ही वह 35 साल की उम्र के बाद 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। 35 वर्ष की आयु के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान ग्राहम गूच के नाम है जिन्होंने इस दौरान कुल 4563 रन बनाए थे।
ये हैं 35 वर्ष की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज