Home Blog Page 5046

एसबीआई ने बिना सूचना दिए ही रदद कर दिए 6 लाख डेबिट कार्ड

SBI blocks 6.25 lakh debit cards after suspicious transactions spike
SBI blocks 6.25 lakh debit cards after suspicious transactions spike

मुंबई। स्टेट बैंक ने सुरक्षा के दृष्टिकोण के चलते छह लाख डेबिट कार्डों को बिना सूचना दिए ही रद्द कर दिया है। बैंक ने यह निर्णय तकनीकी खराबी आने के कारण लिया है।

महिलाप्रधान फिल्मों में भूमिका निभा रही हैं एक्ट्रेस आशासिंह रेबारी

actress Asha Singh Rebari acts in women dominated films
actress Asha Singh Rebari acts in women dominated films

मुम्बई। एक्ट्रेस आशासिंह रेबारी कम समय में ही फिल्म इस्टंड्री में अपनी छाप छोङने में सफल रहीं है।’सारथि’ ‘समृधी की देवी मं’ और ‘लव यू फैमिली’ इन तीनो ही फिल्मों की कहानी महिलाप्रधान है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने एक्ट्रेस आशासिंह रेबारी को किया सम्मानित

actress Asha Singh Rabari honored by of Delhi Deputy Chief Minister manish sisodia
actress Asha Singh Rabari honored by of Delhi Deputy Chief Minister manish sisodia

नई दिल्ली/जालोर। दिल्ली में इंटरनेशनल गर्ल्स चिल्ड दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री आशा सिंह रेबारी को सम्मानित किया गया।

GST की दर आज हो सकती है तय

0
gst rate could be decided today
gst rate could be decided today

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने वस्तुओं और सेवाओं की संभावित दरें पेश की है। जीएसट के क्रियान्वयन के लिए बनाई गई जीएसटी परिषद में इसके लागू होने से राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई पर सहमति बन गई है। इसके लिए आधार वर्ष 2015-16 होगा तथा जीएसटी दर की घोषणा आज की जा सकती है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन की बैठक के बाद जेटली ने कहा कि क्षतिपूर्ति के मुद्दे का समाधान हो गया है और जीएसटी से जिन-जिन क्षेत्रों में राजस्व नुकसान होगा उसकी भी पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी से जुड़े हर मुद्दे का समाधान जीएसटी परिषद को ही करना है और परिषद के समक्ष दरों से संबंधित पांच ढांचों के विकल्प पेश किए गए हैं। लक्जरी वस्तुओं पर जीएसटी के साथ ही अधिभार लगाने पर विचार हो रहा है। जीएसटी दर पर आज सहमति बनने और घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

कौशाम्बी : पति ने प्रेगनेंट वाइफ और बच्ची को नदी में फेंका

इस बीच केरल के वित्त मंत्री टी.एम. थॉमस इसाक ने बैठक के बाद कहा कि जीएसटी दर के चार स्लैब पर चर्चा हो रही है। परिषद में राज्यों की क्षतिूपर्ति पर सहमति बन गई है और इसका आधार वर्ष 2015-16 होगा। सूत्रों ने कहा कि परिषद को जीएसटी दर के संबंध में विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। कर योग्य सभी वस्तुओं के लिए जीएसटी दर 20 से 25 फीसदी तक हो सकती है लेकिन कुछ वस्तुएं उच्चतम दर 26 प्रतिशत के दायरे में रह सकती हैं।

राज्यों द्वारा जीएसटी लागू होने पर राजस्व नुकसान को लेकर जताई जा रही चिंताओं के मद्देनजर केन्द्र जीएसटी दर पर राज्यों की रजामंदी को लेकर ऐसा प्रस्ताव कर सकता है। ऐसा समझा जा रहा है कि जीएसटी की मानक दर 18 फीसदी ही रखने पर सहमति बन सकती है, हालांकि राज्यों ने इसे 22 फीसदी पर रखने का प्रस्ताव किया था। जीएसटी दर को लेकर चार स्लैब बनाने पर विचार किया जा रहा है जिसमें उच्चतम दर वाला स्लैब 26 फीसदी हो सकता है।

ग्वालियर में 5 करोड़ रुपए अपने श्रृंगार पर खर्च करेंगी महिलाएं

हालांकि, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम् की समिति ने विलासिता की वस्तुओं के साथ ही महंगी कारों, पान मसाला, विभिन्न तरह के पेय पदार्थों, तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों पर अधिकतम 40 फीसदी कर लगाने का प्रस्ताव किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, महंगी कारें और विलासिता की वस्तुओं पर 26 फीसदी कर लगाया जा सकता है। उन्होंने लक्जरी कारों के लिए 26 फीसदी से अलग भी स्लैब बनाये जाने की संभावना जताई है जिसमें जीएसटी दर 40 प्रतिशत भी हो सकती है या अधिभार लगाया जा सकता है।

कुक बनाने जा रहे हैं ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना होगा असंभव

0
Cook are going to make a record that would be impossible to crack
Cook are going to make a record that would be impossible to crack

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेर कुक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जिसे तोड़ पाना लगभग असंभव होगा। कुक बांग्लादेश के खिलाफ 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे तो वह एक इतिहास रच देंगे। कुक पूर्व विकेटकीपर एलेक स्टुअर्ट को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

यह कुक का 134वां टेस्ट मैच होगा। इतने टेस्ट मैच खेल पाना किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी के लिए लगभग असंभव होगा। आपको बता दें कि कुक के करियर का भारतीय उपमहाद्वीप से भी विशेष नाता रहा है। उन्होंने 2006 में मार्क्स ट्रेस्कोथिक के बीमार पड़ने पर नागपुर में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था।

अपने पहले टेस्ट मैच के लिए वह वेस्टइंडीज से तीन दिन का सफर करके भारत पहुंचे थे। हाल ही में उन्हें अपनूी दूसरी बेटी के जन्म की अच्छी खबर मिली है। इस अच्छे मूड को वह मैदान में भी जारी रखना चाहेंगे। हाल ही में मेहमान टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती है। टेस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड को बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके और टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के बराबर 108 अंक हैं। इंग्लैंड जरूर चाहेगा कि टेस्ट मैचों के नतीजे से वह अपनी रैंकिंग में सुधार कर ले।

पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक हुई या नहीं, यह सिर्फ सेना को पता

कुक के बराबर किसी भी अंग्रेज खिलाड़ी का पहुंचना इसलिए मुश्किल लग रहा है क्योंकि स्टुअर्ट संन्यास ले चुके हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 119 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। लेकिन उनकी उम्र 34 साल हो गई है और उन्होंने टेस्ट खेलना कम कर दिया है। इयान बेल भी 118 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन 34 साल के इस बल्लेबाज ने नवंबर 2015 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

कुक ने अभी तक 133 टेस्ट मैचों में 47.31 की औसत से 10599 रन बनाए हैं। इसमें 29 शतक और 51 अर्द्धशतक शामिल है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक भी बनाए हैं। अभी उनकी उम्र 31 साल है और फिट रहने पह वह तीन-चार साल तो खेल ही सकते हैं।