
जयपुर : ट्रक में घुसी अनियंत्रित बस, 25 घायल

अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 31.4 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टैंडअलोन मुनाफा 31.4 फीसदी बढ़कर 601 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टैंडअलोन मुनाफा 457 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की स्टैंडअलोन आय 2.2 फीसदी घटकर 6196 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की स्टैंडअलोन आय 6338 करोड़ रुपए रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टैंडअलोन एबिटडा 981.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 1154.9 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 15.5 फीसदी से बढ़कर 18.6 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की अन्य आय 133.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 172.5 करोड़ रुपए रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट के मुताबिक इंफ्रा पर खर्च और अच्छे मॉनसून के चलते घरों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी को डिमांड में बढ़ौतरी की पूरी उम्मीद है।
मोसुल को आईएस के कब्जे से छुड़ाने के लिए इराक सरकार ने छेड़ी जंग

बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने आज कहा है आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के कब्जे वाले मोसुल शहर को छुड़ाने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई है। अबादी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा, ‘फतह का समय आ गया है और मोसुल को आईएस के कब्जे से स्वतंत्र कराने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई है।’
उन्होंने कहा, ‘ मैं घोषणा करता हूं कि फतह की इस सैन्य कार्रवाई से लोगों को आईएस की हिंसा और आतंकवाद से निजात मिलेगी।’
गौरतलब है कि मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिस पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के लिए हमले की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी। मोसुल पर जून 2014 से ही आईएस का कब्जा बना हुआ है। कुर्द पेशमरगा और इराकी सरकारी सेना की इस कार्रवाई को अमेरिका की नेतृत्व वाली गठबंधन सेना का सहयोग प्राप्त है जो इराक में आईएस से लड़ रहा है।
सेरेना ने सिंगापुर WTA फाइनल्स से नाम वापस लिया

लास एंजीलिस। अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने कंधे की तकलीफ के कारण सिंगापुर डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापिस ले लिया है।
डब्ल्यूटीए ने बताया कि सेरेना 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। सेरेना ने कहा ,‘यह साल मेरे लिये बहुत कठिन रहा है । मेरे डाक्टरों ने मुझे आराम की सलाह दी है । मुझे दुख है कि इस बार मैं सिंगापुर ओपन नहीं खेल सकूंगी।’
अमेरिकी ओपन में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद 22 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने चीन में दो टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया था।