Home Blog Page 5062

शाओमी का दिवाली ऑफर, 1 रुपये में मिलेगा स्मार्टफोन, जानिए कैसे

diwali sale of xiaomi smartphone will just rs1 know how
diwali sale of xiaomi smartphone will just rs1 know how

नई दिल्ली। दिवाली से पहले चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी एक खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी 17 से 19 अक्टूबर के बीच दिवाली सेल का आोयजन की है। इसके तहत शाओमी Redmi 3S Prime, Redmi Note 3, Mi 4, Mi ब्लूटूथ स्पीकर और MI बैंड 2 को सिर्फ 1 रुपये की फ्लैश सेल में बेचेगी।

शियोमी का यह ऑफर 17 अक्टूबर (सोमवार) को 2 pm में शुरू हो गया और 19 अक्टूबर तक चलेगा। हर रोज 2 pm से ही बिक्री शुरू होगी। ग्राहक यह स्मार्टफोन एक रुपये में खरीदने के लिए Mi.com/in पर 17 अक्टूबर से पहले रजिस्टर करें और इसे सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करें। शियोमी प्रत्येक दिन सिर्फ 30 रेडमी 3एस प्राइम (Redmi S3 Prime) स्मार्टफोन 1 रुपये में बेचेगा।

आपको बता दें कि फ्लैश सेल चंद सेकेंड में ही खत्म हो जाती है और इसके लिए पहले से तैयारी करनी होगी। सबसे पहले 1 रुपये में स्मार्टफोन को पाने के लिए यूजर्स को अपना रजिस्ट्रेशन शाओमी की वेबसाइट पर कराना होगा। साथ ही इस सेल की जानकारी को सोशल मीडिया में शेयर करना अनिवार्य है। आप अपने स्मार्टफोन पर भी शाओमी का ऐप इन्स्टॉल करके सेल का हिस्सा हो सकते हैं। शाओमी ने इन ऑफर के बारे में मी इंडिया स्टोर पर जानकारी दे दी है। सेल के तहत गो स्मैश गेम के जरिए कूपन जीतने का मौका होगा। यह ऑफर 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच Mi.com/in और Mi Store App पर उपलब्ध रहेगा।

https://www.sabguru.com/time-special-karwa-chauth-women-heavy-shopping/

https://www.sabguru.com/werid-news-shape-shivling-emerged-rock-garhwa/

https://www.sabguru.com/sayyeshaa-saigal-seeks-advice-on-films-from-salman-khan/

‘ए दिल है मुश्किल’ के समर्थन में आगे आए अनुराग कश्यप और आलिया भट्ट

Alia Bhatt, Anurag Kashyap come out in support of ae dil hai mushkil
Alia Bhatt, Anurag Kashyap come out in support of ae dil hai mushkil

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘ए दिल है मुश्किल’ को रिलीज करने के पक्ष में उतर आए हैं जबकि अभिनेत्री काजोल ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

प्रक्षेपण के कुछ वक़्त बाद नॉर्थ कोरिया की मिसाइल में विस्फोट

0
North Korea's missile launch in some time after the explosion
North Korea’s missile launch in some time after the explosion

सोल। नार्थ कोरिया की मध्यम दूरी की शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण असफल रहा। असफलरहने का कारण इसके प्रक्षेपण के लगभग तत्काल बाद विस्फोट हो गया। दक्षिण कोरिया की सेना ने आज इस बात की पुष्टि की। उत्तर कोरिया ने कुसोंग में एक एयरबेस के निकट शनिवार मध्याहन के कुछ ही देर बाद मिसाइल गुआम तक के अमेरिकी अड्डों तक को निशाना बनाने में सक्षम मुसुदन मिसाइल का परीक्षण किया।

दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सैन्य निरीक्षक अमूमन कुछ ही घंटों या यहां तक कि कुछ ही मिनटों बाद इस प्रकार के प्रक्षेपण की खबर दे देते हैं लेकिन शनिवार को किए गए परीक्षण का समाचार घटना के करीब 16 घंटों बाद दिया गया।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने आज कहा, उत्तर कोरिया की मिसाइल का प्रक्षेपण इसे प्रक्षेपित किए जाने के कुछ ही देर बार असफल हो गया था इसलिए इसका विश्लेषण करने के लिए काफी समय की आवश्यकता थी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने प्रक्षेपण के कुछ ही देर बाद, बहुत शुरूआती चरण में मिसाइल में विस्फोट होने की पुष्टि की।

मुसुदन का अक्तूबर 2010 में प्योंगयांग में एक सैन्य परेड के दौरान एक स्वदेशी मिसाइल के रूप में अनावरण किया गया था। मुसुदन की सैद्धांतिक रूप से 2500 से 4000 किलोमीटर के बीच मार करने की क्षमता है। इसकी निचली मारक क्षमता में पूरा दक्षिण कोरिया एवं जापान आता है जबकि उपरी क्षमता में गुआम के अमेरिकी सैन्य अडडे शामिल हैं।

मामी फिल्म महोत्सव में पाक फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन की संभावना

Protests likely against Pakistan Film at  MAMI film Festival
Protests likely against Pakistan Film at MAMI film Festival

मुंबई। शहर का एक सामाजिक संगठन एक पाकिस्तानी फिल्म चुनने के लिए एमएएमआई मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के आयोजकों से नाराज है और उसने इसका विरोध करने की योजना बनाई है जिसके लिए उसने पुलिस की अनुमति मांगी है।

विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे भारतीय कबड्डी कप्तान

0
Indian captain will retire after the World Cup Kabaddi
Indian captain will retire after the World Cup Kabaddi

अहमदाबाद। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अनूप कुमार इस समय चल रहे कबड्डी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। अनूप ने कहा है कि वह हालांकि स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में खेलते रहेंगे। अनूप की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जलग लगभग पक्की कर ली है।

अनूप भारत के सबसे अनुभवी और हरफनमौला कबड्डी खिलाड़ी हैं। अनूप के नेतृत्व में भारतीय टीम 2010 तथा 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। साल 2012 में भारत ने सरकार ने अनूप को उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।

प्रो कबड्डी लीग के चौथे सीजन में अनूप यू मुंबा टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी रह चुके अनूप ने कहा है, ‘मेरे लिए अब राष्ट्रीय प्रतिबद्धता से मुक्त होने का समय आ गया है। अब मैं खुद को पूरी तरह पेशेवर कबड्डी में झोंकना चाहता हूं। राष्ट्रीय टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिले, इसलिए मैं इस वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल कबड्डी से मुक्त होना चाहता हूं।’

अनूप हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और हरियाणा के गुड़गांव के निवासी हैं। वह कहते हैं कि अपने देश के लिए कबड्डी वर्ल्ड कप जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है और उनकी टीम इस सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बकौल अनूप, ‘वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है। मेरी टीम इस दिशा में मजबती से बढ़ रही है। उम्मीद है कि मेरा और मेरी टीम का यह सपना सच होगा। हमारे देश में बड़ी संख्या में प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हैं और अब उनके सामने देश को कबड्डी का सिरमौर बनाए रखने की चुनौती है।’