Home Blog Page 5017

‘डेटा ट्रैफिक के मामले में वर्ल्ड का सबसे नेटवर्क बना रिलायंस जियो’

0
Data traffic in the network of the World RJio
Data traffic in the network of the World RJio

कोलकाता। रिलायंस जियो ने डेटा ट्रैफिक के मामल में ‘चाइना मोबाइल’ और ब्रिटेन के वोडाफोन जैसे बड़े ग्लोबल प्लेयर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। क्रेडिट सुइस के मुताबिक रिलायंस जियो अपने कमर्शल लॉन्चिंग के एक महीने की थोड़ी सी अवधि के भीतर डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया का सबसे नेटवर्क बन गया है।

जियो के नेटवर्क पर 16,000 टेराबाइट डेटा एक दिन में इस्तेमाल हुआ। चाइना मोबाइल का एक दिन का आंकड़ां 12,000 टेराबाइट का रहा है जबकि वोडाफोन ग्लोबल के नेटवर्क पर 6,000 टेराबाइट डेटा यूज किया गया है। जियो का आंकड़ा इस बात पर आधारित है कि कंपनी के एक करोड़ 60 लाख उपभोक्ता एक दिन में 1 GB डेटा खपत कर रहे हैं।

इससे एक दिन पहले ही टेलिकॉम सेक्टर की नियामक एजेंसी TRAI ने कहा था कि मुकेश अंबानी की कंपनी देश में सबसे डेटा स्पीड के लिहाज से सबसे धीमा नेटवर्क ऑफर कर रही है। TRAI के मुताबिक एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस का डेटा स्पीड जियो से बेहतर था।

लेकिन क्रेडिट सुइस के आंकड़ें कहते हैं कि जियो के प्रमोशनल ऑफर्स की वजह से इसके नेटवर्क पर डेटा ट्रैफिक मार्केट के बड़े तीन खिलाड़ियों के कुल ट्रैफिक से 4.2 गुना ज्यादा है। सुइस क्रेडिट का कहना है कि टेलिकॉम सेक्टर के सबसे नए खिलाड़ी की धीमी पड़ती इंटरनेट स्पीड की वजह समझी जा सकती है क्योंकि इसके नेटवर्क पर दबाव बढ़ रहा है। क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट जून के आंकड़ों पर आधारित है।

बोफोर्स के बाद अब तोप खरीदेगा भारत, सैन्य शक्ति में होगा इजाफा

india buy howitzers from us first deal after bofors scam
india buy howitzers from us first deal after bofors scam

नई दिल्ली। बोफोर्स के बाद अब भारत फिर से तोप खरीदने जा रहा है। भारत और अमेरिका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्‍जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह सौदा करीब 5,000 करोड़ रुपये का होगा।

गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा। इस फैसले से भारत की सैन्य शक्ति में बहुत इजाफा हो जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एम 777 तोपों की खरीद के लिए फाइल को स्वीकृति प्रदान की। अब इस फाइल को वित्त के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संतुति के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कुछ बदलावों के लिए भी स्वीकृति दी गई है।

मंत्रालय पहले ही 25 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम तोपों की आपूर्ति की समयसीमा को कम कर दिया है, हालांकि इस वास्तविक अवधि के बारे में जानकारी नहीं है। भारत ने इन तोपों की खरीद में दिलचस्पी दिखाते हुए अमेरिकी सरकार को आग्रह पत्र भेजा था। इन तोपों को चीन की सीमा से लगे अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख के क्षेत्रों में तैनात किया जाना है। अमेरिका ने भारत को स्वीकारोक्ति पत्र भेजा था और रक्षा मंत्रालय ने इस साल जून में इसकी शर्तों पर विचार किया था तथा फिर खरीद को स्वीकृति प्रदान की थी।

भरूच में राष्ट्रपति करेंगे सरदार पटेल अस्पताल का उद्घाटन

President Pranab Mukherjee to inaugurate sardar Patel hospital in Bharuch
President Pranab Mukherjee to inaugurate sardar Patel hospital in Bharuch

भरुच। गुजरात के भरुच शहर के सेवाश्रम व अंकलेश्वर में सरदार पटेल अस्पताल का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी करेंगे। इस अवसर पर कॉरपोरेट जगत की हस्तियों के साथ कई राजनेता भी उपस्थित रहेंगे। राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के ग्रांट से दोनों अस्पतालों का निर्माण किया गया है।

पीएम की सुरक्षा होगी सख्त, तीन हेलिकाप्टरों ने किया लैंडिग का पूर्वाभ्यास

Elaborate security arrangements ahead of pm modi's visit, three helicopter landing rehearsal in varanasi
Elaborate security arrangements ahead of pm modi’s visit, three helicopter landing rehearsal in varanasi

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में लगभग दो घण्टे के प्रवास के दौरान सुरक्षा के अभेद किलेबन्दी में रहेंगे।

अरुण जेटली ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

Arun Jaitley inaugurates Madhya Pradesh Global Investors Summit in indore
Arun Jaitley inaugurates Madhya Pradesh Global Investors Summit in indore

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को सुबह 10 बजे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भव्य समारोह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2016 का उद्घाटन किया।