Home Blog Page 5199

पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, अखनूर में गोलाबारी

Akhnoor : pakistan violates ceasefire again
Akhnoor : pakistan violates ceasefire again

जम्मू। अखनूर सेक्टर के परगवाल में पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की है। बीती रात करीब 12 से डेढ़ बजे तक पाक सेना ने भारतीय चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों को गोलीबारी का निशाना बनाया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जबाव दिया।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अमृतसर, चंडीगढ़ में शुरु हुआ कंट्रोल रुम

Surgical Strike across LoC : Punjab at evacuate nearly 1,000 villages in border districts
Surgical Strike across LoC : Punjab at evacuate nearly 1,000 villages in border districts

चंडीगढ़। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एहतियात के तौर पर पंजाब के सभी सीमावर्ती गावों को खाली करवाए जाने का काम देर रात पूरा हो गया।

जयपुर: महिला को कॉल सेंटर का झांसा देकर दो लाख रुपए हड़पे

Jaipur in Call center woman pretext of two million dollars
Jaipur in Call center woman pretext of two million dollars

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला को कॉल सेंटर का झांसा देकर दो लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने जानकारी में बताया कि देवी मार्ग बनीपार्क निवासी कुसुम तामरा ने मामला दर्ज कराया है कि कुछ समय पहले उसकी वैशाली नगर स्थित आयोनेक्स वैभव में नितेश चौधरी व अंकित शर्मा से मुलाकात हुई थी। आरोपितों ने बातचीत के दौरान कॉल सेंटर खोलने का झांसा दिया। जिसके बाद आश्वासान देकर कॉल सेंटर के नाम पर 2 लाख रुपए हड़प लिए।

लंबे समय के टालमटोल के बाद भी नहीं कॉल सेंटर खुलवाया और नहीं रकम वापस लौटाई। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ड्रोन हमले में 15 अफगान नागरिकों की मौत: UN

0
15 Afghan civilians killed in drone attack
15 Afghan civilians killed in drone attack

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन हमले में 15 नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी है। साथ ही घटना की स्वतंत्र जांच कराने का आह्वान किया है।

यह हमला बुधवार की सुबह किया गया। अमेरिकी अधिकारियों का हालांकि कहना है कि नांगरहर प्रांत के आचिन में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि हो सकता है कि हमले में कुछ आतंकवादी मारे गये हो लेकिन हमले में ज्यादातर नागरिक मारे गए है जिनमे छात्र, एक शिक्षक और सरकार समर्थित समझे जाने वाले परिवारों के कुछ सदस्य शामिल है।

…डॉलर के मुकाबले रुपए में 16 पैसे का सुधार

0
Rupee 16 paise against the dollar correction
Rupee 16 paise against the dollar correction

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में आज शुरूआती कारोबार में रूपया 16 पैसे सुधरकर 66.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रूपए की धारणा को बल मिला।

इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से भी रूपए की धारणा को बल मिला। फारेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरूआत तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से रूपए की बढ़त सीमित रही।

गौरतलब है कि कल के कारोबार के दौरान अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया 66.44 रूपए प्रति डॉलर पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 66.42 रूपए प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद 66.92 रूपए प्रति डॉलर तक लुढ़क गया।

पूरे दिन भारी दवाब में रहने के बाद अंतिम दौर में हानि के स्तर में कुछ सुधार आया और अंत में यह 39 पैसे अथवा 0.59 प्रतिशत की भारी गिरावट को प्रदर्शित करता 66.85 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।