
बैंकों को बोर्ड के खाते फ्रीज करने के निर्देश नहीं दिए : लोढ़ा समिति

‘मिर्जिया’ की स्क्रीनिंग में सबकी नजरें टिकी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी पर, बॉलीवुड में कर रही है एंट्री

नई दिल्ली। हर्षवर्धन कपूर फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, मगर इसकी स्क्रीनिंग के मौके पर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर छाई रहीं। हर किसी की नजरें उन पर टिकी थीं, दरअसल खास बात ये भी है कि वो भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है।
जी हां, चर्चा है कि करण जौहर की फिल्म ‘शिद्दत’ से जाह्नवी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इसमें उनके अपोजिट वरुण धवन नजर आएंगे, पहले आलिया भट्ट के होने की चर्चा थीं।
वहीं बात करें हर्षवर्धन की तो पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी बॉलीवुड में डिमांड बढ़ गई है। अभी ‘मिर्जिया’ रिलीज भी नहीं हुई, मगर हर्षवर्धन ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
‘मिर्जिया’ सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अपोजिट सैयामी खेर नजर आएंगी, वो भी इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैंं।
नौकरी का झांसा देकर युवती को बुलाया, ऑफिस में बंद कर रेप

जोधपुर। महामंदिर थाना में एक युवती ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पर नौकरी का झांसा देकर डरा धमका कर ऑफिस में बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
Murder : प्रेमी ने टॉयलेट में घुसकर मार दी प्रेमिका को गोली

इलाहाबाद। जिले के हण्डिया थानान्तर्गत पूरेखुदी गांव में मंगलवार की सुबह प्रेम में असफल हुए युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
मानहानि केस में आप को झटका, सुरेन्द्र मान ने कोर्ट में मांग ली माफी
