Home Blog Page 5025

त्रिपुरा सरकार दीपा कर्माकर के घर तक बनाएगी सड़क

0
Tripura government will make the road to the house of Deepa Karmakar
Tripura government will make the road to the house of Deepa Karmakar

अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा कर्माकर के घर तक सड़क बनाने का फैसला लिया है। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि दीपा सचिन तेंदुलकर से तोहफे में मिली बीएमडब्ल्यू एक्स1 कार को आसानी से चला सकें।

ओलंपिक में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए दीपा के साथ ही पी. वी. संधू और साक्षी मलिक को हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले ही दीपा ने तोहफे में मिली कार को लौटाने की इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना था कि न तो यहां की सड़कें अच्छी हैं और न ही आस-पास कोई सर्विस स्टेशन है।

अगरतला म्युनसिपल कॉर्पोसेशन के मेयर प्रफुल्लजीत सिन्हा ने बताया, ‘अभोयनगर में दीपा के घर के बाहर की सड़क को चौड़ा करके उसे अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की सड़क से जोड़ा जाएगा जिससे दीपा को अपनी कार को घर तक ले जाने मे कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।’ सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार ने इसके लिए 78 करोड़ रुपए निर्धारित भी कर दिए हैं।

दीपा ने इस फैसले की सराहना की है लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमने कभी भी बीएमडब्ल्यू के लिए किसी सड़क या लेन की बात नहीं की थी, सड़कों की स्थिति के साथ ही यहां कार की सर्विस और मेन्टेनेन्स की भी समस्याएं हैं, हमने कार को वापस करने का मन बना लिया है।

अब फेसबुक से भी कर सकेंगे खाना ऑर्डर

0
Facebook will also be able to order food
Facebook will also be able to order food

न्यूयॉर्क। अब फेसबुक के इस नए फीचर के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इसके द्वारा अब आप अपना पसंदीदा खाना जो ऑर्डर कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं आप इसके द्वारा किसी स्थानीय स्पा में भी बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही किसी उत्पाद की कीमत का विवरण भी मांग सकते हैं।

यहां तक कि किसी नई जगह पर जाने पर मूवी टिकट के लिए दोस्तों से सलाह भी ले सकते हैं। अब अगर आप अमेरिका में हैं, तो फेसबुक पर किसी स्थानीय सेवा या किसी स्थान के बारे में पोस्ट लिखें। इसके बाद आपको इस पोस्ट के लिए ‘रिकमेंडेशन’ का विकल्प चुनना होगा।

फेसबुक पर अब आप हर उस रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकेंगे, जो शायद आपका फेवरेट है, या फिर आपके दोस्तों का पसंदीदा है।

अगर आप इस फीचर को चालू करते हैं, तो आपके दोस्त आपकी पोस्ट पर कमेंट के साथ सलाह भी दे सकते हैं और यह सभी आपको एक जगह पर मिलेगी। फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि “हमने कई नए फीचर शुरू किए हैं। आपके आसपास नई चीजों की खोज के लिए, क्या करें या कहां जाएं का फैसला करने के लिए और स्थानीय व्यापार से आसानी से और तेज़ी से जुड़ने के लिए”? कुछ स्थानीय व्यापार सेवाओं के लिए फेसबुक पेज पर ‘गेट कोट’ का बटन है, इससे आप सेवाओं का विवरण भी मंगा सकते हैं।

अलेप्पो में बमबारी से करीब 500 की मौत, मरने वालों में अधिकतर बच्चे : बान की मून

nearly 500 dead food running out in aleppo un chief
nearly 500 dead food running out in aleppo un chief

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि अलेप्पो में रूस और सीरियाई बलों की बमबारी के भयावह परिणाम सामने आए हैं, क्योंकि करीब 500 लोगों की मौत हो गई है और इस माह के अंत तक वहां खाद्य सामग्री की भी घोर किल्लत होने की आशंका है।

बान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक विशेष बैठक में कहा कि 22 सितंबर को सीरिया सरकार द्वारा, पांच साल से जारी गृह युद्ध में विद्रोहियों के खिलाफ अब तक का सर्वाधिक तेज अभियान शुरू किए जाने के बाद अलेप्पो के पूर्वी हिस्से में हवाई हमले किए गए।

पूर्वी अलेप्पो पर विद्रोहियों की पकड़ है। बान के अनुसार, इन हवाई हमलों के भयावह नतीजे सामने आए हैं। हमले में कम से कम 500 लोगों की जान चली गई और करीब 2,000 घायल हो गए हैं. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।

बान ने चेताया कि 7 जुलाई के बाद से अलेप्पो में संयुक्त राष्ट्र का कोई राहत काफिला नहीं पहुंच पाया और अक्तूबर के अंत तक वहां राशन तथा आवश्यक वस्तुओं की घोर किल्लत हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भूख का युद्ध के हथियार के तौर पर उपयोग किया जा रहा है।

कनाडा की अध्यक्षता में 27 देशों ने महासभा की बैठक बुलाई थी, जिसका उद्देश्य शांति प्रयासों को पुनर्जीवित करने और बम हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद द्वारा कार्रवाई करने में नाकाम रहने के कारण उत्पन्न गतिरोध दूर करना था।

भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज पुणे में 23 फरवरी से शुरू

0
India vs Australia Test series between starting February 23 in Pune
India vs Australia Test series between starting February 23 in Pune

नई दिल्ली। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल फरवरी में टेस्ट सीरीज होने जा रही है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का फिक्सचर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जारी कर दिया है। पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाना है। इससे एक दिन पहले ही मेहमानों की टी-20 टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खत्म करेगी।

पहली बार रांची और धर्मशाला में होंगे टेस्ट मैच
इस सीजन में भारत के व्यस्त घरेलू कार्यक्रम के अंतर्गत चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पुणे, रांची और धर्मशाला पहली बार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे। दोनों टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरूआत 23 से 27 फरवरी के बीच पुणे मे पहले टेस्ट से करेंगी। सीरीज का अगला मैच 4 से 8 मार्च तक बेंगलुरू में खेला जाएगा।

अंतिम दो मैच दो नए टेस्ट केंद्रों रांची और धर्मशाला में क्रम से 16 से 20 मार्च और 25 से 29 मार्च तक आयोजित होंगे। ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 17 से 22 फरवरी तक होगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के अंतिम दौरे पर उसे 4-0 से वाइटवाश किया था।

जिन तीन केंद्रों ने बीते समय में वनडे इंटरनेशनल और टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की थी, उन्हें पिछले साल नंवबर में टेस्ट का दर्जा मिल गया था। दिलचस्प बात है कि ये तीनों केंद्र बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव अजय शिर्के और संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी के घरेलू मैदान हैं। भारत इस व्यस्त मौजूदा घरेलू सीजन में 13 टेस्ट, 8 वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा।

तीन करोड़ का सोना लूट प्रकरण : 30 घंटे में कई संदिग्धों से पूछताछ

gold worth Rs 3 crore looted on jaipur- jodhpur-highway
gold worth Rs 3 crore looted on jaipur- jodhpur-highway

जोधपुर। जयपुर-जोधपुर सडक़ मार्ग पर खारिया मीठापुर के निकट बुधवार देर रात तीन करोड़ का सोना लूट प्रकरण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।