
कोलकाता। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृत महिला जवान लग्नि विश्वास असम की रहने वाली थी।

कोलकाता। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृत महिला जवान लग्नि विश्वास असम की रहने वाली थी।



BMW की दमदार कॉन्सेप्ट बाइक में ऐसे फीचर है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस बाइक को कंपनी ने Motorrad नाम दिया है। ये बाइक अभी तक की मोटरबाइकिंग की दुनिया में चले आ रहे सभी मानकों को ध्वस्त कर देगी। सबसे पहली बात तो इसे जिस तरह डिजाइन किया गया है वो ही चौंकाने वाला है। इसका जैसा डिजाइन आज तक किसी कंपनी ने नही बनाया ।



विभाग के अनुसार पाकिस्तानी युवक ओबैद खाननी, हुजैफा खाननी, जावेद खाननी और आतिफ पोलानी को काली सूची में डाला गया है। इन लोगों की कंपनियों पर भी बैन किया गया है। इन पाकिस्तानियों की कंपनियां पूरी दुनिया में नशीली दवाओं के तस्करों के लिए मनी लांड्रिंग में लिप्त थीं।
चारों लोगो की अमेरिका में प्रत्येक संपत्ति या उनकी कंपनी को अधिकारियों ने सील कर दिया है। अमेरिकी नागरिकों को इन चारों के साथ किसी भी तरह का लेनदेन करने से मना किया गया है। बयान में कहा गया है, ये कंपनियां पाकिस्तान और यूएई में हैं। इनका इस्तेमाल चीन, मेक्सिको और कोलंबिया के ड्रग तस्करों के धन को वैध बनाने के लिए किया गया।
राजस्व विभाग के कार्यकारी निदेशक जॉन ई स्मिथ ने कहा, विभाग काले धन को वैध बनाने वाले दुनिया भर में फैले नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई संयुक्त अरब अमीरात में हमारे सहयोगियों के साथ घनिष्ठ सामंजस्य का नतीजा है। ओबैद खाननी, अल्ताफ खाननी का बेटा है। अल्ताफ को अमेरिका में तालिबान के लिए मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जावेद, अल्ताफ का भाई, जबकि हुजैफा भतीजा है।