Home Blog Page 5117

LIVE: न्यूजीलैंड 299 पर ऑलआउट, अश्विन ने लिए 6 विकेट, भारत को 258 की बढ़त

india vs new zealand 3rd test day 3 all out New Zealand team
india vs new zealand 3rd test day 3 all out New Zealand team

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल जारी है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्‍यूजीलैंड की टीम को महज 299 रनों पर ऑलआउट कर दिया। स्पिनर आर अश्विन ने 6 विकेट लिए। इस तरह न्यूजीलैंड पहली पारी के आधार पर भारत को 258 रनों की बढ़त मिली है।

तीसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लाथम और गप्टिल ने 113 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा और लाथम को 53 रन पर कॉट एंड बोल्ड आउट किया। लाथम का काम तमाम करने के बाद अश्विन ने विलियमसन को 8 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अश्विन ने टेलर का शिकार किया और उन्हें शून्य पर रहाणे के हाथों कैच करा कर वापस भेज दिया। अर्धशतक जमा चुके मार्टिन गप्टिल को भी पवेलियन भेजने में अश्विन ने अहम योगदान दिया और गप्टिल को 72 रन पर रन आउट कर दिया।

इसके बाद अश्विन ने ल्यूक रॉन्की को भी खाता तक नहीं खोलने दिया और उन्हें रहाणे के हाथों स्लिप पर कैच आउट करा दिया। अश्विन ने अपने पांचवें विकेट और टीम के लिए आठवें विकेट के तौर पर जेम्स नीशम को आउट किया। नीशम काफी देर से विकेट पर लंगर डाले खड़े थे। उन्होंने 71 रन बनाए। अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। न्यूजीलैंड का नौवां विकेट। अश्विन ने आखिरी विकेट के तौर पर बोल्ट को आउट किया। उन्होंने बोल्ट को पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा उन्होंने दो खिलाड़ियों मार्टिन गप्टिल और जीतन पटेल को रन आउट भी किया।

स्पिनर जडेजा ने वॉटलिंग के तौर पर अपना पहला विकेट लिया। जडेजा ने उन्हें 23 रन पर रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। जडेजा ने अपने दूसरे टीम के लिए सातवें विकेट के रूप में सैंटनर को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। सैंटनर ने 22 रन बनाए।

HAPPY B’DAY: बाइसेक्शुअल हैं रेखा, इस औरत के साथ है फिजिकल रिलेशन!

rekha allegedly physical relationship her secretary farzana
rekha allegedly physical relationship her secretary farzana

मंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। रेखा आज अपना 62 वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट मे रह चुकीं है। रेखा की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज हैं, जिनसे अभी तक पर्दा नहीं उठा है। शायद ये रहस्य रेखा के साथ ही दफ्न हो जाएं।

relha2

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के अभी तक किस्से ही सुनने को मिले हैं। लेकिन कभी रेखा और अमिताभ ने अपने जुदा होने की वजह नहीं बताई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेखा पर एक महिला के साथ सेक्शुअल संबंध होने का भी आरोप लग चुका है, लेकिन इस पर भी रेखा ने आजतक कोई सफाई नहीं दी है।

यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि फेमस जर्नलिस्ट मोहनदीप ने अपनी बुक ‘Eurekha’में रेखा के बाइसेक्शुअल होने का दावा किया है। हालांकि बुक के इस दावे पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन रेखा के साथ अक्सर अक्सर पार्टियों, इवेंट्स, अवॉर्ड्स शो, यहां तक कि संसद में भी एक लेडी को देखा जाता है। इस लेडी का नाम फरजाना है।

दोनों के संबंधों को लेकर भी अक्सर अटकलें लगाई जाती रही हैं बुक के मताबिक रेखा के सेक्शुअल संबंध उनकी सेक्रेटरी फरजाना से हैं। इतना ही नहीं बुक के मुताबिक रेखा के पति मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या की जवाबदार भी फरजाना को ही माना गया है। हालांकि यह बात भी जाहिर है कि इसे पढ़कर रेखा को चोट जरूर लगेगी।

Amitabh_Bachchan_and_Rekha

इससे पहले लांच हुई रेखा के जीवन पर आधारित बुक ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ में रेखा की पर्सनल जिंदगी के बारे कई राज़ सबके सामने खोल के रख दिए हैं। इसके बाद मोहनदीप की बुक ‘Eurekha’ ने जो दावें किए हैं उन पर यकीन करना भी मुश्किल है।

लेकिन इन सब के अलावा भी रेखा की जिंदगी के कई ऐसे रहस्य हैं कि आखिर वो अपने मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, इसके अलावा अमिताभ बच्चन और उनके बीच दूरियों का सच होने के साथ-साथ इतनी शादियां होने के बावजूद भी वो आखिर अकेली क्यों हैं? इन सब सवालों का जवाब शायद ही कभी किसी को मिल पाएगा।

सांसद कुणाल घोष ने कहा, मुझे सुनाई नहीं देता, विपक्ष ने कहा बहाना बना रहे हैं

suspended Trinamool Congress MP Kunal Ghosh
suspended Trinamool Congress MP Kunal Ghosh

कोलकाता। सारदा चिटफंड मामले में करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए तृणमूल के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने कान से नहीं सुन पाने का दावा किया है। हालांकि विपक्षी नेताओं ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वे बचने के लिए बहाना बना रहे हैं।

महिला ने खाया जहर, आत्महत्या के उकसाने का आरोप

woman commits suicide by consuming poison in jodhpur
woman commits suicide by consuming poison in jodhpur

जोधपुर। एक ट्यूबवेल के मालिक की धमकियों से परेशान होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने अब ट्यबूवैल मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

जोधपुर : दहेज हत्या का आरोपी पति रिमांड पर

dowry death : 2 day remand for husband
dowry death : 2 day remand for husband

जोधपुर। बोरूंदा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके खिलाफ उसके ससुर ने पुत्री की हत्या का मामला दर्ज करवाया था।