Home Blog Page 5118

ISIS से संबंध रखने के आरोप में ब्रिटिश मॉडल अरेस्ट, सोशल मीडिया के जरिए करती थीं बात

isis was arrested on charges of contacting the model of uk
isis was arrested on charges of contacting the model of uk

लंदन। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबंध रखने के आरोप में एक ब्रिटिश की खूबसूरत मॉडल को अरेस्ट किया है। सोशल मीडिया के जरिए आईएस से संवाद करने के चलते पुलिस ने मॉडल को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई थी और अगले ही दिन यानी शनिवार शाम को उन्हें जमानत पर छोड़ भी दिया गया।

न्यूज़ पेपर के लिए हुई टॉपलेस
माना जा रहा है कि ‘द सन’ न्यूज़ पेपर के लिए टॉपलेस फोटो खिंचवाने वाली इस मॉडल ने गोपनीय तरीके से इस्लाम धर्म अपना लिया था। सोशल मीडिया पर उसकी ओर से आईएस के विडियो लाइक और शेयर किए जाने के बाद ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधी पुलिस और MI5 सीक्रिट सर्विस ने उसके खिलाफ जांच शुरू की थी।

कई बार दी चेतावनी
पुलिस ने मॉडल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे कई बार आतंकवादियों से ऑन लाइन संपर्क न करने को लेकर चेतावनी भी दी थी पर जब वह नहीं सुधरी तो उसे टेररेजम एक्ट 2000 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घर की भी तलाशी
पुलिस ने वेस्ट यॉर्कशायर के ब्रेडफोर्ड में स्थित उसके घर की तलाशी भी ली। किमब्रेली को शनिवार शाम जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस के प्रवक्ता मुताबिक, 27 साल की इस मॉडल को आतंकवाद संबंधी सामग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तस्वीरें मिलने से हुआ शक
बता दें कि पिछले महीने पुलिस को किमब्रेली के ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें मिली थीं जिनकी वजह से उन्हें किमब्रेली पर शक हुआ था। तस्वीरों में किमब्रेली ने मुस्लिम महिला की तस्वीर शेयर की थी जिसने बुर्के से अपना पूरा चेहरा ढका हुआ था। इसके अलावा किमब्रेली ने राइफल और कई हथियारों की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

हालांकि किमब्रेली के अनुसार किसी ने उसके खिलाफ यह फेक अकाउंट बनाया है। उसने कहा, ‘मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती और साथ ही आतंकवाद से संबंध रखने वाले किसी शख्स से मेरा कोई संपर्क नहीं है।

जयपुर : फागी स्थित फार्म हाउस में लाश मिलने से सनसनी

Jaipur : youth murdered, body found at farmhouse near Fagi
Jaipur : youth murdered, body found at farmhouse near Fagi

जयपुर। जयपुर के फागी थाना इलाके में रेनवाल टोल प्लाजा के पास एक फार्म हाउस में सोमवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

गैलक्सी नोट 7 की बैटरी में दिक्कतें बरकरार, कंपनी ने प्रोडक्शन बंद किया

0
samsung temporarily suspends production of galaxy note 7
samsung temporarily suspends production of galaxy note 7

सोल। सैमसंग का अबतक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन यानी Galaxy Note7, जाहिर है अब बेहतरीन नहीं रहा। यह फ़ोन लगातार फट रहा है। हालात यह है कि अब इसके बदले मिलने वाले नए स्मार्टफोन में भी आग लग रही है।

कंपनी ने अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। एक रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट की खबरों के बाद कंपनी ने करीब एक माह पहले इसे बाजार से वापस ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि अस्थायी रूप से इस स्मार्टफोन का उत्पादन बंद करने का फैसला दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन के उपभोक्ता सुरक्षा नियामकों के साथ सहयोग से लिया गया है।

सैमसंग ने 2 सितंबर को गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री बंद करने का फैसला किया था और बेची जा चुकी इकाइयों को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी।

कंपनी की छवि‍ पड़ने लगा असर
1960 से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक में क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स के साथ टॉप पर रही यह साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। इसकी वजह कंपनी का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन है। Galaxy Note 7 के लगातार फटने की रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जले हुए स्मार्टफोन की फोटो की वजह से दुनिया भर में इसकी छवि‍ लगातार खराब हो रही है।

रूस ओपन बैडमिंटन में भारत ने जीते दो खिताब

0
Russia Open badminton won two titles India
Russia Open badminton won two titles India

व्लादिवोस्तोवक। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने रूस ओपन ग्रां प्री में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आज यहां महिला एकल और मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किए। चौथी वरीय रूतविका शिवानी गड्डे ने महिला एकल फाइनल में 26 मिनट में स्थानीय दावेदार येवगेनिया कोसेत्सकाया को 21-10, 21-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 18 वर्षीय शिवानी ने सैफ खेलों के बाद दूसरा खिताब जीता है।

मिश्रित युगल फाइनल में एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी ने व्लादिमीर इवानोव और वालेरिया सोरोकिना की रूस की जोड़ी को 21-17 21-19 से हराकर खिताब जीता। सिरिल वर्मा को हालांकि पुरूष एकल फाइनल में मलेशिया के जुलफादली जुलकिफली के खिलाफ एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 21-16, 19-21, 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

पति ही निकला कानपुर में तैनात ज्यूडीशियल जज का कातिल

Kanpur woman judicial Magistrate's murder case, police detain husband
Kanpur woman judicial Magistrate’s murder case, police detain husband

कानपुर। ज्यूडीशियल जज प्रतिभा गौतम की हत्या उसके पति ने ही की थी। एसएसपी ने महिला जज की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है। पति ने अबार्शन कराने से मना करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को फांसी पर लटकाया था।