Home Blog Page 5047

LoC पार हमला सही, पाक की ‘मदद’ में 73 प्रतिशत की कटौती: अमेरिका राजदूत

0
richard-verma
america stands with india on cross loc strikes says richard verm

नई दिल्ली। PoK में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को अमेरिका ने एकदम सही कदम बताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने उरी हमले के बाद दिए पहले इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता में भी 73 प्रतिशत की कटौती की गई है।

अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में भारत का सीमा पार किया गया ऑपरेशन जरूरी था, वे इस बात को समझते हैं। वर्मा ने कहा कि आतंकवाद के मसले पर भारत के साथ खड़ा रहना महत्वपूर्ण है।

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका बार-बार सख्त लहजे में पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कह रहा है लेकिन उसका असर क्यों नहीं दिख रहा है।

कौशाम्बी : पति ने प्रेगनेंट वाइफ और बच्ची को नदी में फेंका

इस पर वर्मा ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ पाक सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर 2011 से ही पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य मदद में 73 फीसदी की कमी कर दी गई।

उन्होंने बताया कि आतंकवाद पर पाकिस्तान के रैवेये को देखते हुए ही पेंटागन ने एफ 16 लड़ाकू विमानों के सौदे को रोक दिया।

पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक हुई या नहीं, यह सिर्फ सेना को पता

भारत की एनएसजी सदस्यता पर उन्होंने कहा कि वह आशावान हैं लेकिन यह बता नहीं सकते कि कब तक भारत को इसकी सदस्यता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका सभी सदस्य देशों से बात कर रहा है।

बागौडा में नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का अवलोकन

free computer training program in Bagodha nehru yuva kendra
free computer training program in Bagodha nehru yuva kendra

बागौड़ा (जालोर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं को पुरुषों के लिए कौशल विकास एवं संवर्धन कार्यक्रम संवर्धन कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र जालोर द्वारा निशुल्क कंप्यूटर अवलोकन किया गया।

कच्चे तेल के निर्यात के अनुरोध वाली केयर्न इंडिया की याचिका कोर्ट ने की खारिज

0
oil
Cairn India’s crude oil exports to the request of the Court of appeal dismissed

नई दिल्ली। ब्रिटेन स्थित वेदांता समूह की कंपनी केयर्न इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान स्थित अपने तेल क्षेत्र से अतिरिक्त कच्चे तेल को निर्यात करने की अनुमति की मांग संबंधी याचिका दायर की थी जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने फैसले में कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन साझेदारी अनुबंध (पीएससी) केयर्न और केंद्र सरकार के बीच है। कंपनी अपने हिस्से का तेल तभी निर्यात कर सकती है, जब तेल के मामले में भारत आत्मनिर्भरता प्राप्त कर लेगा।

जानें अपना बुधवार का राशिफल और शुभ संयोग

इससे पूर्व सुनवाई के दौरान पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ऐसे में केयर्न इंडिया की याचिका खारिज की जाए। वहीं, याची के अधिवक्ता ने कहा था कि मंत्रालय ने ऐसी कोई नीति पेश नहीं की है, जिसमें कच्चे तेल का निर्यात नहीं किया जा सकता।

कौशाम्बी : पति ने प्रेगनेंट वाइफ और बच्ची को नदी में फेंका

उधर, केंद्र सरकार ने कहा था कि देश के घरेलू कच्चे तेल के निर्यात की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक होगा। आवश्यक कच्चे तेल का लगभग 85 प्रतिशत आयात किया जाता है।

 

ट्रंप से ज्यादा हिलेरी को पसंद करते हैं ज्यादातर भारतीय-अमेरिकी: सर्वे

Trump-Hillary
Trump prefer Hillary than most Indian-Americans

वाशिंगटन। सिलिकॉन वेली के एक थिंक टैंक का कहना है कि आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दे की बात आने पर अधिकतर भारतीय-अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप की बजाय हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं।

भारतीय-अमेरिकी थिंक टैंक ने कल अपने हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि हालांकि जब अमेरिका की भारत-केंद्रित विदेश नीति या आतंकवाद से लड़ने की बात आती है तो ट्रंप को हिलेरी की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है।

कौशाम्बी : पति ने प्रेगनेंट वाइफ और बच्ची को नदी में फेंका

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों को लेकर भारतीय-अमेरिकियों की राय जानने के लिए कराए गए सर्वेक्षण के नतीजे जारी करते हुए फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने कहा कि सर्वेक्षण में जवाब देने वाले अधिकतर लोगों ने आव्रजन (59 से 29 प्रतिशत), धार्मिक स्वतंत्रता (67 से 27 प्रतिशत), आउटसोर्सिंग (52 से 22 प्रतिशत) और विश्वास संबंधी मुद्दों (40 से 17 प्रतिशत) पर ट्रंप की तुलना में हिलेरी को पसंद किया ।

बलूचों पर पाक हेलिकॉप्टर की बमबारी, फायरिंग में 3 की मौत

हालांकि आतंकवाद (48 से 43 प्रतिशत) और भारत को लेकर रणनीतिक गठबंधन (47 से 40 प्रतिशत) के मामले में ट्रंप हिलेरी से थोड़ा आगे हैं। एफआईआईडीएस एक अमेरिकी थिंकटैंक है, जो भारत और भारतीय मूल के लोगों से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों तथा नीति संबंधी मामलों से जुड़े विमर्श और शोध पर काम करता है।

मुंबई हवाई अड्डे के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, हाई अलर्ट जारी

Mumbai near the airport showing the suspected drone
Mumbai near the airport showing the suspected drone

मुंबई। मुम्बई में एक बार फिर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इंडिगो फ्लाइट के एक कमांडर ने मुंबई हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन को देखने का दवा किया है। उसने ड्रोन को मंगलवार को उस समय देखा, जब वह हवाई अड्डे पर उतरने को था। भारत में वर्तमान में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

कथित घटना अपराह्न 5:55 बजे की है, जब दिल्ली-मुंबई 6ई 755 विमान मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने को था।

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, इंडिगो फ्लाइट के कमांडर के मुताबिक ड्रोन उसके विमान से कुछ दूरी पर उड़ रहा था। उसने एक नीले और गुलाबी रंग वाले ड्रोन को विमान के करीब 100 फीट नीचे, पूर्वी दिशा में लगभग 3.5 किलोमीटर दूर उड़ते देखा।

कौशाम्बी : पति ने प्रेगनेंट वाइफ और बच्ची को नदी में फेंका

नागरिक विमानन महानिदेशालय ने ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी का आह्वान किया था। हालांकि पुलिस जैसी सरकारी एजेंसियों के ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी नहीं है। लेकिन हवाई सुरक्षा के लिहाज से किसी हवाई अड्डे या किसी विमान के रास्ते में ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं है।