Home Blog Page 5170

सीरीज संकट में, बैंकों को बोर्ड के अकाउंट फ्रीज करने को नहीं कहा: लोढ़ा समिति

accounts of bcci have not been frozen justice lodha Committee
accounts of bcci have not been frozen justice lodha Committee

नई दिल्ली। बीसीसीआई के टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज को रद्द करने की खबरों के बीच लोढा समिति ने आज स्पष्टीकरण दिया कि उसने बैंकों को बोर्ड के अकाउंट फ्रीज करने के निर्देश नहीं दिये हैं और मौजूदा मैच भी बिना रूकावट के जारी रह सकते हैं।

समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश आर एम लोढा ने कहा कि उन्होंने बैंकों से बीसीसीआई के अकाउंटों को फ्रीज करने के लिये नहीं कहा है। उन्होंने कहा समिति ने बैंकों से बीसीसीआई को उनके रोजाना कार्यों के लिये भुगतान रोकने के निर्देश नहीं दिये हैं। हमने केवल बीसीसीआई से राज्य क्रिकेट संघों को बड़े भुगतान नहीं करने के लिये कहा है। न्यायाधीश ने कहा कि दैनिक कार्यों के लिये आवश्यक भुगतान और पहले की ही तरह क्रिकेट मैचों के आयोजन जारी रहने चाहियें। इससे एक दिन पहले सोमवार को लोढा समिति की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि उन्होंने बैंकों से बीसीसीआई को भुगतान रोकने के लिये कहा है। इसके बाद नाराज बीसीसीआई की ओर से खबर आई कि इस स्थिति में वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा सीरीज को ही रद्द कर देंगे।

भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को जीत दर्ज करने के साथ तीन टेस्टों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी। लेकिन सीरीज का एक मैच शेष है जबकि दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज भी अभी बाकी है। हालांकि जस्टिस लोढा ने मंगलवार को इस मामले पर सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने बैंकों से बीसीसीआई के अकाउंट को फ्रीज करने जैसे कोई निर्देश नहीं दिये हैं।

लोढा समिति ने ईमेल के जरिये दो बैंकों को बीसीसीआई के अकाउंट से भुगतान नहीं करने के लिये कहा था। लेकिन क्रिकइंफो के अनुसार लोढा समिति के सचिव गोपाल शंकरनारायणन ने यह पुष्टि की है कि समिति ने केवल दो विशेष तरह के भुगतान ही रोकने के लिये कहा था। उन्होंने बताया कि समिति ने बैंकों को बीसीसीआई के सदस्य क्रिकेट संघों को आधारभूत ढांचें की सब्सिडी और बीसीसीआई को प्रसारकों से चैंपियंस लीग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट के लिये मिले धन के भुगतान नहीं करने के लिये कहा था क्योंकि यह टूर्नामेंट रद्द हो चुका है।

लोढा समिति सचिव ने कहा कि बैंकों को दिये गये निर्देश केवल दो विशेष भुगतान तक ही सीमित थे और उन्होंने मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज या भविष्य में अन्य किन्हीं मैचों को आयोजित करने से रोकने जैसी कोई धमकी नहीं दी है। शंकरनारायणन ने कहा समिति की चिंता केवल उन दो बड़े भुगतानों को लेकर थी क्योंकि वह नहीं चाहती कि रातोंरात इतने व्यापक भुगतान बीसीसीआई के अकाउंट से हो जाएं।

इससे पहले 31 अगस्त को लोढा समिति ने बीसीसीआई को निर्देश जारी किये थे कि वे अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में भविष्य से जुड़े कोई निर्णय न लेकर केवल रोजमर्रा के काम निपटाये। लेकिन समिति के निर्देशों से उलट बीसीसीआई ने बैठक में क्रिकेट संघों को वित्तीय भुगतान के निर्णय भी लिये। समिति ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुये कहा कि वित्तीय लेनदेन के निर्णय रोजमर्रा के कामों का हिस्सा नहीं हैं इसलिये इस एसजीएम में लिये गये यह निर्णय ‘अवैध’ करार दिये जाते हैं।

लोढा समिति सचिव ने सोमवार को बैंकों को जारी आधिकारिक बयान में कहा था आप इस बात से भी अवगत हैं कि बीसीसीआई ने माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय की अवमानना करने का प्रयास किया है और साथ ही समिति की पहली समयसीमा का भी उल्लंघन किया है।
समिति ने बैंको को दिये अपने निर्देश में कहा कि समिति की स्थिति रिपोर्ट पर गुरूवार को सर्वाेच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है और ऐसे में आपको निर्देश दिया जाता है कि 31 अगस्त के निर्देश के बाद वित्तीय लेनदेन के लिये अनुमोदित राशि को जारी न किया जाए। इस निर्देश के उल्लंघन करने पर मामले को उच्चतम न्यायालय के समक्ष उचित कार्रवाई के लिये उठाया जाएगा।

इस पूरे मामले के तूल पकडऩे के बाद न्यायाधीश लोढा ने भी अपनी सफाई में कहा कि उनके बैंकों को जारी किये गये निर्देशों का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा बीसीसीआई को भेजे गये हमारे ईमेल का यह गलत अर्थ और गलत संवाद है।

हमने बोर्ड के कोई अकाउंट फ्रीज नहीं करवाये हैं। बैंकों को मैचों , क्रिकेट गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों के लिये भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर समिति अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी सीरीज या मैच रद्द नहीं होगा। न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज समाप्त होने के बाद इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आयेगी।

इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रवक्ता ने भी साफ कर दिया है कि भारत के साथ सीरीज रद्द होने को लेकर उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कीवी टीम के भारत दौरे के रद्द होने को लेकर उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है और दौरा अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से ही आगे बढ़ेगा। हमारी कीवी टीम फिलहाल इंदौर में तीसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गयी है।

सैन्य कार्रवाई पर केजरीवाल का सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण : रविशंकर प्रसाद

bjp asks kejriwal if he trusts indian army of pak propaganda
bjp asks kejriwal if he trusts indian army of pak propaganda

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सवाल उठाये जाने को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

स्पाइसजेट का फेस्टिव सीजन के दौरान शानदार ऑफर, 888 रुपए में कीजिए हवाई सफर

SpiceJet fantastic offers during the festive season all inclusive tickets from 888rs
SpiceJet fantastic offers during the festive season all inclusive tickets from 888rs

नई दिल्ली। विमान सेवा देने वाली स्पाइसजेट ने त्यौहारों के दौरान किराए में विशेष ऑफर की पेशकश की है। इसके तहत एयरलाइंस घरेलू गंतव्यों के लिये न्यूनतम 800 रुपए तथा विदेशी उड़ानों के लिये 3,699 रुपए किराया लेगी। यह पेशकश सीमित अवधि के लिये है।

स्पाइसजेट की विज्ञप्ति के मुताबिक पेशकश के तहत टिकट की बुकिंग आज से लेकर सात अक्तूबर तक की जा सकती है और यात्रा आठ नवंबर से अगले साल 13 अप्रैल तक की जा सकेगी। इस पेशकश के तहत सीटों की उपलब्धता सीमित है और पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर होगी। घरेलू गंतव्यों में बेंगलुरू-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई आदि हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चेन्नई-कोलंबो जैसे मार्ग है।

लेकिन आपको बता दें कि कंपनी गकी ओऱ से दिया जाने वाले यह ऑफर सिर्फ 4 से 7 अक्टूबर (4 दिन) तक है। साथ ही इस सेल के तहत ट्रैवल पीरियड 8 नंवबर 2016 से 13 अप्रैल 2017 रखा गया है। कंपनी सेल के तहत सीटों की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर करेगी।

बुकिंग स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा अन्य चैनलों के माध्यम से भी की जा सकेगी। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ संयुक्त नहीं किया जा सकता है और नही ग्रुप बुकिंग्स पर यह ऑफर मिलेगा। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पाइसजेट से पहले एयर एशिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी।

दिल्ली में 12-14 अक्‍टूबर तक ब्रिक्‍स व्‍यापार मेला

first BRICS Trade Fair in delhi on October 12-14
first BRICS Trade Fair in delhi on October 12-14

नई दिल्ली। आर्थिक साझेदारी के लिए ब्रिक्‍स रणनीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्‍ली में 12 से 14 अक्‍टूबर तक ब्रिक्‍स व्‍यापार मेला आयोजित किया जाएगा।

‘पिंक’ से बढ़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाने के ख्याल से डरती हूं : तापसी पन्नू

Taapsee Pannu
scared of not living up to expectations after pink, says Taapsee Pannu

मुंबई। फिल्म ‘पिंक’ में अपने अभिनय को लेकर तारीफ पा रही अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि फिल्म की सफलता के बाद से अपने किरदार को लेकर वे और भी ज्यादा सचेत हो गई हैं क्योंकि वे अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती हैं।