Home Blog Page 5102

अश्विन को सहवाग ने मज़ेदार अंदाज में दी बधाई, लेकिन फिर हो गई ‘बोलती बंद’

0
virendra sehwag tweeted and congrats r ashwin
virendra sehwag tweeted and congrats r ashwin

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से दूर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने मजेदार ट्वीट से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार सहवाग ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के खत्म होने के बाद अश्विन को मिले ‘मैन ऑफ द सीरीज’ पर एक मज़ेदार ट्वीट किया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दें कि इंदौर टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर अश्विन ने कुल 13 विकेट चटकाए। वहीं, तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 27 विकेट लिए. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सहवाग ने अपने ट्वीट पर लिखा, ”7वीं मैन ऑफ द सीरीज के लिए आर अश्विन को बधाई। केवल एक शादीशुदा आदमी ही जल्दी घर जाने की अहमियत को समझ सकता है. #FamilyTime।

सहवाग इससे पहले भी कई बार ट्विटर पर ट्वीट करके खबरें बटौर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर ट्वीट करते हुए कहा था कि ”10,000 फर्स्‍ट क्‍लास रन बनाने पर मोहम्‍मद कैफ को बधाई. दौड़-दौड़ के ही भागे होंगे, क्‍या पकड़म-पकड़ाई आपका दूसरा पसंदीदा खेल है?”

कैफ ने भी सहवाग के ट्वीट के जवाब में लिखा, ”हाहाहा थैक्‍स वीरू, आपकी तरह चौके-छक्के से 80 पर्सेंट रन बनाना और छक्‍के से 300 करना तो किसी के बस की नहीं है।”

ज़ाहिर है अश्विन ने जवाब भी दिया…फिर उनकी पत्नी ने भी वीरू की बातों पर सफ़ाई दी लेकिन सहवाग की पत्नी जैसे इस बातचीत में शामिल हुई वैसे ही वीरू की बोलती बंद हो गईc

सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 321 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कीवी टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया और वर्ल्ड नंबर वन टीम के स्थान को बरकरार रखा।

हाफिज सईद ने भारत-अमरीका के खिलाफ उगला जहर…

hafiz saeed attacks on india and america
hafiz saeed attacks on india and america

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हाफिज सईद ने भारत और अमेरिका के खिलाफ मुंह खोला है। आतंकी हाफिज ने अमरीका को पाकिस्तान का दुश्मन बताते हुए खुली चुनौती दी है।

आतंकवादी हाफिज ने भारत व अमरीका को चुनौती देते हुए कहा, कि 5 साल से अमरीका ने 1 अरब रुपया का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन मैं तो बहुत आराम से हूं। मुझे लेकर भारत बहुत परेशान होता है तो मुझे बहुत खुशी और सकून मिलता है, अमरीका इधर इस्लामाबाद में आकर पाकिस्तान को पूछता है कि हाफिज सईद का क्या किया है, तो मुझे बहुत इत्मिनान होता है, इन लोगों ने मेरी कीमत एक अरब रुपया लगाया है, भाई 5 साल हो गया, कुछ कर नहीं पाया और कौन कुछ कर सकता है।

हाफिज ने पाक सांसदों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि कश्मीर में कोई सियासत नहीं चल रही है, कश्मीरी वहां शहादत दे रहे हैं, मसला तो इनका है पाकिस्तान में बैठे हैं, जो पार्लियामेंट में बैठे हैं, जिनको आप लोगों ने वोट देकर भेजा है, ये हैं असली रुकावट। क्योंकि इन्हें अमरीका की तरफ देखना है। हाफिज ने कहा कि अमरीका से संबंध बनाने की बजाय पाकिस्तान काे भारत से संबंध बनाने चाहिए।

सर्जिकल स्ट्राइक है ‘ड्रामा’
सर्जिकल स्ट्राइक पर हाफिज ने कहा कि जब से भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा रचाया है, पता चल गया यह कितने पानी में है। जिस दिन कश्मीर आज़ाद हो जाएगा उस दिन भारत को पता चलेगा की तन्हाई क्या होती है, अकेलापन क्या होता है, सभी पार्टियों को एक होना चाहिए। कश्मीर की आज़ादी के नाम पर एक साथ आ जाओ! पाकिस्तान के लोगों के साथ आ जाओ, दुनिया बिगड़ती है तो बिगड़ने दो, भारत कुछ नहीं कर सकता, अमरीका को याद ना करो अल्लाह को याद करो! अमरीका क्या चाहता है, दुश्मन क्या चाहता है उसकी मत सुनो!”

Paytm की महासेल, मिल रहा कैशबैक ऑफर

big sale from paytm
big sale from paytm

नई दिल्ली। त्योहारों के इन दिनों में सभी ऑन लाइन कम्पनियां आकर्षक ऑफर दे रही है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील के बाद अब पेटीएम की भी महासेल शुरू हो गई है। यहां हर उत्पाद पर भारी छूट के साथ कैश बैक ऑफर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। पेटीएम की सेल में iPhone 7 और iPhone 7 प्लस पर भी पेटीएम कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है. दे वहीं पेटीएम नए आईफोन की खरीदारी पर भी 10,000 रुपए का फ्लैट कैशबैक दे रहा है।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक चीजों जैसे टेलीविजन की खरीद पर 15 हजार का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। कैमरा, मोबाइल और लैपटॉप श्रेणी के उत्पाद पर भी छूट मिल रही है।

इसी तरह एप्पल आईफोन 6S 16 GB पर 31 फीसदी छूट के साथ 7,000 रुपए का अतिरिक्त कैशबैक, माइक्रोमैक्स 32 इंच HD रेडी एलईडी टीवी पर 25 फीसदी कैशबैक और निकॉन D3500 डीएसएलआर कैमरा पर 19 फीसदी छूट के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

तस्वीर खींचने के लिए पीछे पडऩे वाले फोटोग्राफरों से नाराज प्रीति जिंटा

preity zinta annoyed falling behind to draw picture of photographers
preity zinta annoyed falling behind to draw picture of photographers

मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि जिस तरह से फोटोग्राफर तस्वीरें लेने के लिए उनका पीछा करते हैं, इससे उन्हें असुविधा होती है।

तोहफे में मिली BMW कार लौटाएंगी दीपा कर्माकर! जानिए क्यों?

0
Dipa Karmakar BMW car will return the gifts received
Dipa Karmakar BMW car will return the gifts received

अगरतला। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर दिल जीतने वाली दीपा कर्माकर तोहफे में मिली BMW कार लौटाने का फैसला किया है। यह कार भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मिली थी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार दीपा ने यह कार इसलिए लौटाने का फैसला किया है क्योंकि त्रिपुरा में उनके होमटाउन अगरतला में न तो इस कार के लायक सड़कें हैं और ना ही इसका (बीएमडब्ल्यू कार का) कोई सर्विस सेंटर। दीपा का परिवार इसका खर्च उठाने की हालत में नहीं है।

इनके लिए ‘प्रोडूनोवा’ करना आसान था लेकिन BMW X1 को संभालना इनके लिए ज़रा मुश्किल काम हो रहा है। यह वही कार है जिसकी ओलिंपिक्स से लौटने के बाद दीपा को सचिन तेंदुलकर के हाथों सौंपी गई थी। दीपा के लिए इस गाड़ी का रख रखाव मुश्किल हो रहा है और इसलिए वह इस एसयूवी को लौटा रही हैं। रियो में वॉल्ट फायनल में चौथे नंबर पर आने के बाद दीपा को यह कार तोहफे में हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी. चामुण्डेश्वरनाथ ने दी थी।

दीपा ने हालांकि मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया था कि वह भेंट में मिली कार लौटाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह त्रिपुरा में इस महंगी कार के रखरखाव और मरम्मत की सुविधा न होने के कारण वापस कर रही हैं। दीपा ने आईएएनएस से कहा, “त्रिपुरा में बीएमडब्ल्यू का न तो कोई शोरुम है और न ही कोई सर्विस सेंटर। अगर कार चलाते समय इसमें कोई गड़बड़ी हो जाती है तो मैं उसका मरम्मत कैसे करवाऊंगी? अगरतला या इस पर्वतीय प्रदेश में में इस कार के चलने के लिए अच्छी सड़कें भी नहीं हैं।”

दीपा ने कहा ‘मेरे कोच बिशेश्वर नंदी ने चामुण्डेश्वनाथ से इन सब बातों पर चर्चा की। उन्होंने मुझे भेंट की गई कार की कीमत के बराबर धनराशि मेरे बैंक खाते में जमा करवाने पर सहमति व्यक्त की है। वह हमें इस बीएमडब्ल्यू कार के बदले जो भी राशि भेंट करेंगे हमें खुशी होगी।’ अगरतला की रहने वाली दीपा ने कहा कि उन्होंने यह फैसला खुद नहीं लिया है बल्कि कोच और परिवार के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।

बता दें कि अगस्त में हुए रियो में अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते सिर्फ दीपा को ही नहीं रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद, साथ ही कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को भी एक एक बीएमडब्ल्यू दी गई थी। यह कार भारत की ओर से ओलिंपिक्स के गुडविल एम्बैसेडर तेंदुलकर ने खिलाड़ियों को दी थी। फिलहाल दीपा जर्मनी में अगले महीने होने वाले चैलेंजर्स कप की तैयारी में जुटी हैं। दीपा ने बताया ‘अब मैं एक महीने बाद जर्मनी में होने वाली चैलेंजर्स कप की तैयारियों में जुट गई हूं। कोच सर ने मुझे भेंट में मिली महंगी चीजों के बारे में चिंता करने की बजाय अपना पूरा ध्यान आगामी चुनौतियों पर केंद्रित करने की सलाह दी है।’