Home Blog Page 5094

महिला जज के शव को टैम्पो से भेजने पर अधिवक्ताओं की हड़ताल

Kanpur judicial magistrate pratibha gautam
Kanpur judicial magistrate pratibha gautam

कानपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम के शव को टेम्पो में रखकर पोस्टमार्टम भेजे जाने के विरोध में गुरूवार को अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए।

‘माइएयरटेल एप’ पर 50 मिनट नि:शुल्क काल कॉलिंग और फ्री क्लाउड स्पेस

0
airtel launches new app with 2gb cloud space and 50 minutes free calling
airtel launches new app with 2gb cloud space and 50 minutes free calling

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बडी निजी कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ऐप का नया संस्करण पेश किया जिसमें ऐप डाउनलोड करने पर एयरटेल डॉयलर के जरिए एयरटेल के नेटवर्क पर 50 मिनट की फ्री कॉलिंग की सुविधा भी है। इसके अलावा यूजर्स को 2GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

कंपनी का नया ऐप एंड्रॉयड और आईओएस के लिए है। अगर आपके पास पहले से ही यह ऐप है तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद इसमें नए फीचर्स जुड़ जाएंगे और ऑफर्स भी मिलेंगे।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, ‘एयरटेल के एप में दो नए ऑप्शन्स मिलेंगे – पहला एयरटेल क्लाउड और दूसरा एयरटेल डायलर। क्लाउड के जरिए 2GB फ्री क्लउड बैकअप मिलेगा और डायलर के जरिए 50 मिनट तक फ्री एयरटेल से एयरटेल कॉल की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें कॉल मैनजेमेंट फीचर भी दिया गया है।’

गौरतलब है कि दूसरे क्लाउड स्टोरेज की तरह ही इसमें भी यूजर्स फोटोज, वीडियोज, गाने, कॉन्टैक्ट्स से लेकर दूसरे डेटा रख सकते हैं। इससे आपके स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज भी बची रहेगी।

कंपनी के अनुसार रात में क्लाउड पर डेटा अपलोड करने में जितना डेटा लगेगा उसके पैसे नहीं लगेंगे। प्रीपेड यूजर्स डेटा अपलोड टाइम को शेड्यूल भी कर सकते हैं। जल्द ही यह फीचर पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी शुरू होगा।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा, चुनावी सर्वे और अफवाहों से रहें सावधान

mayawati asks workers careful poll rumors
mayawati asks workers careful poll rumors

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के सम्बंध में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नसीहत जारी की कि वे चुनावी सर्वे और अफवाहों से सावधान रहें।

ODI से पहले टीम इंडिया को झटका, बाहर हुए सुरेश रैना

0
Before ODI team blow out while Suresh Raina
Before ODI team blow out while Suresh Raina

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर सुरेश रैना नहीं खेल पाएंगे। रैना वायरल फीवर के चलते धर्मशाला में 16 अक्टूबर को होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मीडिया रिलीज के मुताबिक, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इसकी पुष्टि की है कि रैना वायरल फीवर से उबर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।’

29 वर्षीय रैना ने अपना आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2015 में खेला था। इसके बाद से खराब फॉर्म के चलते रैना टीम से बाहर चल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। रैना रणजी में उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने दोनों पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी।

रजनीकांत से बड़ा कोई दूसरा स्टार नहीं : राधिका आप्टे

there is no bigger star than Rajinikanth : Radhika Apte
there is no bigger star than Rajinikanth : Radhika Apte

बेंगलुरू। अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि फिल्म जगत में रजनीकांत से बड़ा कोई दूसरा स्टार नहीं है। अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेता ने उनसे कबाली की शूटिंग के दौरान अंग्रेजी और मराठी में बातचीत की, जिससे मराठी नहीं जानने के कारण उन्हें कोई समस्या नहीं हुई।